राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं रायपुर। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। देश के संविधान ने वयस्क नागरिकों को जो मताधिकार सौंपा है, उसका उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक करना चाहिए। प्रजातंत्र में प्रत्येक वोट बहुमूल्य होता है, इसलिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस, इस बात का बोध कराता है कि मतदान एक महत्वपूर्ण…

दीनदयाल की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाएगी भाजपा

दीनदयाल की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाएगी भाजपा रायपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में लोकसभा चुनाव प्रभारी, क्लस्टर कार्यक्रम प्रभारी, लोकसभा संयोजक, सह संयोजक की बैठक ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केन्द्रीय नेतृत्व से तय 7 कार्यक्रमों की जानकारी दी गई व उनकी तिथि निश्चित की गई। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये जनता से सीधे संपर्क करने के लिए बुद्धिजीवी सम्मेलन, युवा संसद, कमल ज्योति, मोटर सायकिल रैली, लाभार्थी संपर्क योजना, मेरा परिवार…

बीजेपी की बैठक में फूटा पूर्व मंत्री का गुबार

बीजेपी की बैठक में फूटा पूर्व मंत्री का गुबार रायपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर संगठन के आला नेताओं के सामने आज फट पड़े. उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिहाज से बनाए गए क्लस्टर प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाया. चंद्राकर की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई. चर्चा है कि बैठक में सवाल इस बात को लेकर भी उठा है कि चुनाव हार चुके नेताओं…

उपासने ने मीडिया प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

उपासने ने मीडिया प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा पार्टी प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने मीडिया प्रभारी के काम-काज पर सार्वजनिक रुप से सोशल मीडिया में उंगलियां उठा दी. उपासने ने मीडिया प्रभारी नलीनिश ठोकने को पेड इम्पलॉयी बताते हुए आरोप लगाया है कि मीडिया प्रभारी प्रेस वार्ता की जानकारी सभी प्रवक्ताओं को नहीं देते हैं और चैनलों के डिबेट में गिने-चुने अपने चहेते लोगों को ही भेजते हैं. वाट्सअप के प्रेस और पालिटिक्स नाम के एक ग्रुप में टिप्पणी की. इस ग्रुप में प्रदेश बीजेपी के पदाधिकारी-विधायक और…

भाजपा की बैठक में पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की

भाजपा की बैठक में पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की भिलाई। विधानसभा चुनाव के हार-जीत की समीक्षा करने आज भिलाई भाजपा की बैठक प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला में हुई। जिसमें भाजपा के कुछ लोगों ने समाचार कव्हरेज करने पहुंचे पत्रकारों से जमकर धक्का मुक्की करते हुए बाहर निकाला। वहीं भाजपा के कुछ लोग मीडिया को बैठे रहने की हिमाकत करते रहे, घटना को लेकर मीडिया में भारी रोष है।

टिकट मिलेगी तो जरुर लड़ेंगे चुनाव – बैस

टिकट मिलेगी तो जरुर लड़ेंगे चुनाव – बैस रायपुर। भाजपा सांसद रमेश बैस का बयान सामने आया है. बैस ने आज कहा कि वे लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. अगर टिकट नहीं मिली तो वे एक कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे. अब तक सियासी गलियारों में बैस को लेकर ख़बरें थीं कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. आज इस बात का भी पटाक्षेप हो गया है.

मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री निवास का अवलोकन

मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री निवास का अवलोकन रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नेे आज यहां मुख्यमंत्री निवास भवन एवं इस परिसर के भीतर स्थापित निवास कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां के कैबिनेट बैठक कक्ष, विधायक दल बैठक कक्ष, स्टूडियों और अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था का अवलोकन किया। इस मौके पर वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय श्री विनोद वर्मा और श्री रूचिर गर्ग भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने निवास कार्यालय परिसर के अवलोकन के दौरान यहां कार्यरत कर्मचारियों से उनके काम-काज…

वन मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

वन मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया रायपुर। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज यहां अटल नगर (नया रायपुर) स्थित छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के मुख्यालय पहुंचकर अध्यक्ष का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने वहां अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। श्री अकबर ने इस अवसर पर वन विकास निगम द्वारा वन एवं वनोत्तर क्षेत्रो में वृक्षारोपन के कार्य, शासन के विभिन्न उपक्रमों जैसे एन.एम.डी.सी., एन.टी.पी.सी, एस.ई.सी.एल., बी.एस.पी., एस.सी.एल. एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे इत्यादि…

सीए बनकर ब्याह करने का सपना जो हुआ पूरा

सीए बनकर ब्याह करने का सपना जो हुआ पूरा रायपुर। एक बेटी का सपना था सीए बनकर ब्याह रचाने का और सुखद संयोग कि शादी की तारीख से ठीक दो दिन पहले परिणाम आया और दिव्या पवार अच्छे अंकों के साथ इस परीक्षा में भी सफल हो गई। परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई। बूढ़ापारा रायपुर निवासी सीए दिव्या पवार का ब्याह उत्तरप्रदेश के देवरिया में 25 जनवरी को रामगोपाल शर्मा के बेटे गोविंद शर्मा के साथ होने जा रहा है। हालांकि सगाई एक साल पहले हो चुकी थी लेकिन…

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रायगढ़ जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रायगढ़ जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान रायपुर। बेटी बचाओ-बेटी पढा़ओ अभियान में देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर रायगढ़ जिले को उत्कृष्ट जिले के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया हैं। आज नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका गांधी के हाथों रायगढ़ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार व पूर्व कलेक्टर श्रीमती शम्मी आबिदी ने संयुक्त रूप सेे ग्रहण किया। रायगढ़ जिले को यह सम्मान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत प्रभावी सामुदायिक सहभागिता के लिए…