कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के दिए निर्देश बालोद। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल आज डौण्डी विकासखण्ड के भ्रमण के दौरान ग्राम भर्रीटोला-36 के प्राथमिक शाला आकस्मिक पहुॅचे। वहॉ उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया और उसकी गुणवत्ता परखी। सब्जी में गुणवत्ता कम होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रधानपाठक और मध्यान्ह भोजन संचालित करने वाली महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों को उपस्थित कर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बच्चों को मौसमी हरी सब्जी खिलाने…
महीना: जनवरी 2019
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार किशन असावा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार किशन असावा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया रायपुर। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक अम्बिकावाणी के प्रधान सम्पादक श्री किशन असावा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है । श्री असावा लगभग 30 वर्षों से दैनिक समाचार पत्र अम्बिका वाणी का प्रकाशन कर रहे थे ।
मकान मालिक की बेटी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मकान मालिक की बेटी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार रायपुर। राजधानी में मकान मालिक की बेटी से दुष्कर्म के मामले में मुजगहन थाना पुलिस ने गुरुवार को थोक सब्जी के विक्रेता को गिरफ्तार किया है। पकड़े गया आरोपी मकान में पेइंग गेस्ट के रूप में रहता था। घर में युवती को अकेला देखकर उसने निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक, केरल निवासी एस जॉन चाके (30) यहां मुजगहन थाना क्षेत्र के बोरियाकला स्थित एक मकान में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रहा था। करीब 8 माह पहले ही जॉन यहां रहने…
मेट्रो सिटी की सफाई देखने मुंबई जाएंगे राजधानी के पार्षद
मेट्रो सिटी की सफाई देखने मुंबई जाएंगे राजधानी के पार्षद रायपुर। रायपुर के पार्षद मुंबई की सफाई व्यवस्था की जानकारी के लिए वहां होने वाली कार्यशाला में शामिल होंगे। महापौर प्रमोद दुबे व नगर निगम के 70 वार्डो के पार्षद दो दिन के लिए मुंबई ट्रिप पर जाएंगे। मुंबई में दो दिनों की कार्याशाला में शहर की सफाई व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। इसमें बड़े शहरों की तर्ज पर राजधानी रायपुर की सफाई व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। महापौर प्रमोद दुबे ने पहला ट्रिप जयपुर के लिए बनाया था। लेकिन…
पार्टी मौका दे तो लडूंगा रायपुर लोकसभा चुनाव-प्रमोद
पार्टी मौका दे तो लडूंगा रायपुर लोकसभा चुनाव-प्रमोद रायपुर। लोकसभा चुनाव लेकर महापौर प्रमोद दुबे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहता हूं, पार्टी मुझे एक बार मौका दें। चुनाव को लेकर मेरी तैयारी भी चल रही है.उन्होंने कहा कि मैंने पार्षद से महापौर तक का सफर पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मैं अब रायपुर की लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ना चाहता हूं। महापौर ने कहा कि रायपुर लोकसभा सीट से मेरी चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही है। इस बार मैं…
विनोद वर्मा को मिला अमन सिंह का बंगला
विनोद वर्मा को मिला अमन सिंह का बंगला रायपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा को बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह का बंगला मिल चुका है। विनोद वर्मा को देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी का सरकारी बंगला दिया गया है। नियमों के अनुसार वर्मा अब मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार हैं और उन्हें सरकारी सुविधा दिया जाना तय है इस लिहाज से उन्हें यहां बंगला आवंटित किया गया है।
राज्य के तीन 3 बच्चे जाएंगे राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार लेने दिल्ली
राज्य के तीन 3 बच्चे जाएंगे राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार लेने दिल्ली रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद ने इस वर्ष के राज्य वीरता पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। पुरस्कारों के लिए परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में ज्यूरी ने प्रदेश के 4 बहादुर बच्चों का चयन किया गया है। जिन्हें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इन बच्चों ने साहस का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किये बगैर अपनी सूझबूझ से दूसरों की जान बचाई है। बच्चों को पुरस्कार…
रेंज स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स में आरक्षकों को प्रशिक्षण
रेंज स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स में आरक्षकों को प्रशिक्षण रायपुर। रक्षित केंद्र रायपुर में 15 दिवसीय रेंज स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स का उद्घाटन किया गया। जिसमें आरक्षक व प्रधान आरक्षकों को कार्यकुशलता, मजबूत पुलिस और विश्वसनीय पुलिस के संबंध में जानकारियां दी जाएगी। इस रिफ्रेशर कोर्स में रायपुर रेंज के सभी जिलों के आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक शामिल होंगे। रिफ्रेशर कोर्स के दौरान कर्मचारियों को बेहतर पुलिसिंग, कार्यकुशलता, मजबूत पुलिस एवं विश्वसनीय पुलिसिंग सहित अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ कर्मचारियों को तनावमुक्त रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने…
देश में ओडीएफ में पहला, स्वच्छता में रायपुर को मिला तीसरा स्थान
देश में ओडीएफ में पहला, स्वच्छता में रायपुर को मिला तीसरा स्थान रायपुर। रायपुर नगर निगम तीसरी बार खुले में शौच मुक्त यानि ओडीएफ में नंबर वन और स्वच्छता मामले तीसरे नंबर का शहर बन गया है। रायपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना शुरू होने के बाद से शहर में लगातार खुले में शौच करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके सार्थक परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं और रायपुर स्वच्छ भारत मिशन में काम करने लगा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हर साल स्वच्छता…
सायबर अपराध रोकने पुलिस ने दी बैंक मैनेजरों को महत्वपूर्ण जानकारियां
सायबर अपराध रोकने पुलिस ने दी बैंक मैनेजरों को महत्वपूर्ण जानकारियां रायपुर। सभी नेशनल व रिजनल बैंकों के ब्रांच मैनजरों की रायपुर पुलिस ने गुरूवार को बैठक ली। बैठक में उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा बैंक संबंधी सायबर अपराधों एवं उनकी रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। बैंक मैनेजरों से ग्राहकों को सायबर संबंधी अपराधों से बचाने जानकारी शेयर करने की अपील की गई। पुलिस ने सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए बैंक व पुलिस कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। पुलिस अधीक्षक…
