सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत दुर्ग। आज दोपहर दुर्ग में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। तीनों एक ही बाइक पर सवार हो कर दुर्ग की तरफ से जा रहे थे। हादसा गुंडरदेही रोड के कोलिहापुरी धरमकांटा के करीब की है। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौक हो गयी, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसा आज दोपहर की है। मिली जानकारी के मुताबिक चिंगरी के रहने वाले सुभाष दास मानिकपुरी और धायराम साहू भानपुरी के…
दिन: 24 मार्च 2019
जिसने बयान दिया है वे ही बेहतर जवाब देंगे-रमन
जिसने बयान दिया है वे ही बेहतर जवाब देंगे-रमन रायपुर। भाजपा की लोकसभा उम्मीदवारों के चयन के लिए चल रही मैराथन बैठक के बाद पूर्व सीएम और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह रविवार को राजधानी रायपुर पहुंचेे। इस दौरान उन्होंने मीडिया में बड़ा बयान दिया है। शनिवार को पूर्व श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े द्वारा दिए बयान पर प्रश्न पूछने पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि जिसने बयान दिया है उनसे जवाब लिया जाए तो बेहतर होगा। वे श्रम मंत्री थे, वे बेहतर जवाब दे सकते हैं। गौरतलब है कि…
पूज्य सिंधी पंचायत ने मनाया जन्म दिवस
पूज्य सिंधी पंचायत ने मनाया जन्म दिवस राजनांदगांव। पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा शहीद हेमू कालानी के जन्म दिवस पर हेमू कालानी चौक परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर हेमू कालानी के जीवन की घटनाओं पर गिरधारी पंजवानी, डॉ. करतार कंजवानी एवं अध्यक्ष अर्जुनदास पंजवानी द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन गंगवानी व आभार धन्यवाद ज्ञापित अमर लालवानी ने किया। कार्यक्रम में गुरमुख वाधवा, अशोक वाधवानी, दौलत रामचंदानी, गोबिंद सिंह, चेतन ललवानी, गिरधारी तलरेजा, अरुण दुलानी,…
बेटी पर फंदा डाल खुद भी फांसी लगाई, दोनों की मौत
बेटी पर फंदा डाल खुद भी फांसी लगाई, दोनों की मौत बिलासपुर। पेन्ड्रा थाना के पनकोटा में उस समय सनसनी फैल गई जब महिला ने अपनी चार साल की बच्ची के साथ फांसी लगा जान दे दी। पुलिस के अनुसार ग्राम पनकोटा निवासी छत्तर सिंह काम पर गया था। घर पर उसकी पत्नी मानकुंवर 27 वर्ष और उसके 4 वर्ष की बेटी ममता रह गये। मान कुंवर ने पहले अपनी साड़ी में 4 साल की बेटी ममता को फांसी लगाकर जान ले ली और बाद में दूसरी तरफ खुद फांसी…
चोरी के 2 आरोपी बंदी
चोरी के 2 आरोपी बंदी नवापारा-राजिम। राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोहिना में संतोष साहू के घर हुए चोरी के आरोपी को राजिम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीआई विकास बघेल ने बताया कि 19 मार्च को ग्राम रोहिना में शीतला मंदिर चौक के पास भागवत गीता का आयोजन होने पर प्रार्थी सहपरिवार घर में ताला लगाकर भागवत गीता सुनने गए हुए थे। प्रार्थी दोपहर 2 बजे घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर में जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति सोने-चांदी…
अधिक दर पर मदिरा बेचे जाने की शिकायत
अधिक दर पर मदिरा बेचे जाने की शिकायत बेमेतरा। बेमेतरा के कोबिया स्थित देशी/विदेशी मदिरा दुकान में अधिक दर शराब बेची जाने की शिकायत मिली थी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महादेव कावरे के निर्देश पर एसडीएम बेमेतरा द्वारा 18 मार्च को रात्रि 8.45 बजे उक्त मदिरा दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। दोनों ही दुकानों में दो पटवारियों सेे ग्राहक के रूप में शराब क्रय कराया गया जिसमें हंटर बियर जिसका मूल्य 160 रूपये के स्थान में 170 रूपए विक्रय किया जाना पाया गया। आस पास खड़ 10-12 ग्राहकों के…
23 अप्रैल पूर्ण मतदान, दुर्ग है तैयार के नारे के साथ जायेंगे आम लोगों के बीच
23 अप्रैल पूर्ण मतदान, दुर्ग है तैयार के नारे के साथ जायेंगे आम लोगों के बीच दुर्ग। जिले में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान में शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सुबह से ही प्रशासनिक अमला और सेवाभावी संस्थाएं जुट जाएंगी। शहरी क्षेत्रों में इसकी शुरूआत पार्क से होगी। चुनिंदा पार्कों में मार्निंग वाक के लिए जुटे लोगों के मध्य 23 अप्रैल को मतदान के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाया जाएगा। स्वीप कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ ही लोगों को मतदान की शपथ…
स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 1 बच्चे की मौत
स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 1 बच्चे की मौत बेमेतरा। रविवार की दोपहर एक स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में एक स्कूली बच्चे की मौत हो गयी है, जबकि 5 बच्चे गंभीर रुप से जख्मी हो गये हैं। स्कूल बस बेमेतरा के गुरुकुल विद्यालय की है। हादसा आज दोपहर बाद करीब 2 बजे की है। हादसा बेरला थाना अंतर्गत मौलीभाठा गांव की है, जहां एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें 1 स्कूली बच्चे की मौत हो गयी है, जबकि 5 बच्चे जख्मी हैं, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है।…
आउटर में स्थित बीएसयूपी कॉलोनियों में पुलिस की दबिश
आउटर में स्थित बीएसयूपी कॉलोनियों में पुलिस की दबिश रायपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने शहर के आउटर में चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में 120 से ज्यादा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया। साथ ही ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जो बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किरायेदार रख रहे थे। एसएसपी आरिफ शेख के निर्देश पर एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, सिविल लाइन सीएसपी अभिषेक माहेश्वरी, पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्णा पटेल, कोतवाली…
वन कानून में प्रस्तावित संशोधनों को खारिज करने की मांग
वन कानून में प्रस्तावित संशोधनों को खारिज करने की मांग रायपुर। छत्तीसगढ़ किसान सभा ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भारतीय वन अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों का विरोध करते हुए कहा कि इससे भाजपा सरकार का आदिवासीविरोधी और कॉर्पोरेट परस्त चरित्र खुलकर सामने आ गया है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार से इस वन कानून संशोधन को खारिज करने की मांग की है. जारी एक बयान में छग किसान सभा के महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा है कि यदि इन संशोधनों को स्वीकार कर लिया जाता है, तो इससे आदिवासी वनाधिकार कानून…
