Advertisement

एशियन गेम्स: परवीन हुड्डा ने नीन-चिन चे को हराकर मुक्केबाजी में देश को दूसरा गोल्ड दिलाया, भारत को मिला 73वां पदक

आइची-नागोया,। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में परवीन ने चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को कड़े मुकाबले में 3-2 के स्प्लिट डिसीजन से हराया।

फाइनल मुकाबला काफी करीबी रहा। परवीन ने शुरुआत में संयम के साथ खेलते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी के हमलों का जवाब दिया और मुकाबले के निर्णायक दौर में महत्वपूर्ण पंच लगाकर बढ़त बनाए रखी। अंत में 3-2 के फैसले से उनके पक्ष में मुकाबला गया।

इससे पहले सेमीफाइनल में परवीन ने चीन की ली शू को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
परवीन के स्वर्ण पदक के साथ एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 73 पहुंच गई है। भारत के खात

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *