इमरान का बयान कांग्रेस प्रायोजित – डॉ. रमन

इमरान का बयान कांग्रेस प्रायोजित – डॉ. रमन रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान को कांग्रेस-प्रायोजित और इरादतन साजिशाना बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट ताकतें विदेशी ताकतों के इशारों व सहयोग से चाहे जितने कुटिल दांव खेल ले, भारतीय जनता राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता, अखंडता व संप्रभुता की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि इमरान खान का यह बयान साफ…

तकनीकी खराबियों की शिकायत मतदान केंद्रों में कम

तकनीकी खराबियों की शिकायत मतदान केंद्रों में कम जगदलपुर। प्रथम चरण के चुनाव के अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र मेंं मतदान के दौरान एक अच्छी बात यह रही कि विधानसभा चुनाव की तुलना में ईवीएम अथवा वीवीपैट मशीन हैंग होने या अन्य तकनीकी खराबियों की शिकायत कम मिली। अधिकांश मतदान केंद्रों में वोटिंग तय समय के अनुसार ही शुरू हो सकी। कुछ एक मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पोलिंग टीम को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और मतदान शुरू करने में विलंब हुआ। इनमें दोरनापाल के बूथ क्रमांक 190 में…

धूप से बचने मतदाताओं ने छीन डंगाल को बनाया सहारा

धूप से बचने मतदाताओं ने छीन डंगाल को बनाया सहारा जगदलपुर। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों में पंडाल लगाकर छाया की व्यवस्था की गई है। बावजूद इसके कतार लंबी होने के कारण बहुत से मतदाता तेज धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। धूप से बचाव के लिए छीन के डंगालों को सिर पर रखकर मतदाता कतार में खड़े हैं। कोंडागांव के मतदान केंद्र क्रमांक 103 छोटेसलना में महिलाएं कतारबद्ध होकर मतदान करने पहुंच रही हैं। सुकमा के नागारास, दंतेवाड़ा के चितालंका, तिम्मापुर, नारायणपुर के…

बैस संयोजक व बृजमोहन चुनाव संचालक

बैस संयोजक व बृजमोहन चुनाव संचालक रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने रायपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया है। संचालन समिति में सांसद रमेश बैस संयोजक, बृजमोहन अग्रवाल चुनाव संचालक, शिवरतन शर्मा सह संचालक, मोतीलाल साहू, सहसंचालक के रूप में शामिल किए गए है। चुनाव संचालन समिति में डॉ. भूषणलाल जांगड़े, चंद्रशेखर साहू, राजेश मूणत, देवजी भाई पटेल, नंदकुमार साहू, श्रीचंद सुंदरानी, नवीन मार्कण्डे, संजय ढीढी, टेसू धुरंधर, श्याम बैस, अशोक बजाज, सच्चिदानंद उपासने, छगनलाल मुंदड़ा, रूपनारायण सिन्हा, राजीव अग्रवाल, डॉ. गुलाब टिकरिहा,…

भाजपा रायगढ़ लोकसभा चुनाव संचालन समिति गठित

भाजपा रायगढ़ लोकसभा चुनाव संचालन समिति गठित रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने रायगढ़ लोकसभा चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया है। संचालन समिति में भूपेन्द्र सवन्नी प्रभारी, कृष्णकुमार राय संयोजक तथा सांसद विष्णुदेव साय के रूप में शामिल किए गए हैं। चुनाव संचालन समिति में गिरधर गुप्ता, रामप्रताप सिंह, रणविजय सिंह जूदेव, राजेश शर्मा, युद्धवीर ंिसह जूदेव, गणेश राम भगत, रोशन लाल अग्रवाल, सत्यानंद राठिया, ओमप्रकाश राठिया, श्रीमती केराबाई मनहर, श्रीमती सुनीति राठिया, शमशेर सिंह, राजशरण भगत, जगेश्वर भगत, भरत साय, शिवशंकर साय, लालजीत…

भाजपा बिलासपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति गठित

भाजपा बिलासपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति गठित रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने बिलासपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया है। संचालन समिति में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल-संयोजक, सांसद लखनलाल साहू, नारायण चंदेल प्रभारी के रूप में शामिल किए गए हैं। चुनाव संचालन समिति में डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, बद्रीधर दीवान, राजू सिंह क्षत्री, भूपेन्द्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, श्रीमती पूजा विधानी, श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, कांशी साहू, एकांत पवार, दीपक साहू, किशोर राय, श्रीमती सुधा वर्मा, राजेश…

पोलिंग बूथ के पास सांसद के नाम का पानी टैंकर, शिकायत

पोलिंग बूथ के पास सांसद के नाम का पानी टैंकर, शिकायत कोंडागांव। मर्दापाल के ग्राम गोलावंड में पोलिंग बूथ के करीब सांसद दिनेश कश्यप के नाम का पानी टैंकर लगाया गया है, जो मतदाताओं के पानी पीने के लिए था। जब इस टैंकर पर लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने मीडियाकर्मियों को इसकी सूचना दी। तब कहीं जाकर निर्वाचन में लगे कर्मचारियों ने इस पर कपड़ा ढका।

नमो टीवी चैनल के प्रसारण पर रोक लगाने मांग

नमो टीवी चैनल के प्रसारण पर रोक लगाने मांग रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधिक प्रकोष्ठ के सदस्यों ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर शिकायत करते हुए कहा नमो टीवी के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है.नमो टीवी में लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ़ोटो भी प्रसारित किया जा रहा है. इसलिए विभिन्न कम्पनी के डीटीएच में नमो टीवी चैनल के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई है.

दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर ने सपरिवार किया मतदान

दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर ने सपरिवार किया मतदान दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा भी अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे.पूरे परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया.

102 वर्षीय महिला ने किया मताधिकार का प्रयोग

102 वर्षीय महिला ने किया मताधिकार का प्रयोग सुकमा। दोरनापाल निवासी 102 वर्षीय महिला विस्वास ने मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि वे आजादी के बाद से ही अपने मताधिकार का उपयोग करते आ रही है।