प्रधानमंत्री मोदी ने की देवी दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना, देशवासियों के लिए माँगा आशीर्वाद की कामना

न्यूज़ डेस्क। आज नवरात्र का पांचवां द‍िन है। इस द‍िन मां दुर्गा के पांचम स्वरूप देवी स्कंदमाता की पूजा की जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवी स्कंदमाता का ध्यान करते हुए देशवासियों के लिए आशीर्वाद की कामना की। ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि नवरात्रि में आज देवी दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना का दिन है। मेरी कामना है कि नवचेतना का सृजन करने वाली देवी स्कंदमाता का आशीर्वाद देशवासियों पर सदा बना रहे। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिकेय (स्कंद) की माता होने…

अमेरिकी चुनाव में माँ दुर्गा की एंट्री, पोस्टर पर मचा बवाल, कमला हैरिस को दिखाया दुर्गा, ट्रंप को महिषासुर

वॉशिंगटन। अमेरिका में हिंदू समूहों ने सीनेटर कमला हैरिस की रिश्तेदार को एक आपत्तिजनक तस्वीर ट्वीट करने पर माफी मांगने के लिए कहा है। इस तस्वीर में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार को देवी दुर्गा के रूप में दिखाया गया था, जबकि टंप को महिषासुर राक्षस दिखाया गया है। पेशे से वकील, बच्चों के लिए किताब लिखने वाली और फेनोमेनल वुमन एक्शन अभियान की संस्थापक 35 वर्षीय मीना हैरिस ने हालांकि इस तस्वीर को हटा लिया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के सुहाग ए शुक्ला ने…

TRP स्कैम: यूपी सरकार की सिफारिश पर CBI ने शुरू की जांच, दर्ज किया केस, किस पर गिरेगी गाज, किसका होगा खेल ख़त्म ?

न्यूज़ डेस्क। पिछले कुछ दिनों से चल रहे TRP घोटाले ने एक नया मोड़ ले लिया है। महाराष्ट्र के बाद अब यह मामला उत्तर प्रदेश में भी सामने आया है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले के संबंध में एक शिकायत दर्ज की और राज्य सरकार ने CBI को जाँच सौंपने का अनुरोध किया था। ताजा जानकारी के मुताबिक, CBI ने TRP घोटाले की जाँच के लिए एक FIR दर्ज कर ली है। ज्ञात हो कि शुरुआत में इस मामले के संबंध में मुंबई पुलिस की FIR में…

कोरोना संक्रमित हो चुके लोगों के लिए भी क्यों जरूरी है मास्क? इंडियन काउंसिल (ICMR) ने बताई वजह

नई दिल्ली। यदि आप कोरोना से संक्रमित रहे हैं तो यह मानकर निश्चिंत नहीं हो सकते हैं कि आपके शरीर में तो एंटीबॉडी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने साफ किया है कि कोरोना का संक्रमण दोबारा हो सकता है, इसलिए मास्क सहित अन्य सावधानियों को जारी रखना जरूरी है। मृत्यु दर को एक फीसदी से कम लाने का लक्ष्य: स्वास्थ्य मंत्रालय#IndiaFightsCorona #Unite2FightCorona — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) October 20, 2020 आईसीएमआर (ICMR) के डीजी बलराम भार्गव ने मंगलवार को कहा, ”यदि किसी व्यक्ति में पांच महीने में एंटीबॉडी…

प्रधानमंत्री मोदी का कोरोना से बचाव को लेकर देशवासियों को संदेश- लॉकडाउन हटा, कोरोना बाकी है, “जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं”

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट शुरू होने के बाद मंगलवार को 7वीं बाद राष्ट्र को संबोधित किया। PM मोदी ने अपने संदेश में देशवासियों से कोरोना को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। श्री मोदी ने रामचरित मानस के दोहे के जिक्र करते हुए कहा, “बीमारी, आग, शत्रु और पाप को कभी भी छोटा नहीं समझना चाहिए, जब तक इनका इलाज पूरा नहीं हो जाए, इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।” Sharing a message with…

प्रधानमंत्री मोदी ने किया मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कूष्मांडा की चरण वंदना

न्यूज़ डेस्क। नवरात्र का आज चौथा द‍िन है। यह द‍िन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कूष्मांडा को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवी दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कूष्मांडा का चरण वंदन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि नवरात्रि में आज मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कूष्मांडा के वंदन का दिन है। मां कूष्मांडा हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आएं। नवरात्रि में आज मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कूष्मांडा के वंदन का…

राहुल गांधी को 1962 में अपनी सलाह सुननी चाहिए थी, शाह का राहुल पर पलटवार, कहा- तब 15 मिनट में चीन को क्यों नहीं बाहर फेंक पाई कांग्रेस सरकार

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर चीन से जारी तनाव के बीच राहुल गांधी के ’15 मिनट’ वाले बयान पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को 1962 में अपनी सलाह सुननी चाहिए थी, जब भारत ने चीन के साथ युद्ध के दौरान कई हेक्टेयर भूमि खो दी थी। उन्होंने कहा कि 1962 में कांग्रेस ने 15 मिनट में चीन को बाहर क्यों नहीं फेंका। दरअसल, अमित शाह ने 7 अक्टूबर को हरियाणा में नए किसान…

ग्रैंड चैलेंजेस की वार्षिक कार्यक्रम में बोले मोदी – देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, ठीक होने की दर 88% है, क्योंकि भारत ने सबसे पहले लॉकडाउन लागू किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आज भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है और इससे ठीक होने की दर 88 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए संभव हो सका क्योंकि भारत ने सबसे पहले लॉकडाउन लगाया और लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। Speaking at the Grand Challenges Annual Meeting 2020. https://t.co/zg6lsCO8II — Narendra Modi (@narendramodi) October 19, 2020 ग्रैंड चैलेंजेस की वार्षिक बैठक को वीडियो कांफ्रेस से संबोधित करते हुए अपने उद्घाटन भाषण में मोदी…

Facebook के संस्थापक Marc Zukerberg बने Active Political Operator, राजनीति में दिखाई दिलचस्पी, किया पसंद में शामिल

नई दिल्ली। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को लगातार फॉलो करने वालों को मालूम हो गया होगा कि उन्होंने अब राजनीति में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी है। ट्रंप काल में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग एक्टिव पोलिटिकल ओपरेटर बन गए हैं। दरअसल, उन्होंने पिछले दिनों अपनी पसंद में बदलाव कर लिया है। अब तक राजनीति के मामले में उनकी पसंद नापसंद के कॉलम में अनइंट्रेस्टेड लिखा होता था, लेकिन अब इसमें बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपनी पसंद बदल ली है। ट्रंप काल में फेसबुक के संस्थापक…

बंगाल दौरे पर बोले नड्डा, बहुत जल्द लागू होगा CAA, कोरोना के चलते हुई देरी, ‘फूट डालो, राज करो’ की नीति पर चल रही ममता सरकार

सिलीगुड़ी (प.बं)। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर ‘‘फूट डालो और राज करो’’ की नीति पर चलने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू होना तय है। अपने एकदिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे नड्डा ने 2021 में प्रस्तावित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लिया और विभिन्न समुदाय के लोगों से चर्चा की। उन्हें संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘भाजपा और (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी की मूल नीति है-…