जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

0

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के बिन्नेर इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चलायी और इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी के भाई सहित तीन आतंकवादियों के मारे जाने के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी जनजीवन प्रभावित रहा। इंटरनेट सेवाएं बाधित रहीं।

किसी भी अलवावादी संगठन ने हालांकि हड़ताल का आह्वान नहीं किया है। इसके बावजूद यहां दुकानें एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों से वाहन नदारद रहे। शहर के कुछ मार्गों पर निजी वाहन चलते जरूर देखे गए। अफवाह फैलने से रोकने के लिए जिले में बीएसएनएल सहित सभी मोबाइल कंपनियों की इंटरनेट सेवा एहतियातन दूसरे दिन निलंबित रही।

सरकारी दफ्तरों तथा बैंकों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। ट्यूशन और कोचिंग सेंटरों को बंद रखा गया है। दक्षिण कश्मीर के बाकी हिस्सों में स्थिति सामान्य है। शोपियां के हेफ्फ शेरमल में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए थे। एक सैनिक घायल हो गया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.