मुख्यमंत्री के हाथों दिव्यांग श्री सुरेन्द्र साहू को मिली ट्रायसिकल

मुख्यमंत्री के हाथों दिव्यांग श्री सुरेन्द्र साहू को मिली ट्रायसिकल रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां भिलाई तीन स्थित उनके निवास में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों और नागरिकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। कुम्हारी से आए दिव्यांग श्री सुरेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात कर उनसे ट्रायसिकल दिलाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक उनकी समस्या सुनी और श्री साहू को ट्रायसिकल प्रदान की। मुख्यमंत्री के हाथों ट्रायसिकल पाकर श्री साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री…

नीरा को मिला चलने का सहारा

नीरा को मिला चलने का सहारा रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज उनके गृह ग्राम बेलौदी आगमन गांव की निवासी दिव्यांग नीरा के लिए खुशियां लेकर आया। नीरा के परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के समक्ष नीरा के लिए ट्रायसायकल दिलाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दिव्यांग नीरा के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को ट्रायसायकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मौके पर ही मुख्यमंत्री ने नीरा को अपने कर-कमलों से ट्रायसायकल प्रदान की। ट्रायसायकल मिलने पर अपनी खुशी का इजहार…

कोहली के शतक और महेंद्र सिंह धोनी के छक्के से जीता भारत, AUS को दी 6 विकेट से मात

कोहली के शतक और महेंद्र सिंह धोनी के छक्के से जीता भारत, AUS को दी 6 विकेट से मात एडीलेड। विराट कोहली की अपने प्रिय मैदान पर खेली गयी शतकीय पारी और महेंद्र सिंह धोनी की ‘फिनिशर’ की अपनी भूमिका के साथ किये गये पूरे न्याय से भारत ने मंगलवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर करायी। लक्ष्य का पीछा करने के मामले में दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों ने जब अपना कमाल दिखाया तो भारत के…

गणतंत्र दिवस गरिमा के अनुरूप मनाया जाएगा – सिंह

गणतंत्र दिवस गरिमा के अनुरूप मनाया जाएगा – सिंह मुंगेली। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का भव्य आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल द्वारा ध्वजारोहण एवं मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया जायेगा। गणतंत्र दिवस समारोह में शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत मनमोहक एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्री डी. सिंह ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली तथा कहा कि गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक एवं गरिमा के अनुरूप मनाया…

कलेक्टर ने ली लोकसभा निर्वाचन की तैयारी हेतु बैठक

कलेक्टर ने ली लोकसभा निर्वाचन की तैयारी हेतु बैठक मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी लोकसभा निर्वाचन के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मतदान केदं्रों में रेम्प, शौचालय, बिजली, पेयजल एवं पहुंच मार्ग सुनिश्चित करें। कोई भी दिव्यांगजन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे तथा मतदान केंद्रों में सभी बुनियादी सुविधायें सुनिश्चित करें। उन्होने ईव्हीएम, डाकमतपत्र, आईटी सेल का गठन करने, कंट्रोल रूम, सी…

कलेक्टर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला चिकित्सालय रामगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में दिये गये निर्देश के तहत जिला चिकित्सालय मुंगेली में एजेण्डावार बाउंड्री फेंन्सिंग तार से करने हेतु भूमि अधिग्रहण के बाद अस्पताल मद से करने, एप्रोच रोड तक लाईट व्यवस्था अस्पताल मद से करने, अस्पताल परिसर में निर्मित शवविच्छेदन गृह तक एप्रोच रोड निर्माण सी.जी.एम.सी. निर्माण एजेन्सी द्वारा कराने एवं संबंधित विभाग की बैठक में अनुपस्थिति पर…

गौण खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई

गौण खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई रायपुर। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने खनिज जिले में गौण खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभाागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने इसके लिए पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से सतत् निरीक्षण करने को कहा है। कलेक्टर जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों में की गई कार्यवाही की समीक्षा के दौरान उपरोक्त निर्देश दिए। सभी विभागीय अधिकारियों को…

रबी फसल के लिए जलाशयों में जल की उपलब्धता अनुरूप मिलेगा पानी

रबी फसल के लिए जलाशयों में जल की उपलब्धता अनुरूप मिलेगा पानी रायपुर। रायपुर संभाग के आयुक्त श्री जी.आर.चुरेन्द्र की अध्यक्षता में सिहावा भवन परिसर स्थित डाटा सेंटर में संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक हुई। बैठक में जलाशयों में जल की उपलब्धता अनुरूप रबी फसल के लिए पानी देने का निर्णय लिया गया। बैठक में अभनपुर विधायक श्री धनेन्द्र साहू ने संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में कहा कि आगामी रबी फसल के लिए लक्षित क्षेत्रफल में पानी की पूर्ति की जाएगी। एनीकट में पानी के ठहराव के…

वनाधिकार के निरस्त दावों के पुनर्विचार के लिए चलेगा विशेष अभियान

वनाधिकार के निरस्त दावों के पुनर्विचार के लिए चलेगा विशेष अभियान रायपुर। रायपुर संभाग के आयुक्त श्री जी.आर. चुरेन्द्र ने वन अधिकार दावों के निरस्त मामलों का पुनर्विचार कर पात्र व्यक्तियों को वन अधिकार प्रमाण पत्र वितरण हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश संभाग के सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और वनमण्डलाधिकारियों को दिए हैं। संभागायुक्त ने इस संबंध में जारी पत्र में कहा है कि वन अधिकार दावों के मामलों में पुनर्विचार और प्रमाण पत्र वितरण हेतु राजस्व, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिम जाति…

गिरोला में आयोजित होने वाला जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित

गिरोला में आयोजित होने वाला जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित रायपुर। जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम गिरोला में 16 जनवरी को आजोजित होने वाले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।