अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया जागरूकता प्रशिक्षण

अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया जागरूकता प्रशिक्षण मुंगेली। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु जिले में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को प्रथम जागरूकता प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में मुंगेली विकासखण्ड के अधिकारी-कर्मचारियों को शासकीय बीआरसाव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और मिशन स्कूल दाउपारा में प्रशिक्षण दिया गया। इसी तरह विकासखण्ड पथरिया में शासकीय अवंती बाई लोधी महाविद्यालय में एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर की उपस्थिति में विकासखण्ड लोरमी में महंत जगनदास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी में अधिकारी-कर्मचारियों…

नोटिफिकेशन आते ही बिजली बिल हो जायेगा आधा

नोटिफिकेशन आते ही बिजली बिल हो जायेगा आधा रायपुर। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा करने की घोषणा तो राज्य सरकार ने कर दी है, लेकिन इसका फायदा प्रदेशवासियों को 1 अप्रैल से ही मिलेगा। यह जानकारी बिजली विभाग के डॉयरेक्टर एचआर नरवरे ने दी। डॉयरेक्टर नरवरे ने कहा कि सिस्टम के अनुसार शासन का जैसा भी नोटिफिकेशन आएगा हम उसके अनुरूप ही काम करेंगे। मार्च के बाद वाले बिजली बिल में ही छूट का फायदा मिलना चाहिए। हालांकि शासन के नोटिफिकेशन में जो आदेश आएगा, उसके मुताबिक बिल देंगे।…

ट्रक ने ट्रैक्टर को ठोका,तीन घायल

ट्रक ने ट्रैक्टर को ठोका,तीन घायल दुर्ग। धमधा मुख्य मार्ग पर ग्राम रवेली डीह के पास सोमवार सुबह मालवाहक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से ठोकर मार दिया। जिसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार डॉयल 112 के जवानों ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पीछे से मारा टक्कर डॉयल 112 के जवानों ने बताया सोमवार सुबह धमधा…

कार पेड़ से जा टकराई,5घायल

कार पेड़ से जा टकराई,5घायल धमतरी। गंगरेल से पिकनिक मनाकर लौट रहे पर्यटकों की कार अचानक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में 5 लोग घायल हो गए है, जिसमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम दतरेंगा से एक कार में सवार होकर कुछ लोग गंगरेल घूमने के लिए आए थे। दिनभर बांध क्षेत्र में घूमने के बाद देर शाम को सभी कार से वापस लौट रहे थे। तभी रूद्री में एसपी बंगला के पास उनकी कार पेड़ से टकरा…

रेत खदानों में चोरी रोकने सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी

रेत खदानों में चोरी रोकने सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी रायपुर। रेत की अवैध माइनिंग में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए भूपेश सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। जिससे रेत माफियाओं पर आसानी से नजर रखी जा सके। रेत के अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए अब नदी के घाटों में सीसीटीवी लगेंगे। छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सरकार अब पंचायतों की जगह छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन की देखरेख में रेत खदानों का…

छत्तीसगढ़ में स्थानीय कलाकारों का भविष्य होगा उज्ज्वल

छत्तीसगढ़ में स्थानीय कलाकारों का भविष्य होगा उज्ज्वल राजिम। त्रिवेणी संगम में राजिम माघी पुन्नी मेला में अपनी प्रस्तुति देने आई अल्का चंद्राकर का कहना है कि प्रदेश की नई सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में कलाकारों का भविष्य उज्ज्वल है। अल्का ने कहा कि जैसे गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ है तो कही न कहीं छत्तीसगढ़ में कलाकारों का स्थान भी बहुत उंचाई तक जाएगा और कलाकारों को एक अच्छा स्थान मिलेगा। छत्तीसगढ़ के बाहर भी छत्तीसगढ़ी वेषभूषा व छत्तीसगढ़ी संगीत, मांदर लेकर किए जा रहे नृत्य लोग काफी उत्साह से…

गोवंश की रक्षा के लिए सुरभी महायज्ञ

गोवंश की रक्षा के लिए सुरभी महायज्ञ भिलाई। राजिम माघी पुन्नी मेला में 26 फरवरी से श्री सुरभी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गोवंश की रक्षा के लिए पाटेश्वर धाम बालोद के श्री रामबालक दास जी महात्यागी द्वारा इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 4 मार्च तक चलने वाले इस महायज्ञ की शुरुआत मंगलवार से होगी। महायज्ञ के संबंध में श्री रामबालक दास महाराज ने बताया कि पहले दिन जलयात्रा निकालयी जाएगी। 101 कलशों के साथ कुलेश्वर महादेव मंदिर से महिलाएं गाजे बाजे के साथ निकलेंगी।…

चुनाव पूर्व किए सभी वादों को पूरा करने का होगा प्रयास- वोरा

चुनाव पूर्व किए सभी वादों को पूरा करने का होगा प्रयास- वोरा दुर्ग। शहर विधायक अरुण वोरा ने सोमवार को शहर के सर्वांगीण विकास के लिए राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा की निधि से 2 करोड़ 78 लाख रुपए के कार्यों की स्वीकृति दिलवाई है। इन विकास कार्यों में सड़क, नाली, उद्यान, पेयजल के लिए बोर खनन जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के अतिरिक्त युवाओं एवं विभिन्न समाजों के लिए सांस्कृतिक भवन आदि शामिल हैं। ज्यादातर कार्यों के लिए विधानसभा चुनाव के पूर्व अलग—अलग समाजों, युवाओं एवं महिलाओं द्वारा मांग की गई थी,…

जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर महासमुंद। जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू का प्रथम आधिकारिक दौरा महासमुंद में सोमवार को हुआ। उन्होंने महासमुंद में स्थापित जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का निरीक्षण किया तथा प्रत्येक न्यायालय के कामकाजों की समीक्षा की। उन्हें स्थानीय सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ आनर दिया गया। उनके साथ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार संजय जायसवाल का भी आगमन हुआ। निरीक्षण बाद जस्टिस श्री साहू ने महासमुंद के अधिवक्ताओं के साथ व्यक्तिगत मुलाकात की और उन्होंने न्यायालय से संबंधित समस्याओं के बाबत जानकारी…

2 युवकों पर चाकू से हमला,जुर्म दर्ज

2 युवकों पर चाकू से हमला,जुर्म दर्ज रायपुर। केके रोड स्थित हांडी वाले बाबा दरगाह के पास बीती रात अल्टो कार सवार अज्ञात तीन युवकों ने एक्टिवा सवार दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। पीडि़त की शिकायत पर मौदहापारा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मौदहापारा निवासी शेख समीर (22) अपने दोस्त मोहम्मद फैजान के साथ एक्टिवा वाहन से घुमने निकला था, तभी रात्रि करीब 11 बजे केके रोड स्थित हांडी वाले बाबा दरगाह के…