कोविड- 19 : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर ‘सेकंड वेभ’ से परेशान अमेरिका और युरोपीय देश, लोगों में दहशत, भारत में क्या होगी स्थिति?

वॉशिंगटन। माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण का ‘सेकंड वेभ’ अमेरिका, फ्रांस और युरोपीय देशों में आ चुका है। जिसके चलते यहां संक्रमण के साथ मृत्यु दर में तेजी से इजाफा हुआ है। युरोप में एक बार फिर लॉकडाउन की तैयारी चल रही है। यहां तक कि कई युरोपीय देशों में रेस्तरां बंद होने लगे हैं। फ्रांस, इटली, बेल्जियम, ब्रिटेन और स्पेन समेत आधा दर्जन बड़े देशों में एक बार फिर से कोरोना वायरस की दहशत देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस के खौफ के कारण दुनियाभर में…

बिहार में पहले चरण के मतदान को लेकर राहुल गाँधी ने बिहार की जनता से की अपील, कहा- न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए करें …….

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को मतदाताओं से न्याय, रोजगार और किसान-मजदूर के लिए महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएं।’’ https://twitter.com/RahulGandhi/status/1321285899028758529?s=20 गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण के मतदान में करीब दो…

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब जम्मू-कश्मीर में कोई भी खरीद सकेगा जमीन

न्यूज़ डेस्क। मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब जम्मू-कश्मीर में देश का कोई भी व्यक्ति जमीन खरीद सकेगा। मंगलवार को गृह मंत्रालय द्वारा एक नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब देश का कोई भी व्यक्ति जमीन खरीद सकेगा और वहां बस सकेगा। हालांकि, अभी खेती की जमीन को लेकर रोक जारी रहेगी। अभी तक जम्मू-कश्मीर में सिर्फ वहां के निवासी ही जमीन खरीद सकते थे। अब राज्य के बाहर के लोग भी जमीन खरीदकर वहां अपना काम शुरू कर सकेंगे। गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम…

#BiharElections बिहार चुनाव LIVE : प्रथम चरण में 71 सीटों के लिए मतदान जारी, PM मोदी ने कहा- दो गज की दूरी, मास्क जरूर पहनें, पहले मतदान, फिर जलपान!

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण की 71 सीटों के लिए मतदान जारी है जिसमें दो करोड़ से अधिक मतदाता हिस्सा ले रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में 1,066 उम्मीदवारों की किस्मत पर फैसला होगा। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से पहले मतदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। दो गज…

कोविड-19 : गृह मंत्रालय ने जारी अनलॉक-5 की गाइडलाइंस, कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक जारी रहेगा लॉकडाउन

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 31 अक्टूबर तक लागू अनलॉक-5 की गाइडलाइंस को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इसमें कहा गया है कि सतर्कता के साथ अग्रसर। अनलॉक-5 के लिए दिशा निर्देश 30 सितंबर को जारी किए गए थे, जो कि अब 30 नवंबर तक लागू रहेंगे। वहीं, कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा। एक राज्य में या एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए व्यक्तियों और वस्तुओं के मूवमेंट पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इस तरह की आवाजाही…

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा- देश की GDP ग्रोथ निगेटिव जोन में या जीरो के करीब रह सकती है

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में अब सुधार के संकेत दिखने लगे हैं। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर में गिरावट होगी या फिर शून्य के करीब रहेगी। उन्होंने कहा कि 2020-21 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की जबर्दस्त गिरावट आई है, जिससे पूरे वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी की वृद्धि दर नकारात्मक या शून्य के करीब रहेगी। सेरा वीक के भारत ऊर्जा मंच को संबोधित करते हुए…

अमेरिका में महिला हिंदू नागरिकों ने डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन देने की अपील की, पैनल ने ऑनलाइन सत्र में राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थन में रखे अपने विचार

ह्यूस्टन। डोनाल्ड ट्रंप की बाजार हितैषी नीतियां, चीन के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार करना और अमेरिका में हिंदू समुदाय के योगदान की सराहना करने के कारण यहां की हिंदू महिलाओं ने रिपब्लिकन पार्टी को समर्थन देने की अपील की है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि ट्रंप 3 नवम्बर को होने वाले चुनाव में जीत दर्ज कर सकें। अमेरिका में विभिन्न क्षेत्रों की हिंदू महिलाओं के एक पैनल ने ऑनलाइन सत्र में हिस्सा लेते हुए राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थन में अपने विचार रखे। डलास से मीडिया उद्यमी करिश्मा हिमतसिंघानी ने…

देश भर के 216 साहित्यकारों की बिहार के मतदाताओं से अपील, सुशासन और विकास को आगे बढ़ाने वाले को करें वोट, जातिवाद-भ्रष्टाचार और गुंडाराज को बढ़ाने वालों का करें बहिष्कार

न्यूज़ डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 28 अक्टूबर से मतदान होने जा रहा है। मतदान से पहले देश भर के 216 साहित्यकारों ने बिहार के मतदाताओं से सुशासन और विकास को आगे बढ़ाने वाले को वोट करने के साथ जातिवाद-भ्रष्टाचार और गुंडाराज को बढ़ाने वालों का बहिष्कार करने की अपील की है। साहित्यकारों का कहना है कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और इस उत्सव के सामने जातिवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार और गुंडाराज से भयानक खतरा उपस्थित है। इसे मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। साहित्यकारों ने कहा कि चुनाव…

भ्रष्टाचार विरोधी राष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम मोदी बोले- भ्रष्टाचार से लड़ना किसी एक एजेंसी का काम नहीं है, बल्कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार का वंशवाद ना सिर्फ एक बड़ी चुनौती है बल्कि वह कई राज्यों में राजनीतिक परंपरा का हिस्सा बन गया है जो देश को दीमक की तरह खोखला करता है। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सतर्कता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे भारत बनाम भ्रष्टाचार की लड़ाई में देश का साथ दें और समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करें।…

“प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना” के तहत पीएम मोदी ने लाभार्थियों से किया संवाद, कहा- योजना का लाभ पहुंचाने में यूपी पूरे देश में नंबर वन

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को “पीएम स्वनिधि योजना” के तहत उत्तर प्रदेश में लाभ पाने वाले रेहड़ी-पटरी वालों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में स्ट्रीट वेंडर्स की बहुत बड़ी भूमिका है। यूपी से जो पलायन होता था उसे कम करने में भी रेहड़ी-पटरी के व्यवसाय की बहुत बड़ी भूमिका है। इसलिए पीएम स्वनिधि योजना का लाभ पहुंचाने में भी यूपी आज पूरे देश में नंबर वन है।” Interaction with SVANidhi beneficiaries from UP. #AatmaNirbharVendor https://t.co/cRybt4oB1k…