2 से रामकथा का वाचन करेंगे लाटा महाराज रायपुर। श्री दुर्गो मंदिर समिति कांदुल द्वारा 9 दिवसीय संगीतमय रामकथा का आयोजन 2 फरवरी से किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए दुर्गा समिति के सचिव ने बताया कि 9 दिवसीय इस रामकथा का वाचन संतश्री शुभूशरण लाटा महाराज करेंगे। 2 से 10 फरवरी तक रामकथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक दुर्गा मंदिर प्रांगण कांदुल में चलेगी।
महीना: जनवरी 2019
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने बांधा शमा
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने बांधा शमा जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ में कोसा, कांसा, कंचन की नगरी चांपा के भालेराव मैदान में आयोजित तीन दिवसीय हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला के पहले दिन कल 30 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने बढ़कर और उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने शमा बांधा। स्कूली बच्चों के डांस, उनका उत्साह और खुशी ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिये। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
सांसद पाटले ने किया कौशल रथ को रवाना
सांसद पाटले ने किया कौशल रथ को रवाना जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ में कोसा, कांसा, कंचन की नगरी चांपा के भालेराव मैदान में आयोजित तीन दिवसीय हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला के पहले दिन कल 30 जनवरी को जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने कौशल रथ को हरी झण्डी दिखाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर जांजगीर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नारायण चंदेल, नगर पालिका परिषद चांपा के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव सहायक कलेक्टर एवं चांपा अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी…
अनुविभाग एवं तहसील कार्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती 8 फरवरी से
अनुविभाग एवं तहसील कार्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती 8 फरवरी से जांजगीर-चांपा। कार्यालय कलेक्टर जिला जांजगीर-चांपा के अनुविभाग एवं तहसील कार्यालयों में रिक्त सहायक ग्रेड-3, वाहन चालक, चतुर्थ श्रेणी के भृत्य, चौकीदार, फर्राश एवं प्रोसेस सर्वर के पदों पर सीधी भर्ती लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इन पदों पर 8, 9 एवं 10 फरवरी को कौशल/लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उक्त पदों पर दावा-आपत्ति उपरांत अंतिम वरियता सूची का प्रकाशन जिले की वेबसाइट में किया गया है। कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने उम्मीदवारों से अपील की…
ईव्हीएम मशीनों के प्रथम लेबल जांच में संलग्न अधिकारी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज
ईव्हीएम मशीनों के प्रथम लेबल जांच में संलग्न अधिकारी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज जांजगीर-चाम्पा। लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा एक फरवरी से जिला निर्वाचन कार्यालय में किया जाएगा। ईव्हीएम मशीनों के प्रथम लेबल जांच को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नियोजित मास्टर ट्रेनर, इंजीनियर, अधिकारी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण कल 31 जनवरी को प्रात: 11 बजे से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने सर्व संबंधितों को…
प्रथम लेबल जांच के दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित
प्रथम लेबल जांच के दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित जांजगीर-चाम्पा। लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा एक फरवरी से जिला निर्वाचन कार्यालय में किया जाएगा। इस संबंध कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बनसोड़ ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को ईव्हीएम मशीनों के प्रथम लेबल जांच के दौरान उपस्थित होने का आग्रह किया है।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्कूली बच्चो को आगे बढऩे और उच्च पदो पर जाने के दिये गूर
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्कूली बच्चो को आगे बढऩे और उच्च पदो पर जाने के दिये गूर जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ में कोसा, कांसा, कंचन की नगरी चांपा मेे आज 30 जनवरी से तीन दिवसीय हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूली बच्चो के लिए यूथ केरियर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। यूथ फेस्टिवल में कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़, जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आर.एन. दास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने बच्चो को शिक्षा के…
सुराजी गांव योजना का बेहतर क्रियान्वयन हो – कलेक्टर
सुराजी गांव योजना का बेहतर क्रियान्वयन हो – कलेक्टर मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर सुराजी गांव योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरूवा अऊ बाड़ी के लिये कार्य किया जाना है। उन्होने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर विकासखण्डों में पांच-पांच स्थानों को चिन्हित करें। क्योंकि छत्तीसगढ़ शासन ने ग्रामीण कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु गांवों में उपलब्ध प्राकृतिक…
कलेक्टर ने नशा मुक्ति हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ
कलेक्टर ने नशा मुक्ति हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ मुंगेली। कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर महात्मा गांधी तथा भारत की स्वतंत्रता में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को कलेक्टर श्री डी. सिंह की उपस्थिति में प्रात: 11 बजे अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजली दी गई। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, डिप्टी कलेक्टर श्री आरआर चुरेंद्र सहित जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
अधिकारी-कर्मचारियों ने नशामुक्ति हेतु लिया संकल्प
अधिकारी-कर्मचारियों ने नशामुक्ति हेतु लिया संकल्प मुंगेली। कलेक्टर डी. सिंह ने अधिकारी-कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने, अपने परिवार में हर्षोल्लास रखने, तन-मन-धन को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी वर्ग के व्यक्तियों में नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर यथासंभव नशा पीडि़तों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, डिप्टी कलेक्टर श्री आरआर चुरेंद्र सहित जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
