किसानों की समृद्धि के लिए वचनबद्ध है राज्य शासन : मुख्यमंत्री श्री बघेल

किसानों की समृद्धि के लिए वचनबद्ध है राज्य शासन : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले के सीतापुर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि राज्य सरकार किसानों की सुख और समृद्धि के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के दो घंटे के अन्दर ही किसानों का कृषि ऋण माफ कर दिया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा देश मंे सबसे अधिक कीमत पर धान की खरीदी की जा रही है। किसी भी दूसरे राज्य में किसानों से 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को सुखी और समृद्ध बनाने के लिए उन्हें खेती में सिंचाई की सुविधा दी जाएगी एवं गौ वंश में बढ़ोत्तरी के लिए पक्के गोठान बनाये जाएंगे तथा चारा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। चरवाहो के लिए मानदेय की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि सरगुजा अंचल मंे सुख-समृद्धि स्वरूप दूध की नदियां बहने लगें। उन्होंने बताया कि किसानों की लिंकिंग में धान विक्रय की राशि 1 हजार 248 करोड़ रूपए उनके खाते में जा चुके हैं तथा 6 हजार 100 करोड़ रूपए एक महीने के भीतर किसानों के खाते में चले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सरगुजा क्षेत्र के लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुये कहा कि संभाग की सभी 14 सीटें आपने पार्टी को दी हैं, जिसके कारण सरकार को विधानसभा में दो तिहाई बहुमत प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोयला, पानी आदि संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इन संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुये किसानों सहित सभी वर्गो को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने स्थानीय विधायक श्री अमरजीत भगत को निरंतर निर्वाचित करने पर भी स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन द्वारा घोषणा पत्र में किसानों, कर्मचारियों सहित सभी वर्गो के लिए किये गये वादे पूरे किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि कृषि एवं घरेलू बिजली के बिल भी आधा कर दिए जाएंगे। पुलिस सहित अन्य कर्मचारियों के लिये किये गये वादे भी पूरे किये जाएंगे। चिटफंड कंपनियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी तथा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सभी आवश्यक उपाये किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर परिवहन व्यवस्था सुलभ हो सके। सीतापुर विधायक श्री अमरजीत भगत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार ने शपथ ग्रहण के दिन से ही जनता के हित मे तेजी से कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि जन घोषणा पत्र में किये गए वादे को पूरा करने में राज्य सरकार पूरी तरह सक्षम हैं।

इस अवसर पर जनपद पंचायत मैनपाट की अध्यक्ष श्रीमतिबाई एक्का, सीतापुर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री शैलेष सिंह, मैनपाट जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री अटल यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या ने ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.