ईंधन कीमतों में कमी से थोक महंगाई दर घट कर 2.19% पर पहुंची नई दिल्ली। ईंधन कीमतों में कमी की वजह से थोक कीमतों पर आधारित देश की सालाना महंगाई दर दिसंबर में घटकर 3.80 फीसदी रही है। यह नवंबर में 4.64 फीसदी थी। आधिकारिक आंकड़ों में सोमवार को यह जानकारी दी गई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2017 में यह दर 3.58 फीसदी रही थी। मंत्रालय ने दिसंबर के ‘थोक मूल्य सूचकांक’ की समीक्षा में कहा है कि मासिक डब्ल्यूपीआई पर आधारित…
दिन: 14 जनवरी 2019
किसानों की समृद्धि के लिए वचनबद्ध है राज्य शासन : मुख्यमंत्री श्री बघेल
किसानों की समृद्धि के लिए वचनबद्ध है राज्य शासन : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले के सीतापुर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि राज्य सरकार किसानों की सुख और समृद्धि के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के दो घंटे के अन्दर ही किसानों का कृषि ऋण माफ कर दिया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा देश मंे सबसे अधिक कीमत पर धान की खरीदी की जा रही है। किसी भी दूसरे राज्य में किसानों से 2500 रूपए…
किसानों की समृद्धि के लिए वचनबद्ध है राज्य शासन : मुख्यमंत्री
किसानों की समृद्धि के लिए वचनबद्ध है राज्य शासन : मुख्यमंत्री रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले के सीतापुर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि राज्य सरकार किसानों की सुख और समृद्धि के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के दो घंटे के अन्दर ही किसानों का कृषि ऋण माफ कर दिया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा देश मंे सबसे अधिक कीमत पर धान की खरीदी की जा रही है। किसी भी दूसरे राज्य में किसानों से 2500 रूपए प्रति…
राज्य स्तरीय अधिमान्यता और पत्रकार कल्याण समितियों का पुनर्गठन
राज्य स्तरीय अधिमान्यता और पत्रकार कल्याण समितियों का पुनर्गठन रायपुर। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार अधिमान्यता समिति और पत्रकार कल्याण समिति का पुनर्गठन किया गया है। राज्य स्तरीय पत्रकार अधिमान्यता समिति में सर्वश्री तुषार कांति बोस, जोसेफ जॉन, राजेश लाहोटी, प्रकाश होता, शिव दुबे और ब्रम्हवीर सिंह सदस्य मनोनीत किए गए हैं। पत्रकार कल्याण समिति में सर्वश्री सुनील कुमार, हिमांशु द्विवेदी, राजेश जोशी और आलोक पुतुल को सदस्य मनोनीत किया गया है।
अकबर ने कवर्धा में क्षेत्रीय कार्यालय का किया शुभारंभ
अकबर ने कवर्धा में क्षेत्रीय कार्यालय का किया शुभारंभ रायपुर। वन एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज मकर संक्रांति के पावन मौके पर कवर्धा में अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया। अकबर ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से कवर्धा क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण में तेजी आएगी। आम लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए राजधानी रायपुर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे समय और धन की बचत भी होगी। वन मंत्री…
मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप लांच
मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप लांच रायपुर। भारत निर्वाचन अयोग ने अपनी वेबसाईट एनवीएसपीडॉटइन में मतदाताओं की सुविधा के लिए अब वोटर सर्च का विकल्प उपलब्ध करा दिया है। इसके माध्यम से मतदाता अपनी खुद की जानकारी सर्च कर सकते हैं। आयोग द्वारा वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्लीकेशन भी लांच किया गया है, जिसे प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के माध्यम से मतदाता एक ही स्थान से भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट, स्वीप, एनवीएसपी, मतदाता सर्च एवं एनजीएसपी (शिकायत पोर्टल) का उपयोग कर…
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के नि:शुल्क वितरण के लिए परीक्षण शिविर 16 को
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के नि:शुल्क वितरण के लिए परीक्षण शिविर 16 को रायपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा इंडियल ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से रायपुर जिले के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के नि:शुल्क वितरण हेतु परीक्षण शिविर 16 जनवरी को आयोजित किया गया है। यह परीक्षण शिविर कलेक्टोरेट परिसर स्थिति टाउन हॉल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण द्वारा सभी दिव्यांगजनों से अनुरोध किया गया है कि इस शिविर मेें आकर अपना परीक्षण अवश्व करवायें। परीक्षण के समय विकलांगता…
संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 को
संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 को रायपुर। रायपुर संभाग के आयुक्त श्री जी.आर. चुरेन्द्र की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 जनवरी को आयोजित की गई है। बैठक दोपहर 3.30 से रायपुर के सिविल लाइन स्थित सिहावा भवन परिसर स्थित डाटा सेंटर में होगी। बैठक में पिछली बैठक का कार्यवाही विवरण का पालन प्रतिवेदन, उपलब्ध जल की मात्रा एवं उसका प्रस्तावित उपयोग, जल के अधिकतम उपयोग हेतु उचित फसलों का चुनाव, खाद, बीज एवं कीटनाशक की आवश्यकता एवं उपलब्धता सहित अन्य विषयों पर भी…
जनसमस्या निवारण शिविर 16 को गिरोला में
जनसमस्या निवारण शिविर 16 को गिरोला में रायपुर। आम जनता की विभिन्न मांगों और शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करने तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने के लिए जिले के अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम गिरोला में आगामी 16 जनवरी को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है ताकि लोगों द्वारा दिए जाने वाले आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जा…
आश्रम, छात्रावासों व आवासीय संस्थाओं को बनाएं मॉडल
आश्रम, छात्रावासों व आवासीय संस्थाओं को बनाएं मॉडल रायपुर। रायपुर संभाग के आयुक्त श्री जी.आर. चुरेन्द्र ने आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों और आवासीय संस्थाओं को मॉडल संस्था के रूप में विकसित करने के निर्देश संभाग के सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और विभाग के सहायक आयुक्तों को दिए है। संभागायुक्त श्री चुरेन्द्र ने कहा है कि समान संसाधन और सुविधाओं की उपलब्धता के बावजूद कुछ आश्रम-छात्रावास बेहतर संचालित हो रहे है वहीं बहुत से आश्रम-छात्रावासों में की संचालन व्यवस्थाओं में…
