हैदराबाद। दुनियाभर में कोरोना वायरस से लोग परेशान है। इस वायरस के रोकथाम के लिए वैज्ञानिक वैक्सीन बना रहे हैं और कुछ वैक्सीन के प्रारंभिक प्रयोग सफल रहे हैं और इनसे सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दिए हैं। इन्हीं वैक्सीन में एक है रूस की स्पूतनिक वैक्सीन और ‘कोवैक्सीन’। इस वैक्सीन को लगाने वालों को एक सलाह दी जा रही है कि वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में शराब का सेवन न करें, नहीं तो वैक्सीन असर नहीं करेगा। भारत बायोटेक द्वारा तैयार किए जा रहे ‘कोवैक्सीन’ को लगवाने के…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
#RealFarmersWithModi कर रहा है टॉप ट्रेंड, आंदोलन करने वाले ज्यादातर दलाल-आढ़ती, कमीशन एजेंट
न्यूज़ डेस्क। किसानों के नाम पर शुरू आंदोलन में दलाल और आढ़तियों के साथ देश विरोधी ताकतें अपना हित साधने में लगी है। इसको लेकर किसानों में भी दो गुट बन गए हैं- कानून समर्थक और कानून विरोधी। कानून समर्थकों का साफ कहना है कि देश भर में सिर्फ पंजाब के किसान नए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं जो देश के कुल किसानों का एक प्रतिशत भी नहीं है। विरोध करने वाले किसानों में ज्यादातर दलाल और आढ़ती हैं और इनका अपना राजनीतिक हित है। कृषि कानून का…
कोविड वैक्सीन : कोरोना के खिलाफ भारत ने कसी कमर, अगले 6-8 महीनों में 60 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की तैयारियां शुरू
नई दिल्ली। कई देशों में कोरोना वायरस के वैक्सीन के इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत अगले 6 से 8 महीनों में कोरोना टीकों की 600 मिलियन खुराक वितरित करने के लिए मशिनरी को तैनात करेगा। सरकार ने कोल्ड स्टोरेज की सुविधा तैयार की है जो 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान मेंटेन किए रहेगा। कोरोना वैक्सीन प्रशासन के विशेषज्ञों के समूह के प्रमुख वीके पॉल ने इस बारे में पीएम मोदी को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि टीके की तैयारी…
किसान आंदोलन अब किसानों का नहीं रहा, इसमें वामपंथी और माओवादी घुस गये हैं: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
नई दिल्ली। केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को अब 17 दिन हो गये हैं और शनिवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आंदोलन अब किसानों का प्रदर्शन नहीं रह गया है क्योंकि इसमें वामपंथी और माओवादी तत्वों की घुसपैठ हो गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाये गये कृषि सुधारों को पटरी से उतारने की कोशिश की जा रही है। हालांकि गोयल ने यह नहीं बताया कि क्या सरकार की प्रदर्शन स्थलों पर देखे गये प्रतिबंधित संगठन के किसी व्यक्ति के खिलाफ…
कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, कई इलाकों में शून्य से नीचे पहुंचा पारा, कटरा में 8.6 डिग्री ठंड
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, घाटी के मैदानी इलाकों में रात के समय हल्की से लेकर सामान्य बर्फबारी हुई, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई।” बर्फबारी के बाद कई मार्ग किए गए बंद अधिकारी ने कहा, “आज से मौसम की स्थिति में सुधार होगा। 20…
COVID-19 : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में सूती कपड़े के मुकाबले नायलॉन की 2परतों वाला मास्क अधिक कारगर, रिसर्च में दावा
न्यूयॉर्क। वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मास्क में किए गए बदलावों और उनके प्रभाव का मूल्यांकन किया और पाया कि नायलॉन से बने दो परतों वाले मास्क सामान्य मास्क के मुकाबले अधिक प्रभावी हैं। इस अध्ययन दल में अमेरिका स्थित यूनिवसिर्टी ऑफ नार्थ कैरोलिना (यूएनसी) से सबद्ध स्कूल ऑफ मेडिसीन के भी वैज्ञानिक शामिल थे। उन्होंने रेखांकित किया कि कोविड-19 महामारी के दौरान चेहरे को ढंकने के लिए कई नवोन्मेषी उपकरण और मास्क इस दावे के साथ बनाए गए हैं कि वे पारंपरिक मास्क के…
किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने गिनाये नए कृषि कानून के फायदे, यंहा देखे क्या कहा
नई दिल्ली। नए कृषि कानून को लेकर किसान संगठन का हल्ला बोल जारी है। एक तरफ जहां किसान संगठन दिल्ली-जयपुर हाइवे से लेकर हरियाणा के टोल प्लाजा घेरने की बात करते नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच आज कृषि कानूनों पर बोलते हुए देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि सुधारों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि एग्रीकल्चर सेक्टर और उससे जुड़े अन्य सेक्टर जैसे एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर हो, फ़ूड प्रोसेसिंग हो, स्टोरेज हो, कोल्ड चैन हो इनके बीच हमने दीवारें देखी हैं। अब है सभी दीवारें हटाई…
केंद्र और ममता में खींचतान के बीच केंद्र ने बंगाल के 3 IPS अफसरों कों सेंट्रल डेप्युटेशन पर बुलाया, क्या संकेत दे रहा ये घटनाक्रम, कसने जा रहा ममता पर शिकंजा?
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल की ममत बनर्जी सरकार के बीच तनाव बढ़ गया है। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के तीन IPS अधिकारियों को सेंट्रल डेप्युटेशन पर बुलाया है। गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल कैडर के तीन IPS अधिकारियों को सेंट्रल डेप्युटेशन पर सर्विस देने के लिए बुलाया है। इन तीनों आधिकारियों पर पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा का जिम्मा था। जेपी नड्डा के काफिले पर हुए…
FICCI सम्मेलन में बोले PM मोदी, जब किसान समृद्ध होगा तभी देश समृद्ध होगा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI ) की 93वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) और वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया। वर्चुअल माध्यम से सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने प्रेरित भारत बनाने में उद्योग जगत की भूमिका पर अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि हम लोगों ने 2020 के मैच में तेज़ी के साथ बहुत कुछ बदलते देखा है। देश, दुनिया इतने उतार-चढ़ाव से गुजरी है कि कुछ वर्षों बाद जब हम…
#RealFarmersWithModi : पिज्जा, किशमिश, बादाम, फाइव स्टार लंगर से लेकर मसाज तक सब सुविधा फ्री, के साथ चलाया जा रहा है किसान आंदोलन, ये आंदोलन करने आये है या पिकनिक मनाने
न्यूज़ डेस्क। कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन को लेकर लोगों का तो शुरू से मानना रहा है कि ये अपना जनाधार खो चुके दलों का राजनीतिक जमावड़ा है। अब आंदोलन में लोगों को रोके रखने के लिए उन्हें दी जारी सुविधाओं से ये धारणा पुष्ट भी हो रही है। किसानों के नाम पर शुरू इस आंदोलन में राजनीति में एक शक्तिशाली लॉबी के रूप में भी काम करने वाले आढ़तियों के साथ देश विरोधी ताकतें अपना हित साधने में लगी है। जो असल किसान हैं वो तो नए कानून से…
