कोविड-19 : तबाही मच रही है कोरोना की दूसरी लहर, WHO ने जारी की ऐसी भयानक चेतावनी

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहले से भी भयावह दिख रही है। WHO के मुताबिक महामारी फैलने के बाद से इतने कम समय में पहली बार इतने ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। WHO ने कहा है कि लगातार 4 सप्ताह से पूरी दुनिया में लगातार 22 लाख से ज्यादा केस आ रहे हैं और 19 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में तो पूरी दुनिया में 29 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 30 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह…

एक्शन में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, फ़्रांस ने 118 पाकिस्तानी मुसलमानों को देश से भगाया, 183 का वीजा रद्द, पाकिस्तानियों पर बैन की तैयारी …??

न्यूज़ डेक्स। मुस्लिमों द्वारा फ़्रांस में किये गए हमले के बाद अब फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कट्टरपंथियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से इस्लामिक मुल्क बिलबिलाये हुए हैं, पाकिस्तान ने भी भी फ़्रांस के खिलाफ जहर उगला। इसके अलावा पाकिस्तान ने अपने संसद में एक प्रस्ताव भी पास कर दिया जिसके जरिये फ़्रांस में पाकिस्तानी राजदूत को वापस बुलाने का निर्णय लिया गया, बाद में पता चला की फ़्रांस में तो पाकिस्तान का कोई राजदूत है ही नहीं। फ़्रांस ने अपने देश से…

डिप्रेशन की स्थिति दिमाग का पागलपन नहीं, मिलेगी क्राइम की सजा: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि डिप्रेशन की स्थिति या डिप्रेशन की हालत को मानसिक पागलपन नहीं कहा जा सकता। ऐसी स्थिति में किए गए अपराध की सजा मिलेगी। इस स्थिति में अपराधी को IPC की धारा-84 के बचाव का लाभ नहीं दिया जा सकता। ये कहते हुए जस्टिस आर एफ नरीमन की पीठ ने एक सैन्य कर्मी को बर्खास्त करने के सशस्त्र बल अधिकरण के फैसले को सही ठहराया और उसे पेंशन का लाभ भी देने से इंकार कर दिया। सैनिक ने अपने सीनियर…

लव जिहाद पर CM योगी की चेतावनी, शामिल लोगों के चौक-चौराहों पर लगेंगे पोस्‍टर, फिर भी नहीं सुधरे तो राम नाम सत्य है की यात्रा निकलने वाली है

देवरिया/जौनपुर (यूपी)। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश दिया है कि शादी-ब्‍याह के लिए धर्म परिवर्तन जरूरी नहीं है, इसलिए सरकार ने भी फैसला किया है कि लव जिहाद को सख्‍ती से रोका जाएगा। इसके लिए प्रभावी कानून बनाएंगे। उन्‍होंने चेतावनी दी कि जो लोग नाम छिपाकर बहू-बेटियों की इज्‍जत से खिलवाड़ करते हैं, वे अगर सुधरे नहीं तो ‘राम नाम सत्‍य’ की उनकी अंतिम यात्रा निकलने वाली है। देवरिया और जौनपुर जिले की मल्‍हनी विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव…

क्या कांग्रेस को नहीं पता शपथ और सैल्यूट की मुद्रा में फर्क? जयराम रमेश हो रहे हैं ट्रोल

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के केवाडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। परेड से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री ने नियम के तहत घरती के समानांतर हाथ रखकर शपथ दिलाई, लेकिन शायद कांग्रेस के बुद्धिजीवियों को शपथ और सैल्यूट की मुद्रा में फर्क पता नहीं है। इसलिए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने…

पीएम मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- उनके विचार सदैव प्रेरित करेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि समानता और न्याय पर आधारित उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘वाल्मीकि जयंती पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’’ वाल्मीकि जयंती पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। pic.twitter.com/KDmIYMswMQ — Narendra Modi (@narendramodi) October 31,…

राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, गृहमंत्री शाह ने अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को दिलाई शपथ

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। कई गणमान्य हस्तियों ने स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री की यहां पटेल चौक स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह ने सरकारी अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और अन्य को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर शपथ दिलाई। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और नयी दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी भी इस मौके…

पुलवामा का जिक्र कर भावुक हुए PM, कहा- संकट के दौर में भी भद्दी राजनीति करने वालों को देश कभी नहीं भूल सकता

न्यूज़ डेस्क। पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तानी संसद में इमरान खान के मंत्री के कबूलनामे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि जब हमारे देश के जवान शहीद हुए थे उस वक्त भी कुछ लोग राजनीति में लगे हुए थे। ऐसे लोगों को देश भूल नहीं सकता है। आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एकता दिवस परेड का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कहा कि…

रूस में खौफनाक घटना, 16 साल के लड़के ने ‘अल्लाहू अकबर’ चिल्लाते हुए पुलिसकर्मी पर घोंपा चाकू, हुई मौत

इंटरनेशनल डेस्क। पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर फ्रांस से उठा विवाद अब पूरे विश्व तक फैलता दिखाई दे रहा है। अब रूस से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां 16 साल के लड़के ने ‘अल्लाहू अकबर’ चिल्लाते हुए पुलिसवाले पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 16 साल के युवक ने 3 बार पुलिसकर्मी पर चाकू से वार किए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप…

कोविड-19 : कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने फ्रांस में दोबारा लॉकडाउन का ऐलान, पेरिस की सड़कों पर लगा 700 KM लंबा जाम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए फ्रांस में दूसरे लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। सरकार कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने के लिए ये कदम उठाया है। फ्रांस में गुरुवार शाम को लॉकडाउन की घोषणा हुई जिसके बाद से लोगों में हलचल मच गई। इसके बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस में 700 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जान देखने को मिला लोग अपना सामान लेकर अपने परिवार-दोस्तों के पास और जरूरी सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। आस-पास के इलाकों को जोड़कर देखते हैं तो मालूम…