न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल, 22 दिसंबर को शाम 4.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2020 (IISF) को संबोधित करेंगे। इस साल के भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की थीम स्वावलंबी भारत और वैश्विक कल्याण के लिए विज्ञान है। समाज में वैज्ञानिक मनोवृत्ति को प्रोत्साहन देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने विजनाना भारती के साथ मिलकर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की शुरुआत की थी। 2015 में शुरू किए गए इस महोत्सव का मकसद समाज में विज्ञान व तकनीक को बढ़ावा…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
बंगाल की राजनीति में वॉल राइटिंग वार, दीवार पर ‘लाल रंग’ से दिखी धमकी, BJP को वोट दिया तो बहेगी खून की नदियां
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहले भी हिंसा, आगजनी और हत्या जैसी घटनाएं होती रही हैं। अब भी हो रही हैं। विधानसभा चुनाव 2021 से पहले के हालात देखकर यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि इस बार भी यहां खून की नदियां बहेंगी। इसी क्रम में ताजा घटना नदिया जिले में दीवार पर लिखी एक ऐसी धमकी है जिसमें साफ शब्दों में लिखा गया है कि बीजेपी को वोट दिया तो यहां खून की नदियां बह जाएंगी। बंगाल में अमित शाह का डेरा ज्ञात हो कि…
आज, करीब 400 साल बाद एक-दूसरे के बेहद करीब दिखेंगे गुरु और शनि, ऐसे देखें वृहस्पति और शनि का महा मिलन
नई दिल्ली। खगोलीय घटनाओं के दीवाने लोगों को बीत रहा साल अद्भुत नजारे का तोहफा देने जा रहा है। नासा के अनुसार, 1623 के बाद यानी करीब 400 साल बाद 21 दिसंबर 2020, दिन सोमवार को आसामन में दो ग्रहों वृहस्पति और शनि का संयोजन दिखेगा। भारतीय ज्योतिष में इस अद्भुत घटना को गुरु और शनि का महा मिलन कहा गया है तो नासा (NASA) ने इस ‘क्रिसमस स्टार’ नाम दिया है। नासा के अनुसार, गुरु और शनि का यह महामिलन अगले एक-दो सप्ताह तक आसमान में दृश्य रहेगा। लेकिन…
हाड कंपकंपाती ठंड में किसान आज करेंगे भूख हड़ताल, सरकार फिर बातचीत करने को तैयार, 25 से 27 दिसंबर तक हरियाणा में रोकेंगे टोल वसूली
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में अपने आंदोलन को तेज करते हुए किसान यूनियनों ने रविवार को घोषणा की कि वे यहां सभी प्रदर्शन स्थलों पर सोमवार को एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे तथा 25 से 27 दिसंबर तक हरियाणा में सभी राजमार्गों पर टोल वसूली नहीं करने देंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एक या दो दिन में प्रदर्शनकारी समूहों से उनकी मांगों पर बातचीत कर सकते हैं। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने…
नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच संसद भंग, अगले साल होंगे चुनाव
काठमांडू । नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने रविवार को प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की अनुशंसा पर संसद को भंग कर दिया है। इसी के साथ इस पर्वतीय देश में अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया। बिना किसी पूर्व परामर्श के ओली के निर्णय पर नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आपत्ति जताई और पार्टी के सात कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति ने सरकार की सिफारिश को मंजूरी देने के साथ ही अगले साल 30 अप्रैल और 10 मई को दो चरणों…
कोरोना वाइरस अपडेट: ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया खतरनाक रूप हुआ बेकाबू, भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुलाई आपात बैठक
न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया प्रभावित है। कई देशों ने कोरोना के कहर को रोकने के लिए पाबंदियां फिर से लगानी शुरू कर दी हैं। ब्रिटेन में भी कोरोना वायरस के एक नए स्ट्रेन की पहचान हुई है। जिस वजह से वहां पर लॉकडाउन फिर से लागू किया गया है। ब्रिटेन के हालात को देखते हुए भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी सक्रिय हो गया है। जिस वजह से सोमवार को आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संयुक्त निगरानी समूह की…
फारूक अब्दुल्ला पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई, करीब 12 करोड़ की संपत्ति जब्त, 2 घर, 3 प्लॉट और एक प्रॉपर्टी अटैच
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और अन्य की 11.86 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। इस बात की जानकारी एजेंसी के सूत्रों से मिली है।संपत्ति में दो आवासीय और एक कॉमर्शियल संपत्ति और तीन भूखंड शामिल हैं। अटैच की गई इन संपत्तियों की वैल्यू 11.86 करोड़ है, वहीं मार्केट वैल्यू 60-70 करोड़ है। इस बात का दावा एजेंसी के अधिकारियों ने दावा किया है। ज्ञात हो कि साल 2015 में जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट के आदेश…
सोनिया के साथ वरिष्ठ नेताओं की बैठक में बोले राहुल गांधी, पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं करने को तैयार हूं
नई दिल्ली। शनिवार को कांग्रेस नेताओं की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी में जो काम उनको सौंपा जाएगा, वो उसे करने को तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक, बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर भी बात हुई और इस संबंध में राहुल से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि जैसा आप सब चाहते हैं, मैं पार्टी के लिए वैसा ही करने को तैयार हूं। बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और दूसरे सीनियर नेताओं के साथ वो नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने…
पीएम मोदी ने शेयर किया कृषि कानूनों से जुड़े ग्राफिक्स और बुकलेट, पढ़ने और व्यापक रूप से साझा करने की दी सलाह
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली में किसानों के धरना-प्रदर्शन के बीच नए कृषि कानून के बारे में शंकाओं और भ्रम को दूर करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार की तरफ से किसानों को यह बताने-जताने की कोशिश जारी है कि तीनों कृषि कानून उनके हित में हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री से लेकर दूसरे मंत्री भी किसानों और अन्य लोगों से लगातार संवाद कर कृषि कानूनों के पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कृषि कानूनों को लेकर किसानों…
एक जमाने में निवेशक पूछते थे Why India, अब कहा जाता है why not India: प्रधानमंत्री मोदी
न्यूज़ डेस्क। आत्मनिर्भर भारत अभियान में आने वाले वर्षों में एसोचैम की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। अगले 27 साल भारत के ग्लोबल रोल को ही तय नहीं करेंगे, बल्कि ये भारतीयों के Dreams और Dedication को भी टेस्ट करेंगे। ASSOCHAM सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया को भारत की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा है। पैनडेमिक के दौर में भी भारत में रिकॉर्ड FDI आया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने सामर्थ्य पर भरोसा करते हुए, अपने…
