मुख्यमंत्री ने किया वन खेल महोत्सव का शुभारंभ रायपुर। 24वीं राष्ट्रीय वन खेल महोत्सव का रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय वन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को उद्घाटन किया. इस अवसर पर पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण के अलावा वन मंत्री मो. अकबर और खेल मंत्री उमेश पटेल मौजूद थे. 2002 के बाद दूसरी बार छत्तीसगढ़ में हो रही इस प्रतियोगिता में 24 खेलों का आयोजन किया गया है,जिसमें 29 प्रदेश, 7 केंद्र शासित प्रदेश के अलावा अखिल भारतीय स्तर के वानिकी एवं जैव संबंधी…
महीना: जनवरी 2019
बापू के दक्षिण अफ्रीका से वापसी पर परिसंवाद का आयोजन
बापू के दक्षिण अफ्रीका से वापसी पर परिसंवाद का आयोजन रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जन्मशती समारोह की श्रृंखला में पत्र सूचना कार्यालय और रीजनल आऊटरीच ब्यूरो, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शासकीय जे. योगानंदम् छत्तीसगगढ़ महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभाकक्ष में महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी विषय पर एक परिसंवाद का आयोजन किया गया। परिसंवाद को संबोधित करते हुए रीजनल आऊटरीच ब्यूरो, रायपुर के अपर महानिदेशक सुदर्शन एस. पनतोड़े ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं…
नैमित्तिक समाचार वाचक सह अनुवादक हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित
नैमित्तिक समाचार वाचक सह अनुवादक हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित रायपुर। आकाशवाणी केन्द्र रायपुर के प्रादेशिक समाचार एकाशं में छत्तीसगढ़ी समाचार के लिए नैमित्तिक समाचार वाचक सह अनुवादक के पैनल का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए केन्द्र निदेशक, आकाशवाणी केन्द्र, रायपुर द्वारा इच्छुक लोंगों से आवेदन-पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन-पत्र 21 जनवरी तक डाक द्वारा अथवा स्वयं उपस्थित होकर केन्द्र निदेशक, आकाशवाणी केन्द्र, सिविल लाइन्स, रायपुर के पते पर जमा किया जा सकता है। निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आकाशवाणी केन्द्र, सिविल लाइन्स, रायपुर से प्राप्त किया जा…
अविवादित नामांतरण-बंटवारा के प्रकरण ग्राम पंचायतों में ही निपटाएं
अविवादित नामांतरण-बंटवारा के प्रकरण ग्राम पंचायतों में ही निपटाएं मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने बुधवार को जिले के विकासखण्ड पथरिया के दूरस्थ ग्राम पंचायत भवन बासीन में सरपंच और पंचों की बैठक लेकर फौती, नामांतरण, राशन सामग्री, मिट्टी तेल, शाला में पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। पंच और ग्रामीणों ने बताया कि खाद्यान्न एवं मिट्टी तेल प्राप्त हो रहा है। कलेक्टर ने फौती नामांतरण कार्य नहीं होने से हल्का पटवारी के प्रति नाराजगी व्यक्त की तथा सरपंच और पटवारी को अविवादित नामांतरण, बंटवारा के प्रकरण पंचायत में अनिवार्यत:…
भौतिक सत्यापन पश्चात ही मतदाता सूची का पुनरीक्षण करें – कलेक्टर
भौतिक सत्यापन पश्चात ही मतदाता सूची का पुनरीक्षण करें – कलेक्टर जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज अकलतरा, बलौदा व जांजगीर तहसील के बीएलओ प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण महत्वपूर्ण दायित्व है। पुनरीक्षण कार्य में सावधानी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बीएलओ मतदान केन्द्रों मे नियत समय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। मतदाताओं से प्राप्त आवेदनों का निरीक्षण करें। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन अथवा त्रुटि सुधार वाले आवेदन निर्धारित प्रपत्र में ही प्राप्त…
धान के समर्थन मूल्य की वृद्धि से किसानों में उत्साह
धान के समर्थन मूल्य की वृद्धि से किसानों में उत्साह जांजगीर-चांपा। राज्य शासन की घोषणा अनुसार विपणन वर्ष 2018-19 में धान के समर्थन मूल्य की वृद्धि से किसानों का उत्साह बढ़ा हैं। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। वे अपने किसानी कार्य बेहतर ढंग से कर सकेंगे। विगत वर्ष की तुलना मेें उन्हें धान के समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 450 रूपए अधिक प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रूपए निर्धारित किया है। जिसका लाभ जिले के किसानों को भी मिलेगा।…
जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक 15 को
जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक 15 को गरियाबंद। बैंकों के कामकाज से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलसीसी) की बैठक कलेक्टर श्री श्याम धावड़े की अध्यक्षता में 15 जनवरी को दोपहर 3 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में समस्त शाखा प्रबंधक, जिला संयोजक एवं विकासखण्ड संयोजकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं। बैठक में बैंकिंग एवं उससे संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।
धान के अवैध परिवहन पर एसडीएम द्वारा की गई जब्ती की कार्यवाही
धान के अवैध परिवहन पर एसडीएम द्वारा की गई जब्ती की कार्यवाही गरियाबंद। जिले में अवैध रूप से धान परिवहन और भण्डारण को रोकने के लिए राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र का दौरा कर सतत् कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज छुरा के कृषि उपज मण्डी के पास धान का अवैध परिवहन करते हुए मेटाडोर क्रमांक सीजी 04 जेडी 0278 को अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जब्ती की कार्यवाही की गई। मेटाडोर में 120 कट्टा धान पतला धान भरा हुआ…
लोक सेवा गारंटी अधिनियम,अब तक 4.58 लाख आवेदन निराकृत
लोक सेवा गारंटी अधिनियम,अब तक 4.58 लाख आवेदन निराकृत गरियाबंद। गरियाबंद जिले में लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत लोक सेवा केन्द्रों और विभागों में अब तक प्राप्त कुल चार लाख 63 हजार 51 आवेदनों में से चार लाख 58 हजार 258 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। वर्तमान में केवल 2824 आवेदन लंबित हैं, जिनके शीघ्र निराकरण हेतु कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के निर्देश के अनुसार जिले में लोक सेवा गारंटी अधिनियम…
