70 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया फतह, टेस्ट के बाद ODI में भी टीम इंडिया का कब्जा मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की है। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 87 रन तो केदार जाधव ने नाबाद 61 रन की पारी खेली। वहीं 15 रन में रोहित शर्मा के तौर पर भारतीय टीम का पहला विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ने पारी संभाली ही थी कि 59 रन पर टीम…
महीना: जनवरी 2019
2019 लोकसभा चुनाव का ऐलान मार्च के पहले हफ्ते में संभव, साथ हो सकते हैं इन विधानसभाओं के चुनाव
2019 लोकसभा चुनाव का ऐलान मार्च के पहले हफ्ते में संभव, साथ हो सकते हैं इन विधानसभाओं के चुनाव नई दिल्ली। चुनाव आयोग मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है। आयोग के सूत्रों ने शुक्रवार को यह संकेत देते हुए लोकसभा चुनाव के साथ कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव भी कराने की संभावना जताई है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को खत्म होगा। इसके मद्देनजर आयोग ने चुनाव किस महीने में और कितने चरण में कराए जाने हैं, यह तय करने की प्रक्रिया…
किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे से विधानसभा तीन बार स्थगित
किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे से विधानसभा तीन बार स्थगित जयपुर। किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई तीन बार स्थगित कर दी गयी। सुबह से ही इस मुद्दे को लेकर जारी हंगामे और दो बार के स्थगन के बाद जब दोपहर बाद लगभग एक बजे फिर सदन की कार्रवाई शुरू हुई भाजपा के विधायकों ने हंगामा किया और अध्यक्ष के आसन के समक्ष पहुंच गए। इस बीच तय कार्यक्रम के अनुसार तीन विधायकों ने…
सबरीमाला मंदिर में जाने वाली महिलाओं को सुरक्षा दे केरल सरकार : SC
सबरीमाला मंदिर में जाने वाली महिलाओं को सुरक्षा दे केरल सरकार : SC नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केरल पुलिस को शुक्रवार को आदेश दिया कि सबरीमला मंदिर में प्रवेश करने वाली दो महिलाओं को चौबीस घंटे सुरक्षा मुहैया कराई जाए। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एल एन राव और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की एक पीठ ने कहा कि वह केवल दो महिलाओं की सुरक्षा के पहलू पर विचार करेगी और किसी अन्य अनुरोध की सुनवाई नहीं करेगी। पीठ ने इस मामले को सबरीमला मामले की लंबित याचिकाओं से साथ…
वरिस्ठ कार्टूनिस्ट तैलंग का निधन
विवादित नामांतरण व सीमांकन के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें
विवादित नामांतरण व सीमांकन के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने विवादित, अविवादित नामांतरण बंटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन, भू-बंटन, लोक सेवा गारंटी के लंबित आवेदन पत्रों को समय सीमा के भीतर निराकरण करने समस्त राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिये। उन्होने राजस्व अधिकारियों से कहा कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में हर गांवों में गौठान के लिए जमीन चिन्हित करना सुनिश्चित करें। ई-कोर्ट के प्रकरण…
कलेक्टर ने देखा ऑडिटोरियम हेतु जमीन
कलेक्टर ने देखा ऑडिटोरियम हेतु जमीन मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने आज मुंगेली शहर के विभिन्न स्थानों में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु जमीन का अवलोकन किया। उन्होने पुराना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, एसएनजी कॉलेज के समीप स्थित जमीन एवं भारतीय खाद्य गोदाम के सामने जमीन देखा। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश गुप्ता, एसएनजी महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रजत दवे, तहसीलदार श्री अविनाश सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर ने अटेचमेंट शिक्षकों की सूची मांगी
कलेक्टर ने अटेचमेंट शिक्षकों की सूची मांगी मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में खण्ड शिक्षा अधिकारियों और खण्ड समन्वयकों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता सुधारने हर संभव प्रयास करें। उन्होने स्कूल शिक्षा मंत्री के निर्देशानुसार बीईओ और बीआरसी से अटेचमेंट शिक्षकों की सूची प्रस्तुत करने कहा। कलेक्टर ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शालाओं में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत शेष बचे हुए सायकल का वितरण सुनिश्चित करें। उन्होने खण्ड…
यूपी में गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण पर कैबिनेट की मुहर
यूपी में गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण पर कैबिनेट की मुहर लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षा में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 10 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के सन्दर्भ में निर्देश जारी कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्वारा सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर 10 फीसद आरक्षण देने का…
पोस्टर वितरण हेतु एसडीएम को निर्देश
पोस्टर वितरण हेतु एसडीएम को निर्देश मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि सभी मतदाताओं को पंजीकरण एवं मतदान की प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराने के लिए जिले के सभी विधानसभाओं में वोटर गाइड की प्रतियां उपलब्ध कराई जा रही है। इनका वितरण बीएलओ के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित करें। उपरोक्त पोस्टर क्रमांक 01 सेल्फ गमिंग है जिसके बाहरी आवरण को सावधानी से पृथक कर प्रत्येक मतदान केंद्र लोकेशन पर एवं क्रमांक 02 निर्धारित…
