फेसीलेटर पद हेतु साक्षात्कार 15 जनवरी को

फेसीलेटर पद हेतु साक्षात्कार 15 जनवरी को मुंगेली। उपसंचालक कृषि ने बताया कि डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस फॉर इनपुट डीलर्स डीएईएसआई प्रोग्राम के रिक्त पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। फेसीलेटर के शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करने वाले आवेदकों की मेरिट सूची के अनुसार 15 जनवरी 2019 को साक्षात्कार रखा गया है। साक्षात्कार दिवस को आवेदक मनोहर सिंह राजपूत पिता बिहारीलाल राजपूत, श्यामलाल पिता रामचंद्र एवं उपेन्द्र सिंह पिता मूलचंद समस्त मूल अभिलेख तथा उसकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होवें।

नागरिकता संशोधन विधेयक पेश कर असम में किया जा रहा है भ्रम पैदा

नागरिकता संशोधन विधेयक पेश कर असम में किया जा रहा है भ्रम पैदा नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक पर कुछ वर्गों की आशंकाओं को निर्मूल बताते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि असम की सीमा देश की सीमा है और जो भी जरूरी होगा, केंद्र सरकार वह सब करेगी। सिंह ने संसद की संयुक्त समिति द्वारा यथाप्रतिवेदित नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को लोकसभा में चर्चा एवं पारित करने के लिये रखते हुए यह बात कही। कांग्रेस एवं तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने सदन से…

नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पास, कांग्रेस-TMC का सदन से वॉकआउट

नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पास, कांग्रेस-TMC का सदन से वॉकआउट नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को पारित नागरिकता संशोधन विधेयक को भाजपा ने जहां पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से विस्थापन की पीड़ा झेल रहे हिन्दू, ईसाई, बौद्ध, पारसी, जैन एवं सिख अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की दिशा में अहम कदम बताया, वहीं कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि विधेयक में कमियां हैं और यह बांटने वाली प्रकृति का है। संसद की संयुक्त समिति द्वारा यथाप्रतिवेदित नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 पर लोकसभा में चर्चा शुरू होने पर सदन में कांग्रेस के नेता…

वीडियो से ब्लेकमेलिंग,4 गिरफ्तार

वीडियो से ब्लेकमेलिंग,4 गिरफ्तार रायपुर। नाबालिग लड़कियों को दोस्ती का झांसा देकर उनसे शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लेकमेल करने वाले 4 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो नाबालिग हैं, गिरफ्तार आरोपियों के मोबाईल से और मामले सामने आने की उम्मीद की जा रही है। रविवार को कोतवाली थाने में शिकायत के बाद आदर्श अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था। आदर्श पर 10 वीं क्लास की छात्रा से जबरदस्ती संबंध बना ब्लेकमेलिंग करने का आरोप है। उसने छात्रा से साढ़े तीन लाख रूपए ब्लेकमेल करके ले लिया था।…

नान घोटाले मामले में तीन माह में जांच पूर्ण करने के निर्देश

नान घोटाले मामले में तीन माह में जांच पूर्ण करने के निर्देश रायपुर। नागरिक आपूर्ति निगम घोटला मामले की जांच जिम्मा सरकार ने आईजी एसआरपी कल्लूरी को सौंप दिया है. सरकार ने कल्लूरी के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है. जांच टीम को तीन महीने में रिपोर्ट देने को को कहा. इस मामले को कांग्रेस ने चुनाव में जमकर उठाया था. कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही कहा था कि सरकार बनी तो नान घोटाले की जांच एसआईटी बनाकर की जाएगी. यही नहीं इस चुनावी सभाओं में…

जेएसपीएल ने रेल पांत आपूर्ति के कार्यादेश का करीब 55 प्रतिशत कार्य किया पूरा

जेएसपीएल ने रेल पांत आपूर्ति के कार्यादेश का करीब 55 प्रतिशत कार्य किया पूरा रायपुर। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने भारतीय रेलवे से रेल पांत आपूर्ति के कार्यादेश का करीब 55 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है. इन अनुपात की रेल पांतों की आपूर्ति भी कर दी गई है. यह जानकारी जेएसपीएल के संयुक्त प्रबंध संचालक नौशाद अंसारी ने दी है. उन्होंने बताया कि गत वर्ष जुलाई में भारतीय रेलवे द्वारा जारी किये गए ढाई हजार करोड़ रुपये के कार्य सम्बन्धी ग्लोबल टेंडर में से बीस प्रतिशत लम्बी…

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9 जनवरी को रखी गई है। इसमें समस्त पदाधिकारी, समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं जिलाध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है।कार्यसमिति में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, वन औषधि बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व समस्त मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह का मागदर्शन प्राप्त होगा। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी के नेतृत्व में मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सुबह…

जीवन में सारे सुख हैं पर शांति का हरण हो गया – दीदी मंदाकिनी

जीवन में सारे सुख हैं पर शांति का हरण हो गया – दीदी मंदाकिनी रायपुर। सारे सुख हैं पर जीवन में शांति नहीं हैं, हरण हो गया है। मिथ्यारूपी माया के पीछे भाग रहे हैं तब ऐसे में प्रभु के प्रति अनुराग कैसे रख सकेंगे। भक्ति को सुरक्षित रखने का दायित्व वैराग्य का है। भगवान के प्रति अनुराग तब तक सुरक्षित रहेगा जब वैराग्य का कवच होगा। वैराग्य की उत्पत्ति के उद्देश्य को लेकर श्रीमद्भागवत की कथा सुनाई गई है। विश्वास के अभाव में संशय उत्तपन्न हो जाता है और…

मुख्यमंत्री पहुंचे अनुरागी धाम, पूजा-अर्चना के साथ जनता की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पहुंचे अनुरागी धाम, पूजा-अर्चना के साथ जनता की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुंगेेली जिले के ग्राम मोतिमपुर (विकासखण्ड-पथरिया) पहुंचे, जहां उन्होंने अनुरागी धाम के यज्ञ स्थल में आहुति देकर हवन कुण्ड की पूजा अर्चना की। उन्होंने जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। श्री बघेल अनुरागी धाम समिति द्वारा आयोजित अखण्ड नवधा रामायण के समापन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने समाधि मंदिर निर्माण हेतु शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुरागी जी का दर्शन लाभ नहीं मिला,…

शुक्ला बने कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष

शुक्ला बने कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रायपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, विधि विभाग के अध्यक्ष श्री विवेक तनखा की अनुशंसा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस श्री भूपेश बघेल के आदेशानुसार श्री के.के. शुक्ला, अधिवक्ता रायपुर को प्रदेश अध्यक्ष विधि विभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरीश देवांगन ने दी है।