कलेक्टर जनदर्शन में अचानक पहुंचे विधायक

0

कलेक्टर जनदर्शन में अचानक पहुंचे विधायक

बेमेतरा। कलेक्टर सभाकक्ष में जनदर्शन हुआ। इसमें विधायक आशीष छाबड़ा अचानक पहुँचे। इसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में आने वाले आवेदनों का निराकरण करे। जनदर्शन का यही उद्देश्य है। पुराने ढर्रे से कम नही चलेगा। उन्होंने कहा कि औपचारिकता बंद कर दे। वे किसी भी जनदर्शन का औचक निरीक्षण कर सकते है। इस दौरान विधायक ने खुद ही लोगों से उनकी समस्याएं सुनी।

विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने से पहले जनदर्शन कार्यक्रम में सिर्फ खानापूर्ति चल रही थी , अब ये नही चलेंगे। जनदर्शन के जरिये लोगो की समस्याए दूर होनी चाहिए , नही तो कार्यक्रम का कोई औचित्य नहीं रहेगा। समस्याओं का तुरंत निराकरण करे ,उसे टाले नही। तुरंत हाल नही होने पर एक समयसीमा तय होनी चाहिए। लोगो की समस्या जस के तस बनी रहती है तो उसका विश्वास सरकार एवं ब्यवस्था से टूटता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.