भाजपा चुनाव समिति की बैठक में तय होंगे उम्मीदवारों के पैनल

भाजपा चुनाव समिति की बैठक में तय होंगे उम्मीदवारों के पैनल रायपुर। भाजपा चुनाव समिति की बैठक में आज लोकसभा की सभी 11 सीटों में उम्मीदवारों के नामों का पैनल तय हो जाएगा. सभी सीटों पर 2 से 3 नाम पैनल में होंगे. इन नामों को लेकर राज्यभर में दौरा किया जाएगा. जिसके बाद तय नामों को लेकर दिल्ली जाया जाएगा जहां आलाकमान नाम फाइनल किया जाएगा. चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने आए प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने पत्रकारों से बात करते हुए इसकी जानकारी दी. इस दौरान…

मंत्री का पुतला फूंकने पर हुई कार्रवाई का विरोध

मंत्री का पुतला फूंकने पर हुई कार्रवाई का विरोध रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी पर किए गए बयान के विरोध में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पुतला फूंकने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर की गई पुलिस कार्रवाई का मोर्चा पदाधिकारियों ने विरोध किया है. मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि प्रशासन बदले की भावना से काम कर रहा है, जिसका हम विरोध करते हैं. विजय शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है और जब भूपेश सरकार के एक मंत्री…

मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार रायपुर। राजधानी के सुनसान क्षेत्र में अकेले व्यक्ति से मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपियों को पंडरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम वीरेन्द्र मजूमदार उर्फ वीरू (22), रतन कुमार हलधर (30) व अमित दास (28) है। बताया जाता है कि तीनों आरोपी नशे की लत से ग्रस्त है और अपनी शौक पूरा करने के लिए सुनसान क्षेत्र में राहगीरों को अपना शिकार बनाते थे। आरोपियों के खिलाफ अपराध…

भाजपा प्रभारी का कांग्रेस पर विवादित बयान

भाजपा प्रभारी का कांग्रेस पर विवादित बयान रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन जब भी छत्तीसगढ़ आते हैं अपने बयानों से कुछ न कुछ विवादों को हवा दे जाते हैं. इस बार उनके निशाने पर राज्य सरकार थी. उन्होंने सरकार को धमकाने, एक्सटॉर्शन(उगाही) और ट्रांसफर उद्योग वाली सरकार बताया है.जैन ने मंत्री जय सिंह अग्रवाल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के ऊपर की गई टिप्पण को भौंडी टिप्पणी करार दिया है. उन्होंने कहा कि आदिवासी नेता के खिलाफ जो भद्दी टिप्पणी कांग्रेस ने की है, जनजाति के लोगों पर…

प्रशिक्षण के दौरान लापरवाही बरतने पर नवाडीह के प्रधानपाठक कंवर निलंबित

प्रशिक्षण के दौरान लापरवाही बरतने पर नवाडीह के प्रधानपाठक कंवर निलंबित महासमुंद। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत चल रहे मतदान दलों के प्रशिक्षण में लापरवाही बरतनें पर पिथौरा विकासखंड के प्राथमिक शाला नवाडीह के प्रधान पाठक श्री मूलचंद कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी से जारी आदेश के अनुसार श्री कंवर द्वारा विगत 12 मार्च 2019 को सेंट फ्रांसिस स्कूल पिथौरा में लोकसभा निर्वाचन 2019 के मतदान दलों के प्रशिक्षण में शराब सेवन कर प्रशिक्षण लिया जा रहा था। प्रशिक्षण के दौरान अपर…

अमर्यादित बयान न करें कांग्रेस-सुंदरानी

अमर्यादित बयान न करें कांग्रेस-सुंदरानी रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर किए गए अमर्यादित आक्षेप को कांग्रेस की ओछी राजनीतिक संस्कृति का परिचायक कहा है। प्रवक्ता सुंदरानी ने कहा कि हरियाणा के जमीन सौदे में रॉबर्ट वाड्रा के शामिल होने के दस्तावेजी सबूत सामने आने के बाद कांग्रेस के नेता बदहवास हो गए हैं। कांग्रेसी दस्तावेजी सबूतों को भी बेसिर-पैर का बताकर क्यों अपनी हताशा और ओछेपन को जगजाहिर कर रहे हैं?…

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक, अंसारी आएंगे

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक, अंसारी आएंगे रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश बैठक कल 15 मार्च को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में अपराह्न 3 बजे आहूत की गई है। इस हेतु अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी व महामंत्री एसएम अकरम कल राजधानी पहुंच रहे हैं। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सलीम राज सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी हमीद मंसूरी ने दी।

जोगी कांग्रेस ने किया चुनाव मंडल का गठन

जोगी कांग्रेस ने किया चुनाव मंडल का गठन रायपुर। जनता कांग्रेस छतीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में केन्द्रीय चुनाव मंडल का गठन किया गया है जिसमें अजित जोगी, धर्मजीत सिंह, श्रीमती डॉ. रेणु जोगी, देवव्रत सिंह, प्रमोद शर्मा, डॉ.हरिदास भारद्वाज, महेश देवांगन तथा कोंडल राव शामिल है। उपरोक्त केन्द्रीय चुनाव मंडल के सदस्यों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव, नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का चयन किया जायेगा।

हाईकोर्ट में टुटेजा-दुबे मामले की सुनवाई अब 29 अप्रैल को

हाईकोर्ट में टुटेजा-दुबे मामले की सुनवाई अब 29 अप्रैल को बिलासपुर। नान घोटाले को लेकर गठित एसआईटी की वैधानिकता पर दायर जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस अजय त्रिपाठी और जस्टिस पी पी साहू की बेंच में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान फिर सरकार से पूछा है अनिल टुटेजा जो आरोपी हैं उसके आवेदन पर आपने एसआईटी कैसे बनाई। गुरूवार को दोपहर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा दायर जनहित याचिका पर बहस शुरु हुई, सरकार की ओर से पी चिदंबरम और दयान कृष्णनन ने तर्क दिया कि नेता प्रतिपक्ष…

होली से पहले पुलिस सख्त, पांच गिरफ्तार

होली से पहले पुलिस सख्त, पांच गिरफ्तार रायपुर। चाकू लेकर घूमने और डराने धमकाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 25, 27 आमर्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार संतोषीनगर टिकरापारा निवासी मोहम्मद समीर शेख को पुलिस ने इंजीयनरिंग कालेज के पास चाकू लेकर लोगों को डराने धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कबीरनगर थाना क्षेत्र आरोपी अनिल क्षत्री को कबीरनगर गोल चौक के…