भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रायपुर। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद आगामी कार्य योजनाओं और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रखी गई थी। बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों पर कार्य करने और आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी पदाधिकारियों को सौंपी गई हैं। नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक…

तकनीकी शिक्षकों व कर्मियों को सातवां वेतनमान देना स्वागतेय-भाजपा

तकनीकी शिक्षकों व कर्मियों को सातवां वेतनमान देना स्वागतेय-भाजपा रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा सरकारी व सरकारी अनुदान प्राप्त तकनीकी कॉलेजों के शिक्षकों-कर्मियों को सातवां वेतनमान देने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने इस संस्थानों में कार्यरत 29 हजार से अधिक कर्मियों को लाभान्वित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसी मंजूरी से अभा तकनीकी शिक्षा परिषद् के दायरे में आने वाले निजी कॉलेजों व संस्थानों के करीब साढ़े…

नई सरकार के नये कैलेण्डर की पुनिया ने की तारीफ

नई सरकार के नये कैलेण्डर की पुनिया ने की तारीफ रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद श्री पी.एल. पुनिया से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने श्री पुनिया को छत्तीसगढ़ शासन के नये वर्ष 2019 का कैलेण्डर भेंट किया। राजस्व विभाग के शासकीय मुद्रणालय द्वारा प्रकाशित इस कैलेण्डर में भारत के सात दशकों की विकास यात्रा के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम के दिनों में छत्तीसगढ़ के विभिन्न ऐतिहासिक प्रसंगों को भी प्रदर्शित किया गया है। पुनिया ने इस बात पर खुशी जताई कि राज्य गठन के लगभग 18…

अकबर ने पर्यावरण संरक्षण मंडल तथा अटल नगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

अकबर ने पर्यावरण संरक्षण मंडल तथा अटल नगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने अटल विकास नगर में स्थित पर्यावास भवन में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल तथा अटलनगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। श्री अकबर ने इसके बाद दोनों संस्थाओं के अधिकारियों की बैठक लेकर कामकाज की जानकारी ली। अकबर ने सबसे पहले पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। मंडल के सदस्य सचिव श्री सुनील मिश्रा ने मंडल के द्वारा किए जाने वाले कार्यों…

मुख्य तकनीकी परीक्षक की जांच टीम ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण

मुख्य तकनीकी परीक्षक की जांच टीम ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष रूप से बल दिया है। इसी कड़ी में सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) की जांच टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 के 281 से 307 किलोमीटर रायपुर-दुर्ग फोरलेन में आर.सी.सी. क्रेश बैरियर निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्य तकनीकी परीक्षक कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रायपुर द्वारा रायपुर से दुर्ग के…

मुख्यमंत्री आज करेंगे आठवीं इंडियन हार्टीकल्चर कांग्रेस का शुभारंभ

मुख्यमंत्री आज करेंगे आठवीं इंडियन हार्टीकल्चर कांग्रेस का शुभारंभ रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में हार्टीकल्चर सोसायटी ऑफ इंडिया नई दिल्ली के द्वारा आयोजित आठवीं इंडियन हार्टीकल्चर कांग्रेस 2019 का शुभारंभ करेंगे। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय रायपुर के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया है। आठवीं इंडियन हार्टीकल्चर कांग्रेस 2019 के उद्घाटन समारोह के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के कृषि और जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे करेंगे। इस अवसर पर पंचायत…

लोकसभा चुनाव से पहले AAP को एक और झटका, पंजाब से विधायक बलदेव सिंह ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले AAP को एक और झटका, पंजाब से विधायक बलदेव सिंह ने दिया इस्तीफा नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) से पहले एक और झटका लगा है। पंजाब से विधायक बलदेव सिंह (Punjab AAP MLA Baldev Singh Resign) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बलदेव सिंह पंजाब के जैतो से विधायक हैं। इससे पहले साल की शुरुआत में पंजाब से ही विधायक सुखपाल खैरा ने भी आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी छोड़ने…

नटराज ने जीता सातवां स्वर्ण, महाराष्ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर

नटराज ने जीता सातवां स्वर्ण, महाराष्ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर पुणे। कर्नाटक के युवा युवा तैराक श्रीहरि नटराज ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 में मंगलवार को दो स्वर्ण पदक और जीतकर अपने पदकों की संख्या सात कर दी जबकि मेजबान महाराष्ट्र ने पदक तालिका में दबदबा बनाये रखा। महाराष्ट्र इन खेलों में अभी तक कुल 177 पदकों के साथ पहले स्थान पर है जिसमें से 64 स्वर्ण, 51 रजत और 62 कांस्य पदक शामिल हैं। दिल्ली कुल 121 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है और उसके हिस्से 47…

पुलिस मुखबिरी के संदेह में माओवादियों ने की दो लोगों की हत्या

पुलिस मुखबिरी के संदेह में माओवादियों ने की दो लोगों की हत्या जमुई (बिहार)। जिले में चकाई थाना क्षेत्र के गुरूरबाद गांव में कथित माओवादियों के एक दस्ते ने पुलिस मुखबिरी के संदेह में मंगलवार देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में एक महिला घायल हुई है। चकाई के थानाप्रभारी चंदेश्वर पासवान ने बुधवार को बताया कि कल देर रात करीब आठ हथियारबंद माओवादियों के दस्ते ने घर में घुस कर बरमोरिया पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव मोहम्मद उस्मान (40) और उनके पड़ोसी मोहम्मद…

नौकरी सुरक्षित रहना ही सरकारी नौकरी के आकर्षण की मुख्य वजह : पीयूष गोयल

नौकरी सुरक्षित रहना ही सरकारी नौकरी के आकर्षण की मुख्य वजह : पीयूष गोयल नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि सरकारी नौकरियों में प्रदर्शन चाहे कैसा भी हो लेकिन नौकरी का सुरक्षित रहना, इसके आकर्षण की मुख्य वजह है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि इस तरह की नौकरियों में बड़ी संख्या में आवेदकों को देखकर यह नहीं समझा जाना चाहिए कि देश में रोजगार के अन्य अवसर उपलब्ध नहीं है। गोयल और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सीआईआई के नौकरी एवं आजीविका कार्यशाला में…