विचाराधीन बंदी की मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच करेंगे सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर। केन्द्रीय जेल बिलासपुर में विचाराधीन बंदी श्री संतोष दास वैष्णव पिता श्री भगवान दास वैष्णव उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी नवागांव तनौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा की मृत्यु अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई थी। जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर के आदेशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर श्री आनंदरूप तिवारी इसकी दण्डाधिकारी जांच करेंगे। जांच इन बिंदुओं पर की जाएगी बंदी क्या जेल दाखिल होने के पूर्व से किसी बीमारी से पीडि़त था अथवा जेल दाखिल होने के पश्चात उसे…
महीना: अप्रैल 2019
महिला मतदान अधिकारियों एवं कर्मियों को मिलेंगी जरूरी सुविधायें
महिला मतदान अधिकारियों एवं कर्मियों को मिलेंगी जरूरी सुविधायें बिलासपुर। लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु नियुक्त महिला मतदान कर्मियों एवं महिला अधिकारियों को मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों एवं मतदान सामग्री वितरण और वापसी केन्द्रों में आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराई जायेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर द्वारा जिले के सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि मतदान सामग्री जमा करने के पश्चात सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल पर महिलाओं को रात रूकने, विश्राम करने हेतु…
प्रत्याशी रहें खबरदार,एक नहीं तीन बार देने होंगे खर्च का हिसाब
प्रत्याशी रहें खबरदार,एक नहीं तीन बार देने होंगे खर्च का हिसाब रायपुर। चुनाव लड़ना मतलब हिसाब-किताब भी पूरी तरह से दुरूस्त रखना होगा वरना निर्वाचन आयोग की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। रायपुर लोकसभा निर्वाचन हेतु चुनाव लड़ रहे सभी 25 प्रत्याशियों को चुनाव के प्रचार-प्रसार व अन्य खर्चों का तीन बार ब्यौरा लेखांकन दल के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसवराजु एस. ने सभी प्रत्याशियों को उनके चुनावी खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत करने हेतु तिथि निर्धारित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में व्यय की जानकारी…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से कृषि विवि के 11 महाविद्यालयों को मान्यता
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से कृषि विवि के 11 महाविद्यालयों को मान्यता रायपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा नई दिल्ली इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत संचालित 11 महाविद्यालयों को मान्यता दी गई है। परिषद द्वारा कृषि महाविद्यालय, रायपुर के कृषि स्नातक पाठ्यक्रम के साथ-साथ कृषि स्नातकोत्तर के 17 विषयों और पी-एच.डी. के 14 विषयों, स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर के स्नातक, स्नातकोत्तर के 3 विषयों और पी-एच.डी. के 2 विषयों को मान्यता मिली है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय महाविद्यालयों की मान्यता के लिए…
सजा खत्म होने के महीनों बाद भी बेडि़यों में कैद है ताजुद्दीन
सजा खत्म होने के महीनों बाद भी बेडि़यों में कैद है ताजुद्दीन रायपुर। राज्य सरकार के केंद्रीय कारागार ने उस मूल नियम का ही उल्लंघन कर दिया, जिस मूल नियम का पालन अनिवार्य है। जेल किसी व्यक्ति को बिना वजह जेल में निरुद्ध नही रख सकती,जेल न्यायालय के आदेश को पालन करने की एजेंसी है। लॉ फूल डिटेंशन का जेल को अधिकार है, यह अधिकार या कि संरक्षण उसे न्यायालय का आदेश देता है। लेकिन रॉंग फूल डिटेंशन अपराध है। यह अपराध नियमों की अवहेलना का तो है ही,किसी नागरिक…
बस स्टैंड में भी मोर रायपुर वोट रायपुर की गूंज
बस स्टैंड में भी मोर रायपुर वोट रायपुर की गूंज रायपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन आयोजित होने वाली बाईक रैली जिला नोडल अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में आज सुबह पंडरी बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड में उद्घोषणा कर आम लोगों से 23 अप्रेल को मतदान अवश्य करने का संदेश दिया गया। रायपुर जिला प्रशासन विमान तल, रेलवे स्टेशन के बाद आज बस स्टैंड पहुंची। बस,आटो व अन्य सवारी वाहनों में चालक परिचालकों के साथ स्वीप टीम ने मोर रायपुर वोट रायपुर के…
नक्सलियों ने ली विधायक मंडावी की हत्या की जिम्मेदारी
नक्सलियों ने ली विधायक मंडावी की हत्या की जिम्मेदारी दंतेवाड़ा। नक्सलियों ने विधायक भीमा मण्डावी की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए एक प्रेस नोट जारी किया है। नक्सलियों ने इस प्रेस नोट के माध्यम से भीमा की हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। गौरतलब है कि 9 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के कुंआकोंडा ब्लाक स्थित ग्राम श्यामगिरी के पास नक्सलियों ने आइईडी विष्फोट कर विधायक के वाहन को निशाना बनाया था। इस घटना में भाजपा के विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई थी। इस घटना में सुरक्षा…
डोंगरगांव में शुक्रवार को अमित शाह की सभा
डोंगरगांव में शुक्रवार को अमित शाह की सभा रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल 12 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के तहत पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में डोंगरगांव में सभा लेंगे। शाह 12 अप्रैल को अपराह्न 3.05 बजे राउरकेला एयरपोर्ट ओडिशा से विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और प्राइवेट हेलिकॉप्टर से डोंगरगांव जिला राजनांदगांव जाएंगे। यहां जेन्ट्स क्लब मैदान पर अपराह्न 4 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। आमसभा को संबोधित करने के बाद शाह रायपुर आकर वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
नक्सल मोर्चे पर राज्य सरकार को करेंगे पूरी मदद-राजनाथ
नक्सल मोर्चे पर राज्य सरकार को करेंगे पूरी मदद-राजनाथ महासमुंद। चुनाव प्रचार के लिए गुरूवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नक्सल मोर्चे पर केन्द्र सरकार राज्य सरकार को पूरी मदद करेगी। उन्होंने मंच से जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का राज आने के बाद यहां की आबोहवा में आतंकवाद-नक्सलवाद की वजह से अशांति का माहौल है। बम-बारूद और गोलियों की आवाजें आए दिन गूंज रही हैं। पिछले 15 साल की अमन और शांति अब खत्म होती नजर आ रही है।…
सिविल सर्जन समेत 21 डॉक्टरों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस
सिविल सर्जन समेत 21 डॉक्टरों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस कोरबा। कोरबा कलेक्टर किरण कौशल ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन समेत 21 डॉक्टरों को नोटिस थमा दिया है. कलेक्टर की कार्रवाई के बाद जिले भर के शासकीय अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. दरअसल किरण कौशल आकस्मिक निरीक्षण के लिए सुबह आज जिला अस्पताल पहुंची. जिला अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने सिविल सर्जन समेत सभी डॉक्टरों को नदारद पाया. जबकि अस्पताल में सुबह 8 बजे से डॉक्टरों…
