मुख्यमंत्री आज रायपुर, तातापानी और सीतापुर के कार्यक्रमों में

मुख्यमंत्री आज रायपुर, तातापानी और सीतापुर के कार्यक्रमों में रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 14 जनवरी को राजधानी रायपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी और सरगुजा जिले के सीतापुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भिलाई से पूर्वान्ह 10.30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 11 बजे रायपुर के पुजारी पार्क पहुंचेंगे और सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी पहुंचेंगे और संक्रांति पर्व में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह 3.20 सरगुजा जिले के सीतापुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम…

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चंदखुरी राज के 73वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चंदखुरी राज के 73वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए हमें नरवा, गरवा, घुरूवा, बारी की ग्रामीण संस्कृति को बचाना होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम पोंड में चंदखुरी राज के 73वें कुर्मी अधिवेशन को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी जनघोषणाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के किसानों का 6100 करोड़ रूपए का कृषि…

मुख्यमंत्री ने नव विवाहित दम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए श्री बघेल

मुख्यमंत्री ने नव विवाहित दम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का मरार पटेल समाज एक मेहनतकश समाज है। इस समाज के लोग अपनी मेहनत से साग-भाजी का उत्पादन कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज गरियाबंद जिले के राजिम के मेला मैदान में प्रदेश कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित ‘शाकम्भरी महोत्सव और युवक-युवती परिचय सम्मेलन’ को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री बघेल ने मां शाकम्भरी देवी की पूजा-अर्चना कर…

गौ-पालन को आर्थिक स्वावलम्बन का जरिया बनाएं : सीएम भूपेश बघेल

गौ-पालन को आर्थिक स्वावलम्बन का जरिया बनाएं : सीएम भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राऊत समाज गौ-पालन को अपने आर्थिक स्वावलम्बन का जरिया बनाएं। गौ-पालन इस समाज का परम्परागत व्यवसाय है। गौ-पालन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज भिलाई सेक्टर-1 स्थित नेहरू सांस्कृतिक भवन में आयोजित यादव समाज के पारिवारिक मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राऊत समाज आर्थिक रूप से कमजोर समाज है, जो अपनी मेहनत…

मुख्यमंत्री ने किया ‘धर्मधाम गौरव गाथा‘ पत्रिका का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया ‘धर्मधाम गौरव गाथा‘ पत्रिका का विमोचन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल देर रात राज्य अतिथि गृह पहुंना में ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी धमधा पर केन्द्रित ‘धर्मधाम गौरव गाथा‘ पत्रिका-2 का विमोचन किया। इस अवसर पर विधायक श्री विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे और प्रत्रिका के प्रकाशक श्री गोविन्द पटेल भी उपस्थित थे।

यादगार पल होता है छात्र जीवन : मुख्यमंत्री श्री बघेल

यादगार पल होता है छात्र जीवन : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल यहां शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय परिसर में स्थित शहीद मेजर यशवंत गोरे छात्रावास में आयोजित छात्रावास दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छात्रों को छात्रावास दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रावास दिवस का उत्साह छात्रों में आज भी वैसा ही है जैसा पहले होता था। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के लिए यादगार समय होता है, छात्र जीवन। छात्रावास में छात्रों के बीच आपसी भाईचारे का संबंध…

सभी समाजों के विकास से छत्तीसगढ़ विकसित बनेगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सभी समाजों के विकास से छत्तीसगढ़ विकसित बनेगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है जब प्रदेश के सभी समाजों का विकास होगा, तभी छत्तीसगढ़ विकसित होगा। मुख्यमंत्री आज यहां बोरियाखुर्द स्थित नातिन धोबिन दाई परिसर में आयोजित ‘रजक महोत्सव’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का धोबी समाज एक मेहनतकश समाज है। राज्य सरकार इस समाज के विकास के लिए हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने समाज द्वारा मिले सहयोग और आशीर्वाद के लिए आभार प्रकट किया। समाज के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर…

कुंभ के बाद पर्यटन का सबसे केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश : CM योगी

कुंभ के बाद पर्यटन का सबसे केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश : CM योगी गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि कुंभ के दिव्य-भव्य आयोजन के बाद देश में पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र उत्तर प्रदेश होगा। बीते डेढ़ वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश 18वें से स्थान से दूसरे स्थान तक की दूरी तय की है। सीएम लोहड़ी, पोंगल, मकर संक्रांति, खिचड़ी त्योहार की ह्दय से बधाई और शुभकानांए प्रदान की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर विश्वविश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव के समापन…

योगी ने अखिलेश से पूछा, पीएम उम्मीदवार मुलायम होंगे या मायावती

योगी ने अखिलेश से पूछा, पीएम उम्मीदवार मुलायम होंगे या मायावती लखनऊ। रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि जनता समझ रही है कि इस गठबंधन का क्या उद्देश्य है और भविष्य है? गठबंधन यह नहीं बता रहा है कि प्रधानमंत्री पद का चेहरा मायावती होंगी या मुलायम सिंह यादव? योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा इस बार भी प्रचंड…

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी गिरफ्तार नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शोपिया पुलिस के साथ मिलकर रविवार को हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार एक आतंकी 2017 से पहले कश्मीर पुलिस में थे। उसके बाद वह हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर के संपर्क में आए और आतंकी बन गए। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार एक आतंकी का नाम किफायतुल्लाह बुखारी है और दूसरा आतंकी अभी नाबालिग है। सूत्रों के मुताबिक स्पेशल सेल ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में…