निजी नियोजक रिक्त पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप

निजी नियोजक रिक्त पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप मुंगेली। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस कैम्प के माध्यम से जो निजी नियोजक रिक्त पदों पूर्ति करना चाहते हैं वे निर्धारित प्रपत्र में रिक्तयों की अधिसूचना रोजगार कार्यालय मुंगेली में दे सकते है।

पीपल फॉर एनीमल का पप्पी एडाप्शन कैंप 27 को

पीपल फॉर एनीमल का पप्पी एडाप्शन कैंप 27 को रायपुर। शहर के गली मोहल्लों में घूम रहे देशी किस्म के पप्पी के संरक्षण व गोद लेने के इच्छुक लोगों के लिए पीपल फॉर एनीमल नामक संस्था 27 जनवरी को स्थानीय मैग्नेटो मॉल में शाम 4 बजे से पप्पी एडॉप्शन कैंप आयोजित कर रहा है। इस कैंप के जरिए घर पर पालने के शौकीन लोग मनपसंद पप्पी घर ले जा सकेंगे। नगर पालिक निगम सड़कों, मोहल्लों में बिना संरक्षण घूम रहे इन पप्पी को सुरक्षित रखने इस संस्था के प्रयासों को…

फर्जी नियुक्ति पत्र भेज पैसे लिए

फर्जी नियुक्ति पत्र भेज पैसे लिए रायपुर। एक आवेदक को फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर बैंक खाते में पैसे जमा करा लिया गया। उसने हेंडपंप टेक्निशियन के पद के लिए 6 महीने पहले आवेदन किया था। जिसके लिए नियुक्ति पत्र भेजकर दिए गए बैंक खाते में अनिवार्य रूप से पैसे जमा करने कहा गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बलौदा बाजार जिले के देवगांव में रहने वाले अजय कुमार टंडन से फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर ठगी की गई। उसने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में हेंडपंप टेक्निशियन के पद के 6…

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत रायपुर। जीई रोड में एनआईटी के सामने एक स्कूटी सवार की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हो गई। अज्ञात वाहन की जोरदार ठोकर से आई गंभीर चोटों की वजह से मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम को हुआ। धरसींवा थाने के अंतर्गत हुए हादसे में एक बाइक में जा रहे 4 लोगों में से एक की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगल बाजार के पास सरस्वती…

कलेक्टर जनदर्शन में अचानक पहुंचे विधायक

कलेक्टर जनदर्शन में अचानक पहुंचे विधायक बेमेतरा। कलेक्टर सभाकक्ष में जनदर्शन हुआ। इसमें विधायक आशीष छाबड़ा अचानक पहुँचे। इसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में आने वाले आवेदनों का निराकरण करे। जनदर्शन का यही उद्देश्य है। पुराने ढर्रे से कम नही चलेगा। उन्होंने कहा कि औपचारिकता बंद कर दे। वे किसी भी जनदर्शन का औचक निरीक्षण कर सकते है। इस दौरान विधायक ने खुद ही लोगों से उनकी समस्याएं सुनी। विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने से पहले जनदर्शन कार्यक्रम में…

फेसबुक पर अश्लील फोटो पोस्ट

फेसबुक पर अश्लील फोटो पोस्ट रायपुर। राजनांदगांव में रहने वाली एक युवती का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना अश्लील फोटो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। मामला 1 मार्च 2018 से 18 जनवरी 2019 के बीच का बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गंज चौक निवासी 25 साल की युवती के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बना उसमें अश्लील फोटो पोस्ट किए जा रहे थे। अश्लील फोटो पोस्ट करने वाला लक्ष्मीनाथ साहू गोकुल नगर गुढिय़ारी का रहने वाला है। उसने युवती को बदनाम करने के लिए अश्लील…

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस भवन में जश्न का माहौल

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस भवन में जश्न का माहौल रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने बड़ा दांव खेला है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस ने पार्टी का महासचिव बनाया है। साथ ही उन्हें पूर्वी उत्तरप्रदेश की कमान सौंपी गई है। वे फरवरी के पहले सप्ताह से जिम्मेदारी संभालेंगी। हालांकि कुछ और बड़े नेताओं को भी पद मिला है लेकिन प्रियंका के विधिवत राजनीतिक प्रवेश ने कांग्रेस में नया जोश भर दिया है। खासकर यूपी को लेकर वे…

अवैध गांजा तस्करी के आरोपी को 7 साल की सजा

अवैध गांजा तस्करी के आरोपी को 7 साल की सजा कांकेर। अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वाले आरोपी हितेश मंडल को विशेष सत्र न्यायाधीश हेमंत सराफ की अदालत ने 7 साल की सजा सुनाई है और बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. आरोपी हितेश मंडल के पास से 18.453 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया था. मामला 3 फरवरी 2018 को सुबह पुलिस की टीम ने कुलगांव के निकट संदिग्ध बाइक सवारों को रोककर जांच पड़ताल शुरू कर दी. करीब साढ़े 9 बजे केशकाल की ओर…

मोदी सिर्फ वादा करते हैं,पूरा नहीं-कांग्रेस

मोदी सिर्फ वादा करते हैं,पूरा नहीं-कांग्रेस रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत चुनाव में पूरे देश में घूम-घूमकर किसानों को लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत लाभ देने का वादा किया था जो आज तक उनके द्वारा एवं न ही किसी भाजपा शासित राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया है। यही बात स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों में हैं। छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा 2500 रूपये धान का मूल्य देने की पहल की गई है। यही स्वामीनाथन कमेटी चाहती है। उक्त बाते कांग्रेस के प्रमुख…

ओमेश बिसेन को मिला सुभाषचंद्र बोस गौ सेवक राष्ट्रीय सम्मान

ओमेश बिसेन को मिला सुभाषचंद्र बोस गौ सेवक राष्ट्रीय सम्मान रायपुर। बनारस में नेताजी सुभाष चंद्र बोस गौ सेवक राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विशाल भारत संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रचनात्मक कार्यों में योगदान देने के लिए पूरे देश के अलग-अलग क्षेत्रों के 9 लोगों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में रायपुर के ओमेश बिसेन शामिल हैं। बिसेन को गौ सेवा गौ रक्षा के क्षेत्र में पुरस्कृत किया गया। नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर बनारस में प्राकट्य दिवस…