शनि 25 जुलाई, 2026

वन मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

0

वन मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

रायपुर। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज यहां अटल नगर (नया रायपुर) स्थित छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के मुख्यालय पहुंचकर अध्यक्ष का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने वहां अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

श्री अकबर ने इस अवसर पर वन विकास निगम द्वारा वन एवं वनोत्तर क्षेत्रो में वृक्षारोपन के कार्य, शासन के विभिन्न उपक्रमों जैसे एन.एम.डी.सी., एन.टी.पी.सी, एस.ई.सी.एल., बी.एस.पी., एस.सी.एल. एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे इत्यादि के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। इस अवसर पर वन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री. के.सी. यादव, क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्रीमती सोमा दास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों