मोर रायपुर को स्वच्छ सुन्दर बनाने महापौर ने मांगा सहयोग रायपुर। महापौर प्रमोद दुबे ने राजधानीवासियों से मोर रायपुर को अपनत्व की भावना के साथ स्वच्छ और सुन्दर बनाने में आगे आकर सकारात्मक सोच के साथ सक्रियता से भागीदारी दर्ज करवाने का आव्हान किया। महापौर ने कहा कि कोई भी नागरिक स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के तहत मोर रायपुर शहर को स्वच्छता में उच्च स्तर पर लाने के लिये अपनी भागीदारी सहजता से प्रदान कर सकता है। अपने स्मार्ट फोन पर मोबाईल नंबर अंकित करने के पश्चात स्वच्छ सर्वेक्षण से संबंधित…
महीना: जनवरी 2019
भनपुरी के दो होटल संचालको से एक हजार जुर्माना
भनपुरी के दो होटल संचालको से एक हजार जुर्माना रायपुर। भनपुरी क्षेत्र में मॉनिटरिंग के दौरान वहां के दो होटल संचालको को होटल की गंदगी कचरा सडक पर डालते पाकर संबंधित से 500-500 रूपये जुर्माना वसूल करते हुए भविष्य के लिये समझाईश सहित कड़ी चेतावनी जोन 1 स्वास्थ्य अधिकारी ने होटल संचालकों को दी। होटल संचालको को निगम स्वास्थ्य विभाग टीम ने अपने होटलो में अनिवार्य रूप से डस्टबीन रखकर पृथक-पृथक गीला सूखा कचरा रखकर उसे प्रतिदिन नियमित निगम सफाई मित्र को देने के निर्देश दिए।
नक्सलियों ने मिक्चर मशीन को आग लगाई
नक्सलियों ने मिक्चर मशीन को आग लगाई सुकमा। नक्सलियों ने बुधवार को एक बार फिर सुकमा जिले में बंद के दौरान उत्पात मचाते हुए सड़क निर्माण कार्य में लगी एक मिक्चर मशीन को आग के हवाले कर दिया। घटना को नक्सलियों ने फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के नीलावरम गांव में अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने सुकमा जिले में मिक्चर मशीन में आग लगाकर सनसनी फैलाने की कोशिश की। फुलबागड़ी थाना क्षेत्र के पास सड़क निर्माण का कार्य जारी है। जहां बड़ी संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने मिक्चर मशीन…
कॉलेज में एबीवीपी का हंगामा
कॉलेज में एबीवीपी का हंगामा बेमेतरा। बेमेतरा जिले के बेरला कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने अनियमितता को लेकर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गई और छात्रों को शांत कराया. जिसके बाद एसडीएम मामले की जांच करने और जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपने का आश्वासन दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों से फार्म के नाम पर 2 रुपए के फार्म को 50 रुपए में दिया जा रहा है. इस मामले में पहले भी छात्रों…
वोरा ने शहर के लिए मांगें और 85 करोड़
वोरा ने शहर के लिए मांगें और 85 करोड़ दुर्ग। विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट की एवं बजट सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व बजट वर्ष 2019-20 में शहर के सभी वर्ग के निवासियों के हितों का ध्यान रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए 85 करोड़ के अतिरिक्त कामों की सूची सौंपी जिसे मुख्यमंत्री ने बजट में शामिल करने आश्वस्त किया। विधायक वोरा पहले ही स्वास्थ्य, नगरीय निकाय, लोक निर्माण एवं उच्च शिक्षा मंत्री को अलग-अलग विभागवार सैकड़ों करोड़ की बजट मांगें सौंप चुके हैं।…
कोसा, कांसा, कंचन की नगरी चांपा की गौरवशाली परम्परा को बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी – महंत
कोसा, कांसा, कंचन की नगरी चांपा की गौरवशाली परम्परा को बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी – महंत जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में कोसा, कांसा, कंचन की नगरी चांपा की अपनी गौरवशाली परम्पराएं और इतिहास है। इसे बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज जिले के चांपा के भालेराव मैदान में मां सम्लेश्वरी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तीन दिवसीय हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का शुभारंभ किया। यह हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का आयोजन एक फरवरी तक किया जाएगा।…
जिला पंचायत में शहीदों की स्मृति में मौन धारण
जिला पंचायत में शहीदों की स्मृति में मौन धारण जांजगीर-चांपा। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दिनांक 30 जनवरी 2019 को शहीद दिवस पर जिला पंचायत में मौन धारण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत मौजूद रहे। बुधवार को सुबह 11 बजे जिला पंचायत परिसर में शहीद दिवस पर सभी अधिकारी, कर्मचारी एकत्रित हुए और शहीदों को याद करते हुए उनकी स्मृति में 2 मिनट तक मौन धारण किए रहे।
साइबर सेल ने बरामद किए 26 मोबाइल सेट्स
साइबर सेल ने बरामद किए 26 मोबाइल सेट्स महासमुंद। जिले के तमाम थाना क्षेत्रों से गुम हुए अथवा चोरी गए 26 मोबाइल सेट्स को पुलिस के साइबर सेल ने बरामद किया है। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि साइबर सेल के स्पेशल डेस्क ने अथक प्रयास करते हुए चोरी गुम हुए मोबाइल को बरामद किया है जिनकी कीमत 2 लाख 90 हजार रूपए है। एसपी सिंह ने कहा कि मोबाइल गुम होने पर कैसे मोबाइल का लोकेशन एवं उपयोगकर्ता की जानकारी प्राप्त कर सकें। इसके…
ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलते 7 गिरफ्तार
ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलते 7 गिरफ्तार रायपुर। खमतराई थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलते 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ताश पत्ती और नगदी जब्त की गई। पुलिस ने मामले में जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम किया है। छतरपुर निवासी आरोपी जबीर खान (28) और उसके 6 साथी ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग 3 में जुआ खेल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से ताश पत्ती और 8480 रुपए जब्त किए गए। पुलिस ने धारा…
लेनदेन के विवाद में युवकों में मारपीट
लेनदेन के विवाद में युवकों में मारपीट रायपुर। लेनदेन के विवाद में तेलीबांधा चौक पर युवकों में मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है।राजातलाब निवासी जीत सिंह सूर्यवंशी (21) ने मामले में शिकायत की है। जीत ने पुलिस को बताया कि आरोवी चंदन चौधरी निवासी नूरानीचौक ने उससे रुपयों के लेनदेन की बात पर विवाद किया। आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मना करने पर आरोपी ने जीत से मारपीट की। शिकायत…
