न्यूज़ डेस्क। घर-आंगन में आसानी से दिखाई देने वाला सदाबहार का फूल देखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन इसके पीछे औषधीय, वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व की एक दिलचस्प कहानी छिपी है। यही वजह है कि यह पौधा केवल सजावट तक सीमित नहीं है, बल्कि कई विशेष प्रयोजनों में भी इसका उल्लेख मिलता है।
बगीचों और मंदिरों के आसपास आसानी से दिखाई देने वाला सदाबहार का फूल कई जगहों पर “सदा सुहागन” या “सदाफूली” के नाम से भी जाना जाता है। इसके गुलाबी, सफेद और दूसरे रंगों के छोटे-छोटे फूल इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन इसकी खासियत केवल इसकी खूबसूरती तक सीमित नहीं है।
इस पौधे का वैज्ञानिक नाम Catharanthus roseus है। यह Apocynaceae परिवार से संबंधित है और गर्म मौसम में आसानी से उग जाता है। इसके चमकदार पत्ते और लंबे समय त
क खिलने वाले फूलों के कारण इसे घरों में सजावटी पौधे के तौर पर भी लगाया जाता है।
🌿 साधारण दिखने वाले पौधे में छिपा है वैज्ञानिक महत्व
सदाबहार पौधे ने आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में भी महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। वैज्ञानिकों ने इससे मिलने वाले कुछ प्राकृतिक रसायनों पर शोध किया है। इनमें vincristine और vinblastine जैसे यौगिक शामिल हैं, जिनसे संबंधित दवाओं का इस्तेमाल कुछ प्रकार के कैंसर के उपचार में किया जाता है।
यही वजह है कि यह छोटा-सा फूल वैज्ञानिक जगत में भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
🌸 क्या मधुमेह में भी काम आता है?
सदाबहार की पत्तियों और फूलों को लेकर पारंपरिक चिकित्सा और घरेलू नुस्खों में मधुमेह सहित कई समस्याओं के लिए इस्तेमाल के दावे मिलते हैं। लेकिन इन दावों को प्रमाणित इलाज नहीं माना जा सकता।
सदाबहार के घरेलू उपचार
1. त्वचा पर घाव या हो जाने पर आदिवासी इसकी पत्तियों का रस दूध में मिला कर लगाते हैं। इनका मानना है कि ऐसा करने से घाव पक जाता है और जल्द ही मवाद बाहर निकल आता है।
2. सदाबहार (sadabahar) ( सदाफूली ) की तीन चार कोमल पत्तियाँ चबाकर रस चूसने से
मधुमेह रोग से राहत मिलती है। आधे कप गरम पानी में सदाबहार ( सदाफूली ) के तीन ताज़े गुलाबी फूल 05 मिनिट तक भिगोकर रखें। उसके बाद फूल निकाल दें और यह पानी सुबह ख़ाली पेट पियें। यह प्रयोग 08 से 10 दिन तक करें।
अपनी शुगर की जाँच कराएँ यदि कम आती है तो एक सप्ताह बाद यह प्रयोग पुनः दोहराएँ।
1. पत्तियों को तोड़ने पर निकलने वाले दूध को खाज-खुजली में लगाने पर जल्द आराम मिलने लगता है। दूध को पौधे से एकत्र कर प्रभावित अंग पर दिन में कम से कम दो बार लेप किया जाना चाहिए।
2. सदाबहार ( सदाफूली ) के पौधे के चार पत्तों को साफ़ धोकर सुबह खाली पेट चबाएं और ऊपर से दो घूंट पानी पी लें। इससे मधुमेह मिटता है। यह प्रयोग कम से कम तीन महीने तक करना चाहिए।
3. इसकी पत्तियों को तोड़े जाने पर जो दूध निकलता है, उसे घाव पर लगाने से किसी तरह का संक्रमण नहीं होता और घाव जल्दी सूख भी जाता है।
4. पत्तियों और फूलों को कुचलकर बवासीर होने पर इसे लगाने से तेजी से आराम मिलता है। आदिवासी जानकारों के अनुसार, ऐसा प्रतिदिन रात को सोने से पहले किया जाना ठीक होता है।
5. सदाबहार के फूलों और पत्तियों के रस को मुहांसों पर लगाने से कुछ ही दिनों में इनसे निजात मिल जाती है। पत्तियों और फूलों को पानी की थोड़ी सी मात्रा में कुचल कर लेप को मुहांसों पर दिन में कम से कम दो बार लगाने से जल्दी आराम मिलता है।
6.इसकी पत्तियों के रस को ततैया या मधुमक्खी के डंक मारने पर लगाने से बहुत जल्दी आराम मिलता है। इसी रस को घाव पर लगाने से घाव भी जल्दी सूखने लगते हैं। त्वचा पर खुजली, लाल निशान या किसी तरह की एलर्जी होने पर पत्तियों के रस को लगाने पर आराम मिलता है।
सदाबहार (Periwinkle) के फूल और पौधे को ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में बहुत शुभ, सकारात्मकता और माता लक्ष्मी की कृपा पाने का प्रतीक माना जाता है।
सदाबहार का पौधा (Periwinkle Plant) धार्मिक और वास्तु शास्त्र के दृष्टिकोण से शुभ माना जाता है, अशुभ नहीं।
धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व
देवी-देवता: सदाबहार के फूल शिवजी (महादेव), भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी सहित अन्य देवी-देवताओं को अर्पित किए जाते हैं।
धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व
देवी-देवता: सदाबहार के फूल शिवजी (महादेव), भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी सहित अन्य देवी-देवताओं को अर्पित किए जाते हैं।
ग्रह दोष निवारण: मान्यताओं के अनुसार, सदाबहार के फूल शनि, राहु और केतु के दोषों को शांत करने और उन्हें शुभ बनाने में मदद करते हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। इसे किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी पौधे/औषधीय उपयोग से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
Leave a Reply