आत्मनिर्भर भारत पैकेज 3.0 : मोदी सरकार ने देशवासियों को दिया दिवाली गिफ्ट, 2.65 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का किया एलान

न्यूज़ डेस्क। मोदी सरकार ने दिवाली से दो दिन पहले अर्थव्यवस्था की गति बढ़ाने के लिए तीसरे राहत पैकेज का एलान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को विभिन्न सेक्टर्स के लिए 12 बड़ी घोषणाएं की, जिसमें रोजगार, किसान, आम आदमी से लेकर इंडस्ट्रीज तक के लिए राहत दी गई हैं। कोरोना वैक्सीन की रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए भी 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री @nsitharaman कर रही हैं प्रेस वार्ता@FinMinIndia Live : https://t.co/4oNFPl5Tq8 pic.twitter.com/1uZ11BOnV1 — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) November 12, 2020 आत्मनिर्भर भारत…

भारत के लगातार दबाव के बाद PAK ने कबूला- 26/11 मुंबई हमले में लश्कर के 11 आतंकी थे शामिल

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत की धमक पूरी दुनिया में सुनाई पड़ रही है। मोदी सरकार के कूटनीतिक दबावों का असर है कि पाकिस्तान अब मुंबई हमले के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार हुआ है। बुधवार (11 नवंबर) को पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने पहली बार स्वीकार किया कि मुंबई में हुए 26/11 हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ था। FIA ने माना है कि ताज होटल पर हुए हमले लश्कर-ए-तैयबा के 11 आतंकवादियों ने योजनाबद्ध तरीके से किए थे। पाकिस्तान ने…

7th ASEAN-India Summit : कोरोना के कारण हम पारंपरिक फैमिली फोटो नहीं ले सके, लेकिन हमारे बीच की दूरियां घट रही हैं- प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज, 12 नवंबर को वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के साथ 17वें आसियान भारत शिखर सम्‍मेलन की अध्यक्षता की। कोरोना संकट के कारण आसियान के सभी दस सदस्‍य देशों के नेता वर्चुअल तरीके से इस सम्‍मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर साल की तरह हम हाथ-से-हाथ जोड़ कर अपनी पारम्परिक फैमिली फोटो नहीं ले पाए, किन्तु फिर भी मुझे खुशी है कि इस वर्चुअल माध्यम से हम मिल रहे हैं। Speaking at the 17th ASEAN-India Summit. https://t.co/z87EjxG93l — Narendra…

कोविड-19 : WHO प्रमुख टेड्रोस ने की प्रधानमंत्री मोदी से बात, कोरोना से निपटने पर की भारत की तारीफ

न्यूज़ डेस्क। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉक्‍टर टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। WHO प्रमुख ने कोरोना से निपटने को लेकर भारत की तारीफ की। उन्‍होंने आयुष्‍मान भारत योजना और तपेदिक बीमारी के खिलाफ भारत के अभियान जैसी घरेलू पहलों की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य मुद्दों में भारत की भूमिका बहुत महत्‍वपूर्ण है। टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन और भारतीय स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों के बीच घनिष्‍ठ और नियमित सहयोग पर जोर दिया।…

अरब सागर में भारत की बढ़ी ताकत, स्कॉर्पीन श्रेणी की 5वीं पनडुब्बी नौसेना में शामिल

मुंबई। भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पीन श्रेणी की पांचवी पनडुब्बी ‘वजीर’ का दक्षिण मुंबई स्थित मझगांव गोदी में बृहस्पतिवार को जलावतरण किया, जो दुश्मन के रडार से बचने और आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस है। रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक की पत्नी विजया ने वीडियो कंफ्रेंस के जरिये पनडुब्बी का जलावतरण किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नाइक गोवा से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये शामिल हुए। ‘वजीर’ पनडुब्बी भारत में बन रहीं छह कालवेरी श्रेणी की पनडुब्बियों का हिस्सा है। इस पनडुब्बी को फ्रांसीसी समुद्री रक्षा और ऊर्जा कंपनी डीसीएनएस ने डिजाइन…

प्रधानमंत्री मोदी 13 नवंबर को देश को 2 आयुर्वेद संस्थान समर्पित करेंगे

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात और राजस्थान में भविष्य के लिए तैयार दो आयुर्वेदिक संस्थानों को शुक्रवार को देश को समर्पित करेंगे। इन संस्थानों की बदौलत 21वीं सदी में आयुर्वेद के विकास से भारत वैश्विक स्तर पर नेतृत्व कर सकता है। प्रधानमंत्री पांचवें आयुर्वेद दिवस पर 13 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जामनगर में इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद और जयपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एनआईए) का उद्घाटन करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट पटाखों पर रोक लगाने के पक्ष में, जीवन का संरक्षण ज्यादा महत्वपूर्ण

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में दिवाली, काली पूजा और अन्य त्योहारों के दौरान पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। शीर्ष अदालत ने त्योहारी सीजन के दौरान पश्चिम बंगाल में पटाखों पर प्रतिबंध के खिलाफ याचिका पर दखल देने से इनकार करते हुए कहा कि महामारी के बीच जीवन के संरक्षण से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं हो सकता। न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ और इंदिरा बनर्जी की अवकाशकालीन पीठ ने मामले की सुनवाई की। पीठ ने कहा कि हम त्योहारों के…

बिहार चुनाव में NDA को बहुमत मिलने पर नीतीश ने जनता का जताया आभार, PM मोदी को दिया धन्यवाद

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिलने पर बुधवार को जनता का आभार प्रकट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे सहयोग के लिये उन्हें धन्यवाद दिया। बिहार चुनाव के परिणाम आने के बाद पहली प्रतिक्रिया में नीतीश कुमार ने यह बात कही। नीतीश ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘जनता मालिक है। उन्होंने राजग को जो बहुमत प्रदान किया, उसके लिए जनता-जनार्दन को नमन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे सहयोग के लिए उनका धन्यवाद करता हूँ।’’…

जेल से छूटे अर्नब गोस्वामी, बताया भारत के लोगों की हुई जीत, TV स्टूडियो पहुंचते ही बरसे उद्धव ठाकरे सरकार पर, दी चुनौती

मुंबई। न्यायिक हिरासत में एक सप्ताह जेल में गुजारने और उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद फिर से न्यूज रूम पहुंचे पत्रकार अर्नब गोस्वामी ने ‘‘फर्जी’’ मामले में उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बुधवार को हमला बोला। रिपब्लिक चैनल में अपने सहकर्मियों से घिरे गोस्वामी (47) ने कहा, उद्धव ठाकरे, सुन लो मुझे। आप हार गए। उन्होंने एक इंटीरियर डिजाइनर को कथित तौर पर खुदकुशी के लिए उकसाने के 2018 के मामले में अपनी ‘‘अवैध’’ गिरफ्तारी पर मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह…

बिहार की जीत पर बोले PM मोदी, बताया- कौन हैं बीजेपी के साइलेंट वोटर्स, क्यों मिल रहा पार्टी को समर्थन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चिर परिचित अंदाज में भाषण शुरू करते हुए भारत माता की जय कहा और बिहार विधानसभा चुनाव सहित देश के अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर चुके हर नेता व कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने चुनाव जैसे लोकतांत्रिक त्योहार को बहुत ही खुशी और अच्छे से मनाया। उन्होंने पूरी चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्वक पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले चुनाव आयोग का भी आभार व्यक्त किया। Speaking from the @BJP4India…