55 साल देश में राज्य किया तो कांग्रेस ने क्या किया-शाह डोंगरगढ़। चुनावी सभा को संबोधित करने डोंगरगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन की शुरुआत विधायक भीमा मंडावी की श्रद्धांजलि से करते हुए अमित शाह ने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को भी देश की जनता ने कम मौका नहीं दिया, 55 साल इस देश में कांग्रेस ने राज किया। तब उन्होंने विकास क्यों…
दिन: 12 अप्रैल 2019
सराफा कारोबारी इनकम टैक्स कमिश्नर से मिले
सराफा कारोबारी इनकम टैक्स कमिश्नर से मिले रायपुर। सराफा दुकान में काम करने वाले कर्मचारी की आयकर विभाग के कर्मचारियों द्वारा पिटाई का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। मामले को लेकर सराफा कारोबारियों ने शुक्रवार को चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से कारोबारी नाराज हैं और वे पिटाई करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर अपनी बात रखी। इससे पहले गुरुवार को कारोबारियों ने आयकर विभाग के कर्मचारियो के खिलाफ कोतवाली थाना में मारपीट का केस…
डीकेएस अस्पताल में नया ड्रेस कोड का विरोध
डीकेएस अस्पताल में नया ड्रेस कोड का विरोध रायपुर। डीकेएस अस्पताल अधीक्षक डॉ सहारे के एक आदेश ने विवाद पैदा कर दिया है. अस्पताल अधीक्षक ने कर्मचारियों के लिये नया ड्रेस कोड लागू किये जाने का आदेश निकाला है,जिसको लेकर अस्पताल के कर्मचारी पशोपेश में हैं. इस आदेश के मुताबिक कर्मचारियों को काला ड्रेस पहनकर अस्पताल आने का फरमान सुनाया गया है. अस्पताल प्रबंधन के इस आदेश का कर्मचारियों ने दबी जुबान में विरोध शुरु कर दिया है. कर्मचारियों का कहना है कि साल भर पहले यहां पर ग्रे कलर…
कांग्रेस ने जारी किया वीडियो,आईना देखो मोदी जी
कांग्रेस ने जारी किया वीडियो,आईना देखो मोदी जी रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले दिनो आईना भेजा था। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा था कि अपने आप को चाय वाले से लेकर चौकीदार तक कई रूपों में ढाल लिया है और लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा है कि असली मोदी कौन है। इसके बाद प्रदेश के कई नेताओं को आईना भेजे थे। इसके बाद आज आईना देखो मोदी जी एक व्यंग्यात्मक गीत है, जिसमें हमने वहीं दिखाने की कोशिश…
सीबीआई जांच के लिए क्या सीएम हाउस जाकर मांग करना होगा-रमन
सीबीआई जांच के लिए क्या सीएम हाउस जाकर मांग करना होगा-रमन रायपुर। भीमा मंडावी की हत्या मामले में सीबीआई जांच के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमनसिंह ने कहा कि दो दिनों से भाजपा और दिवगंत भाजपा विधायक का परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है, लेकिन ये सरकार ना तो देखती है और ना ही सुनती है, हद तो ये है कि समझती भी नहीं। भाजपा कार्यालय में तल्ख अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ये चाहते हैं कि भीमा मंडावी की पत्नी सीएम हाउस में…
अज्ञात कारण के चलते युवक ने लगाई फांसी
अज्ञात कारण के चलते युवक ने लगाई फांसी रायपुर। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रोहित कुमार (19) न्यू दुर्गा नगर का रहने वाला था। मृतक मजदूरी का काम करता था। बताया जाता है कि रोहित अपने घर में लंच करने आया था उसी दौरान अपने कमरे में जाकर गमछे से फांसी लगा लिया। जब…
सटोरियों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला
सटोरियों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला रायपुर। सट्टा की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस राजातालाब में दबिश देकर सटोरियों पर कार्रवाई करने पहुंची थी। तभी सटोरियों ने पुलिस से गाली-गलौज कर धक्का मुक्की करने लगे। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एलईडी टीवी, मोबाईल और नगदी 1420 रुपये जब्त किया है। वहीं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले आधा दर्जन से आरोपियों के खिलाफ बलवा का अपराध दर्ज कर लिया है। सिविल लाईन…
लौटे मतदान कर्मियों का हुआ स्वागत
लौटे मतदान कर्मियों का हुआ स्वागत जगदलपुर। चार माह पहले हुए विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के बाद लौटे मतदान कर्मियों को जहां पीने के पानी के लिए भटकना पड़ा था, वहां इस बार अलग ही अनुभव मिला। मतदान कर्मियों के स्वागत के लिए फूल मंगाए गए थे। रिटर्निंग ऑफिसर से लेकर चुनाव प्रबंधन में जुटे सभी अधिकारी-कर्मचारी यहां मौजूद थे। अफसरों ने मतदान दलों की अगवानी की। दूरस्थ अंदरुनी इलाकों से आने वाले कर्मचारियों का स्वागत फूलों से किया गया। इनके बैठने के लिए भी अच्छी व्यवस्था की गई थी।…
नशीली दवाओं का सौदागर गिरफ्तार
नशीली दवाओं का सौदागर गिरफ्तार दुर्ग। एक दूकान संचालक को पुलिस ने अवैध नशीली दवाओ के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। नशीली दवाओं की यह दुकान कोई मेडिकल शॉप नहीं बल्कि इलेक्ट्रिकल दुकान है। जहां आरोपी विगत कई सालों से चोरी छिपे इस गोरख धंधे को संचालित कर रहा था। पुलिस ने चोरी के एक मामले मे पकडे गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दबिश दी तब इस नशीली दवाओं के सौदागर का पता चला। पुलिस ने आरोपी के दूकान से भारी तादाद में प्रतिबंधित नशीली दवाओ का…
सोनी को मोदी का सहारा,उठा रहे हैं राष्ट्रीय मुद्दे
सोनी को मोदी का सहारा,उठा रहे हैं राष्ट्रीय मुद्दे रायपुर। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी स्थानीय नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुद्दों को उठाकर मोदी के नाम पर अपना प्रचार अभियान केंद्रित कर रखे हैं। उन्होने आतंकवाद का मुद्दा उठाया और जनता के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कहा कि प्रधानमंत्री देश का नेतृत्व करता है। विदेशी ताकतें अगर देश को नुकसान पहुंचाने का काम करें तो उस पर कड़ी प्रतिक्रिया देश के मुखिया की होती है। सोनी ने कहा कि हमने कांग्रेस राज में देखा की पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुसकर…
