अकबर ने पर्यावरण संरक्षण मंडल तथा अटल नगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

अकबर ने पर्यावरण संरक्षण मंडल तथा अटल नगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने अटल विकास नगर में स्थित पर्यावास भवन में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल तथा अटलनगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। श्री अकबर ने इसके बाद दोनों संस्थाओं के अधिकारियों की बैठक लेकर कामकाज की जानकारी ली।

अकबर ने सबसे पहले पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। मंडल के सदस्य सचिव श्री सुनील मिश्रा ने मंडल के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में पर्यावरण संरक्षण मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मंडल के काम-काज का असर आम जनता को दिखना चाहिए। इसके लिए मंडल के अधिकारियों को काम करने के तौर-तरीकों में सुधार लाने की जरूरत है। निर्धारित मापदंडों से अधिक प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाईयों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाईयों को ऑनलाइन नोटिस देने की व्यवस्था की भी समीक्षा की। श्री अकबर ने कुछ सीमेंट संयंत्रों द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने की जानकारी मिलने पर असंतोष व्यक्त किया तथा ऑनलाइन सिस्टम को और अधिक अपडेट करने के निर्देश दिए।

अटलनगर में विभिन्न संस्थाओं को आवंटित जमीनों के संबंध में मंगाई रिपोर्ट-

अकबर ने अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की भी बारीकी से समीक्षा की। अधिकारियों ने अटलनगर के विकास के लिए बनाए गए तीन चरणों के प्लान की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए निर्धारित निविदा प्रक्रिया से लेकर पूर्ण होने तक की जाने वाली कार्रवाईयों को विस्तार से समझा। श्री अकबर ने अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण की ग्राम विकास योजना के तहत 13 गांवों का विकास किया जाना है। इनमें से 3 गांवों-नवागांव (खपरी), कयाबांधा और राखी में यह योजना लागू कर दी गई है।

00 अधिकारियों की बैठक लेकर काम-काज को समझा

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.