शनि 25 जुलाई, 2026

2 युवकों पर चाकू से हमला,जुर्म दर्ज

0

2 युवकों पर चाकू से हमला,जुर्म दर्ज

रायपुर। केके रोड स्थित हांडी वाले बाबा दरगाह के पास बीती रात अल्टो कार सवार अज्ञात तीन युवकों ने एक्टिवा सवार दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। पीडि़त की शिकायत पर मौदहापारा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मौदहापारा निवासी शेख समीर (22) अपने दोस्त मोहम्मद फैजान के साथ एक्टिवा वाहन से घुमने निकला था, तभी रात्रि करीब 11 बजे केके रोड स्थित हांडी वाले बाबा दरगाह के पास अल्टो कार से तीन युवक शेख समीर को ओवरटेक कर रोका और फिर तीनों युवक कार से उतरकर शेख समीर व उसके दोस्त से गाली-गलौज कर शेख समीर व उसके दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। पीडि़त की शिकायत पर मौदहापारा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तारी कर सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों