नई दिल्ली। मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में रेल बजट का विलय आम बजट में ही कर दिया था। इसलिए अब पहले की तरह एक दिन पहले रेल बजट नहीं आता, लेकिन आम बजट में रेलवे से जुड़ी घोषणाओं पर जरूर हर किसी की नजर रहती है। आम लोगों का परिवहन कहे जाने वाले रेलवे को लेकर भी तमाम उम्मीदें लोगों को थी। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया। सरकार ने रेलवे के लिए कुछ बड़े एलान किए हैं। सरकार…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
2020-21 में GDP ग्रोथ रेट 10 फीसदी रहने का अनुमान: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि 2020-21 के दौरान वर्तमान मूल्य पर GDP वृद्धि दर 10 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सीतारमण ने 2020-21 का बजट पेश करने हुए कि कहा कि नए वित्त वर्ष में कुल प्राप्तियां 22.46 लाख करोड़ रुपये तथा कुल व्यय 30.42 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए संशोधित अनुमानित व्यय 26.99 लाख करोड़ है, और प्राप्तियां 19.32 लाख करोड़ रुपये आंकी गयी हैं। वित्त वर्ष 2019-20 में सरकार की शुद्ध…
नितिन गडकरी ने बजट को बताया, अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन के सपने को आधार देने वाला, चौबे ने कहा…
नई दिल्ली। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आम बजट को प्रधानमंत्री के 5 ट्रिलियन (5 खरब) के सपने को आधार देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आधारभूत संरचना को मजबूत करेगा। इस बजट से अब देश में एक्सप्रेस हाईवे नेटवर्क शुरू हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि विकास का एक नया युग यहां से शुरू होता है। बजट 91 हजार करोड़ का है, जिससे साफ होता है कि 10.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस बजट में एमएसएमई लोन की रीस्ट्रक्चरिंग की अवधि बढ़ा दी…
बीजेपी केन्द्रीय मंत्रियों ने की बजट की सराहना, स्मृति ईरानी बोली – सभी आर्थिक चुनौतियों का समाधान देने वाला है यह बजट
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये बजट को मौजूदा दौर में अर्थव्यवस्था की सभी चुनौतियों का समाधान देने वाला बताया है। वस्त्र और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद भवन परिसर में बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘इस बजट में अर्थव्यवस्था की सभी प्रकार की चुनौतियों का समाधान देने का प्रयास किया गया है।’’ उन्होंने वस्त्र उद्योग क्षेत्र एवं महिला और बाल कल्याण के लिये बजट में विशेष प्रावधान किये जाने के लिये प्रधानमंत्री…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी 2.0 सरकार का बजट 2020 किया पेश, करदाताओं को बड़ी राहत, 5 लाख तक कोई टैक्स नहीं, जानें बड़ी बातें
नई दिल्ली(बीएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपने बजट भाषण में कहा है कि GST को बनाने वाले आज हमारे साथ नहीं हैं, मैं अरुण जेटली जी को श्रद्धांजलि देती हूं। देश के लोगों की सेवा के लिए हमारी सरकार ने एक देश एक टैक्स कानून लागू करने का फैसला लिया। GST का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है और हाल ही में इसने 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। GST काउंसिल की ओर से लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है। इससे पहले लोकसभा…
NDA बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का CAA पर बड़ा बयान, हमने कुछ गलत नहीं किया, हमें फ्रंटफुट पर रहना है
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में नागरिकता संशोधन अधनियम (CAA) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि CAA पर हमने कुछ गलत नहीं किया है इसलिए रक्षात्मक होने की जरूरत नहीं है। हम फ्रंटफुट पर रहना है और सभी घटक दल एग्रेसिव रुख अख्तियार रखें। CAA से किसी की भी नागरिकता नहीं जा रही है। Had an excellent meeting with the NDA family. Our alliance represents India’s diversity and dynamism. NDA has made…
निर्भया केस : फांसी की तारीख फिर टली, अगले आदेश तक लगी रोक, निर्भया की मां ने कहा…
नई दिल्ली। आज शाम होते-होते उच्चतम न्यायालय ने निर्भया मामले के चार दोषियों में से एक पवन गुप्ता की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें उसने खुद के नाबालिग होने के दावे को खारिज करने के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था। जबकि पटियाला हाउस कोर्ट ने अगले आदेश तक फांसी की सजा पर रोक लगा दी। ज्ञात हो कि दोषी विनय की ओर से कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। वहीं, उच्चतम न्यायालय में पवन गुप्ता की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई न्यायमूर्ति आर…
सरकार भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है : राष्ट्रपति कोविंद
नई दिल्ली। आज से संसद के बजट सत्र का आरंभ हो गया। संसद सत्र से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संयुक्त सत्र को संबोधित किया और कहा कि विरोध के नाम पर हिंसा देश और समाज को कमजोर करती है। नागिरकता संशोधन कानून पर रामनाथ कोविंद ने कहा कि दोनों सदनों ने इसे बनाकर महात्मा गांधी के सपनों को पूरा किया। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाऩए जाने को ऐतिहासिक करार दिया। संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि मेरी सरकार…
दशक के पहले सत्र में हम दोनों सदनों में आर्थिक मुद्दों पर वृहद एवं सार्थक चर्चा चाहते हैं, जताई अच्छी चर्चा होने की उम्मीद : प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों में अर्थव्यवस्था पर अच्छी चर्चा होने की उम्मीद जताते हुए शुक्रवार को कहा कि संसद के मौजूदा सत्र में इस दशक के लिए मजबूत नींव रखी जाएगी। बजट सत्र से पहले श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों सदनों में आर्थिक मुद्दों पर वृहद एवं सार्थक चर्चा चाहते हैं। Speaking at the start of the Budget Session of Parliament. https://t.co/CIMbUsXOVV — Narendra Modi (@narendramodi) January 31, 2020 उन्होंने कहा, ‘‘यह सत्र मुख्यत: अर्थव्यवस्था संबंधी मुद्दों पर केंद्रित होना चाहिए। मैं…
Republic Day 2020: राजपथ पर राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, भारत का शक्ति प्रदर्शन, ‘आकाश’ से लेकर भीष्म टैंक के दिखे जलवे
नई दिल्ली। पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस की धूम है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राजपथ पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया जा रहा है। भारत के गणतंत्र के रूप में स्थापित होने की वर्षगांठ पर आयोजित नब्बे मिनट के समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं। उपग्रह भेदी हथियार ‘शक्ति, थलसेना का युद्धक टैंक भीष्म, इन्फैंट्री युद्धक वाहन’ और हाल ही में भारतीय वायु सेना…
