जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल GC मूर्मू बने नए CAG, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ, देश के पहले आदिवासी CAG होंगे मूर्मू

न्यूज़ डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) के पद की शपथ ली।राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन की जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुर्मू ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के समक्ष पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित समारोह में मुर्मू ने कैग के रूप में शपथ ली। Watch LIVE as President Kovind administers oath of office and secrecy to CAG-designate Shri GC Murmu https://t.co/jjpt1q2vWC — President of India (@rashtrapatibhvn) August 8,…

कोविड-19: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना #PMGKAY को राज्यों ने ही लगा दिया पलीता, 11 राज्य, केंद्रशासित प्रदेश के हालात भी चिंताजनक, नहीं बांटा गरीबों को मुफ्त राशन

नई दिल्ली। कोरोना संकट काल में गरीबों तक मुफ़्त राशन पहुंचाने की योजना को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। केंद्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने बताया कि पंजाब और पश्चिम बंगाल समेत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत जुलाई में मुफ्त नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप राशन दुकानों के जरिए मुफ्त खाद्यान्न पिछले महीने 81 करोड़ लाभार्थियों में से केवल 62 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया, जिससे गरीब मुफ़्त राशन से वंचित रह गए। कुछ राज्य अभी…

चीन के साथ करार को लेकर नड्डा का कांग्रेस पर करारा वार, कहा- सुप्रीम कोर्ट तक हैरान

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच 2008 में हुए कथित समझौते के मामले में जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका पर उच्चतम न्यायालय की कुछ टिप्पणियों का हवाला देते हुए शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से स्पष्टीकरण मांगा। नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘उच्चतम न्यायालय भी चीन की सरकार के साथ कांग्रेस पार्टी के सहमति पत्र (MOU) से हैरान है। श्रीमती गांधी और उनके बेटे, जिनकी अगुवाई में MOU पर दस्तखत किये गये,…

#NewEducationPolicy2020 : नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 21वीं सदी के नये भारत की फाउंडेशन तैयार करने वाली है : प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्च शिक्षा पर आयोजित कॉन्क्लेव को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 3-4 साल के व्यापक विचार-विमर्श और लाखों सुझावों पर लंबे मंथन के बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति को स्वीकृत किया गया है। आज देशभर में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है। अलग-अलग क्षेत्र और विचारधाराओं के लोग अपने विचार देने के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति को Review कर रहे हैं। यह एक हेल्दी डिबेट है। ये जितनी ज्यादा होगी, उतना ही लाभ देश की शिक्षा व्यवस्था को…

सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, कांग्रेस से पूछा, एक पार्टी किसी देश के साथ समझौता कैसे कर सकती है?

न्यूज़ डेक्स। सोनिया गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए समझौते पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठा दिया है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस SA बोबडे ने कहा कि चीन के साथ कोई राजनीतिक पार्टी किसी ‘एमओयू’ पर हस्ताक्षर कैसे कर सकती है? कोर्ट ने कहा कि किसी विदेशी सरकार ने एक राजनीतिक पार्टी के साथ कोई करार किया हो, यह बात उसने कभी नहीं सुनी। कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (CPC) के बीच सात अगस्त,…

#KisanRail : मोदी सरकार ने पूरा किया एक और वादा, किसानों और छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत, भारत की पहली किसान रेल का हुआ शुभारंभ

न्यूज़ डेक्स। मोदी सरकार ने बजट 2020 में इस साल से किसान रेल शुरू करने की घोषणा की थी। आज 07 अगस्त का दिन देश के किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आज से किसान रेल का परिचालन शुरू हो गया। इसका फायदा किसानों का मिलेगा। देश का कोई भी किसान अब एक राज्य से दूसरे राज्य में रेल सेवा के जरिये से फल-सब्जी बेच सकेंगे। किसान रेल शुरू करने के बारे में सरकार का कहना है कि इस ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी।…

जम्मू कश्मीर के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर GC मुर्मू नए CAG नियुक्त, राजीव महर्षि की जगह लेंगे

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल पद से एक दिन पहले इस्तीफा देने वाले जीसी मुर्मू को देश का नया ऑडिटर जनरल बनाया गया है। वह राजीव महर्षि की जगह लेंगे। केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार को इसका नोटिफिकेशन जारी किया। मुर्मू ने बुधवार को जम्मू कश्मीर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद मनोज सिन्हा को उनकी जगह पर अगला उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया। गिरीश चंद्र मुर्मू शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के रूप में शपथ लेंगे। Girish Chandra…

अब सोने के मूल्य का 90 फीसदी तक मिलेगा कर्ज, RBI ने दी अनुमति

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को बैंकों को सोने के मूल्य का 90 फीसदी तक कर्ज देने की अनुमति दी, जिसके बाद सोने में ओर निखार आएगी, क्योंकि इससे सोने की गहनों की मांग बढ़ जाएगी। इस समय सोने के गहनों को गिरवी रखने पर इसके मूल्य का 75 फीसदी तक कर्ज बैंक देता है, लेकिन केंद्रीय बैंक के फैसले के बाद अब सोने के गहनों के मूल्य का 90 फीसदी तक कर्ज मिल सकता है। कोरोना काल में सोने और चांदी में निवेश मांग बढ़ने से…

5 अगस्त श्री राम मंदिर भूमि पूजन, अयोध्या ने रचा डबल इतिहास, पूरी दुनिया की थी नजर, सबसे अधिक US-UK और ब्रिटेन में दर्शकों ने देखा लाइव प्रसारण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त को संघ प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। कोरोना महामारी के कारण इस समारोह में कुछ ही लोगों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि लोग TV और सोशल मीडिया के जरिए इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने। भारत के साथ-साथ दुनिया की भी नजरें कल अयोध्या पर ही टिकी थीं। https://twitter.com/Raj__Hacker/status/1291244122565521410?s=20 YouTube पर भी करोड़ों लोगों ने इस प्रसारण को देखा। यूएसए, यूके, फ्रांस, इटली,…

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पहली पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया याद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता रहीं सुषमा स्वराज को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा कि उन्होंने निस्वार्थ भाव से भारत की सेवा की और वैश्विक मंच पर वह देश की मुखर आवाज थीं। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पिछले साल 67 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अपने निधन के चंद घंटे पहले सुषमा स्वराज ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के लिए ट्वीट कर मोदी…