नई दिल्ली। कोरोना के कारण में देश में 3 मई तक लॉकडाउन है। इस बीच कल यानी 20 अप्रैल से कुछ इलाकों में मिलने वाली छूट से PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश के दुकानदारी और व्यापारियों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि आपको यह सुनिश्चित करना है कि आगे भी सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘इस संकट की घड़ी में देशवासी लॉकडाउन का पालन कर पा रहे हैं, इसमें समाज के अनेक वर्गों की सकारात्मक भूमिका है।…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
कोविड-19 : कोरोना वायरस ने प्रोफेशनल लाइफ को पूरी तरह से बदला, घर ही नया ऑफिस…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया कोविड-19 से लड़ रही है, लेकिन भारत के ऊर्जावान और प्रगतिशील युवा अधिक स्वस्थ और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने का रास्ता दिखा सकते हैं। PM ने कहा है कि कोरोना वायरस ने कामकाजी लोगों का जीवन पूरी तरह बदल दिया है। ‘कोविड-19 के दौर में जिंदगी’ शीर्षक से एक लेख में PM ने बताया है कि किस तरह उन्होंने भी बदलावों को अपनाया है। PM नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की वजह से कामकाजी लोगों के जीवन में आए बदलाव…
लॉकडाउन के दौरान गैर-आवश्यक वस्तुओं की बिक्री नहीं कर पाएंगी ई-कॉमर्स कंपनियां : सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा अपने मंच के जरिये गैर-आवश्यक वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। चार दिन पहले ई-कॉमर्स कंपनियों को मोबाइल फोन, रेफ्रिजरेटर और सिलेसिलाए परिधानों आदि की बिक्री की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब इस ‘छूट’ को वापस ले लिया गया है। राष्ट्रव्यापी बंद तीन मई तक लागू है। इससे पहले के आदेश में कहा गया था कि ई-कॉमर्स कंपनियां 20 अप्रैल से इन उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने रविवार को…
कोविड-19 : भारत में वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 15712 हुई, देशभर में 507 लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1334 नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना के संक्रमण से 27 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक कोरोना वायरस का पता लगाने के लिये 3,86,791 टेस्ट किये गए, शनिवार को 37,173 टेस्ट किये गए। टीके और दवा के परीक्षण से संबंधित विज्ञान के मोर्चे पर काम करने के लिए एक उच्च स्तरीय कार्यबल रविवार…
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवादी हमले में CRPF के 3 जवान शहीद
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे में शनिवार को हुए आतंकवादी हमले में CRPF के तीन जवान शहीद हो गए और कई घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने एक चौकी को निशाना बनाया जहां CRPF की 179वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तैनात हैं। बीते एक सप्ताह में अर्धसैनिक बल पर हुआ यह तीसरा हमला है। जम्मू-कश्मीर के बारामुला के सोपोर में CRPF और पुलिस टीम के संयुक्त गश्ती दल पर आतंकवादियों द्वारा हमला करने के बाद कम से कम तीन CRPF जवान शहीद हो गए। मृत…
कोविड-19 : मानवता निश्चित रूप से कोरोना वायरस महामारी से उबर आयेगी : प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। PM मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिये विभिन्न मंत्रालयों के प्रयासों की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि मानवता निश्चित रूप से कोरोना वायरस महामारी से उबर आयेगी। स्विटजरलैंड में भारतीय दूतावास के ट्वीट को पुन: जारी करते हुए मोदी ने लिखा, ‘‘दुनिया कोविड-19 के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ रही है। मानवता निश्चित रूप से इस महामारी से उबर आयेगी।’’ स्विटजरलैंड में भारतीय दूतावास के ट्वीट में कहा गया है कि, ‘‘1000 मीटर से बड़े आकार का भारतीय…
इलाज किये बिना मरीजों को लौटाने वाले अस्पतालों और स्वास्थ्यकर्मी पर होगी कार्रवाई : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन
नई दिल्ली। कोविड-19 के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को इलाज के बगैर वापस लौटाये जाने की कई शिकायतें मिलने पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि यदि ऐसे किसी भी मरीज को इलाज किये बिना वापस लौटाया जाता है तो इस मामले में अस्पताल और स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और यहां के प्रमुख केन्द्रीय अस्पतालों के, दिल्ली सरकार के अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों और एमसीडी के नगर आयुक्तों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए…
मोदी सरकार कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और कम से कम असुविधा सुनिश्चित करने में नहीं छोड़ रही कोई कसर: अमित शाह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार देश में कोरोना वायरस के फैलने के कारण उत्पन्न संकट से निपटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है तथा RBI के कदमों से किसानों, मध्यम एवं लघु उद्यमों एवं मेक इन इंडिया को मजबूती मिलेगी। अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने संबंधी रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) के कदमों पर टिप्पणी करते हुए शाह ने कहा कि ऐसे कदमों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच की पुष्टि होती है। गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा,…
‘मैं समय हूं’, महाभारत में इस आवाज के पीछे कौन कलाकार है? कैसे बन गई ‘समय’ की आवाज।’ यंहा पढ़े…..
नई दिल्ली। दूरदर्शन पर महाभारत का फिर से प्रसारण हो रहा है। ऐसे में महाभारत की पौराणिक कहानियां और इस सीरियल से जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं। महाभारत सीरियल से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा है। आप महाभारत की कहानी बताने वाले सूत्रधार ‘मैं समय हूं’ की आवाज तो सुनते ही होंगे। यह आवाज सभी के बीच बहुत पॉपुलर है। ‘मैं समय हूं’ के किरदार को निभाने वाले व्यक्ति को महाभारत में तो कभी नहीं दिखाया गया लेकिन उनकी आवाज एक बार फिर से लोगों को सुनने…
असली ‘दंगल’ गर्ल बबिता फोगाट ने वीडियो जारी कर ‘तब्लीगी जमात’ पर उनके ट्वीट के बाद मचे हंगामे का दिया जवाब
भिवानी। कोरोना वायरस को लेकर पिछले दिनों जमातियों पर किए गए विवादित ट्वीट के बाद पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह अब भी ट्वीट में कही गयी अपनी बात पर कायम हैं। बबीता ने वीडियो में कहा, ‘‘ कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत-गलत मैसेज करने लगे, गालियां देने लगे और फोन करके धमकी देने लगे हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगी कि मैं अपने ट्वीट पर कायम हूं, जिन्हें सच सुनने में समस्या है वे अपने आप में सुधार लाकर सच सुनने…
