अमेरिका को बीजिंग का करारा जवाब, चीन ने भी बनाया ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्स’ बीजिंग। अमेरिका की तरफ से बनाए गए ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्स’ के जवाब में चीन ने बेहद विनाशकारी बम बनाया है। शुक्रवार को इसे वहां के ऑफिशियल मीडिया ने नॉन न्यूक्लियर का सबसे शक्तिशाली हथियार बताया है। देश के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चीन के रक्षा उद्योग से जुड़े ‘नोरिन्को’ (NORINCO) ने पहली बार इस एरियल बम (Aerial Bomb) के विनाशकारी प्रदर्शन को दिखाया। अखबार ने बताया कि इसके भारी…
दिन: 4 जनवरी 2019
ईडी ने चोकसी की कंपनी की थाईलैंड फैक्टरी को कुर्क किया
ईडी ने चोकसी की कंपनी की थाईलैंड फैक्टरी को कुर्क किया नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि समूह की थाईलैंड में स्थित 13 करोड़ रुपये कीमत की एक फैक्टरी को कुर्क कर लिया है। यह कुर्की दो अरब डॉलर के कथित पीएनबी धोखाधड़ी मामले में की गई है। एजेंसी ने कहा कि उसने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एब्बेक्रेस्ट (थाईलैंड) लिमिटेड के स्वामित्व वाली फैक्टरी की कुर्की के लिए एक अस्थायी आदेश जारी किया है।…
खबरों को सनसनीखेज बनाना पत्रकारिता का अपमान है : राजनाथ सिंह
खबरों को सनसनीखेज बनाना पत्रकारिता का अपमान है : राजनाथ सिंह नई दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि खबरों को सनसनीखेज बनाना पत्रकारिता का अपमान है। उन्होंने पत्रकारों को इससे दूर रहने का सुझाव दिया। रामनाथ गोयनका पुरस्कार समारोह में सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति या सरकार की किसी भी तरह की आलोचना को सहज तरीके से लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि मीडिया सरकार के लिए आईने की तरह काम करती है। लेकिन आईने को किसी रंग से नहीं रंगना चाहिए क्योंकि…
छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री बघेल तथा टीएस सिंहदेव सहित ज्यादातर मंत्रियों ने ली छत्तीसगढ़ी में विधायक पद की शपथ
छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री बघेल तथा टीएस सिंहदेव सहित ज्यादातर मंत्रियों ने ली छत्तीसगढ़ी में विधायक पद की शपथ रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र का पहला दिन शुक्रवार से शुरू हो चुका है। इस बार छत्तीसगढ़ के इतिहास में ये पहला मौका होगा, जब नयी विधानसभा के पहले दिन विपक्ष का कोई विधायक दल में मौजूद नहीं है। इधर, विधानसभा में सदस्यों का शपथ ग्रहण शुरू हो गया है। सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में विधायक पद की शपथ ली| उसके बाद टीएस सिंहदेव और फिर…
असंतोष की कोई जगह नहीं धर्म के नाम पर नफरत की दीवार खड़ी की जा रही है : नसीरुद्दीन शाह
असंतोष की कोई जगह नहीं ‘धर्म के नाम पर नफरत की दीवार खड़ी की जा रही है : नसीरुद्दीन शाह नई दिल्ली। एमनेस्टी इंडिया ने गैर सरकारी संस्थाओं के खिलाफ सरकार की कथित ”कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को एक वीडिया जारी की जिसमें अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने दावा किया कि भारत में धर्म के नाम पर नफरत की दीवार खड़ी की जा रही है और इस ”अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को सजा दी जा रही है। मानवाधिकारों पर नजर रखने वाली संस्था एमनेस्टी के लिए 2.13…
अगले 48 घंटे बढ़ेगा ठंड का कहर, करगिल में पारा गिरकर पहुंचा -18.6 डिग्री सेल्सियस
अगले 48 घंटे बढ़ेगा ठंड का कहर, करगिल में पारा गिरकर पहुंचा -18.6 डिग्री सेल्सियस श्रीनगर। उत्तर भारत समेत कश्मीर घाटी एक बार फिर शीत लहर की चपेट में है। घाटी के ज्यादातर जगहों पर पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। प्रदेश में करगिल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 18.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को भी बर्फबारी…
PM नरेंद्र मोदी की बायोपिक में होगा ये एक्टर, 7 जनवरी को लॉन्च होगा फर्स्ट लुक
PM नरेंद्र मोदी की बायोपिक में होगा ये एक्टर, 7 जनवरी को लॉन्च होगा फर्स्ट लुक नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की लाइफ पर बनी फिल्म ‘The Accidental Prime Minister’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है और अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी बायोपिक बन रही है जिसका कन्फर्मेशन ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दिया है। मोदी’ #PMNarendraModi है। ओमंग कुमार इसे डायरेक्ट करेंगे। प्रोड्यूसर संदीप सिंह होंगे. फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 7…
लोकसभा में राफेल सौदे पर बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मारी फिर आंख , जानिए…
लोकसभा में राफेल सौदे पर बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर मारी आंख , जानिए… नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को फिर लोकसभा में राफेल जैसे गंभीर मुद्दे पर बहस के दौरान आंख मारते देखे गए हैं। लेकिन एक बार फिर सदन में उन्होंने अपने साथी नेताओं को आंख मारी, जो फोटो काफी वायरल हो रही है। राहुल गांधी लगातार राफेल को लेकर मुद्दा उठाती रही है लेकिन इस गंभीर विषय पर बहस के दौरान आंख मारने पर राजनीति गर्मा गई है। इससे पहले…
विकास में जाति, मजहब का भेद नहीं करते हम : CM योगी आदित्यनाथ
विकास में जाति, मजहब का भेद नहीं करते हम : CM योगी आदित्यनाथ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार जाति, मजहब और क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव किये बगैर जनता के कल्याण के लिये काम कर रही है। योगी ने 923 लाख रुपये की विभिन्न 112 परियोजनाओं के लोकार्पण अवसर पर कहा कि अगर शरीर का कोई अंग कमजोर हो जाए तो बदन दिव्यांग हो जाता है। उसी तरह अगर समाज का कोई वर्ग कमजोर हो जाए तो देश दिव्यांग हो…
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बड़ी बहन ललित कुमारी ऋषि का निधन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बड़ी बहन ललित कुमारी ऋषि का निधन भोपाल। भोपाल से एक दुखद खबर सामने आई है, खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बड़ी बहन ललित कुमारी ऋषि का आज शाम निधन हो गया। ललित कुमारी ऋषि लंबे समय से गंभीर बिमारी से पीड़ित थीं। बता दें कि दिग्विजय सिंह राघोगढ़ रियासत से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता बलभद्र सिंह कांग्रेस के नेता रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह इस समय दिल्ली में हैं। बहन के निधन के बाद वे…
