पणजी। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने बृहस्पतिवार को जमीन से हवा में मार करने में सक्षम मध्यम रेंज की मिसाइल (एमआरएसएएम) के प्रक्षेपण के लिए बृहस्पतिवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) को बधाई दी। भारत ने जमीन से हवा में मार करने में सक्षम मध्यम रेंज की मिसाइल (एमआरएसएएम) का बुधवार को ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया था। Congratulations to Team at @DRDO_India for Maiden launch of Medium Range Surface to Air Missile(MRSAM) Army Version from Integrated Test Range…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- किस देश की बात कर रहे हो, भारत में कोई लोकतंत्र नहीं है
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश में अब कोई लोकतंत्र नहीं रहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को आतंकवादी या राष्ट्रविरोधी करार दिया जाता है। तीन कृषि कानूनों के संबंध में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने के बाद उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को संसद का संयुक्त सत्र बुलाना चाहिए और इन कानूनों को वापस लेना चाहिए। इस प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद…
विश्व भारती विश्वविद्यालय शताब्दी समारोह: गुरुदेव का विजन ही आत्मनिर्भर भारत का सार- पीएम मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल के विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर का विजन था कि जो भारत में सर्वश्रेष्ठ है, उससे विश्व को लाभ हो और जो दुनिया में अच्छा है, भारत उससे भी सीखे। गुरुदेव, सर्वसमावेशी और सर्व स्पर्शी, सह-अस्तित्व और सहयोग के माध्यम से मानव कल्याण के बृहद लक्ष्य को लेकर चल रहे थे। विश्व भारती के लिए गुरुदेव का यही विजन आत्मनिर्भर भारत का भी सार है। आत्मनिर्भर…
UK से दिल्ली आई महिला में मिला स्ट्रेन कोरोना, क्वारंटाइन से भाग पहुंची राजमंड्री, मचा हड़कंप, जारी की है
अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के राजमंड्री में नये प्रकार के स्ट्रेन कोरोना वायरस से हड़कंप मच गया है। यूके से दिल्ली आई महिला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उस महिला को क्वारंटाइन में रखा। मगर वह महिला क्वारंटाइन से भाग खड़ी हो गई। बताया गया है कि राजमंड्री ग्रामीण क्षेत्र के रामकृष्णनगर निवासी और एंग्लो-इंडियन महिला इस महीने की 22 तारीख को यूके से फ्लाइट से दिल्ली पहुंची। उसका बेटा उसे लेने के लिए दिल्ली गया था। पता चला है कि महिला…
राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 2020: जानें… क्यों मनाया जाता है, आपके क्या क्या है अधिकार ?
नई दिल्ली। आज की दुनिया में कहीं न कहीं हम सभी उपभोक्ता हैं। आज के समय में उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना बेहद जरूरी हो चुका है। हर साल 24 दिसंबर को हम राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस (National Consumer Rights Day 2020) के तौर पर मनाते हैं। यह दिन हम सभी के लिए एक मौका है कि हम उपभोक्ता आंदोलन की महत्ता को अच्छी तरह से समझ सकें। यही नहीं, यह दिन एक मौका है जिससे आप यह समझ सकें कि उपभोक्ता होने के नाते आपके क्या क्या अधिकार…
‘भले उसमें सूअर का माँस हो, फिर भी कबूल है कोरोना वैक्सीन’, अरब के सर्वोच्च इस्लामी संगठन ने जारी किया फतवा
दुबई। कोविड-19 महामारी के खिलाफ दुनिया के कई देशों में टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चल रहा है। जहां टीके नहीं पहुंचे हैं उन देशों की सरकारें इसे शुरू करने के लिए काफी तेजी से प्रयास कर रही हैं। इस बीच Covid-19 वैक्सीन न लेने के लिए कई तरह की अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं तो कई सारी धार्मिक वजहें भी ऐसी आ रही हैं जिसके चलते कोविड-19 वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में संशय होता जा रहा है। ऐसा ही संशय मुसलमानों को लेकर भी है क्योंकि कई…
25 दिसंबर, सुशासन दिवस के अवसर पर 9 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे 18 हजार करोड़ रुपये
न्यूज़ डेस्क। केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसानों के हित में फैसले ले रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में कई और सुधार किए जाने हैं। वहीं इस बार सुशासन दिवस के मौके पर पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 7वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन भारत सरकार सुशासन दिवस के रूप में पूरे देश में मनाती है। इस…
जम्मू-कश्मीर के DDC चुनावों के परिणाम अलगाववादियों के मुंह पर जोरदार तमाचा: केंद्रीय कानून मंत्री प्रसाद
नई दिल्ली। भाजपा ने जम्मू और कश्मीर के जिला विकास परिषद चुनावों के परिणामों को इस केंद्र शासित प्रदेश के भविष्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच की जीत करार दिया और दावा किया कि जनादेश जनता द्वारा अलगाववादियों, आतंकवादियों, चरमपंथियों और उनके संरक्षकों पर लगाया गया ‘‘जोरदार तमाचा’’ है। केंद्रीय कानून मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला के नेतृत्व में बने सात दलों के गुपकर गठबंधन द्वारा नतीजों को अपनी जीत बताने के…
प्रधानमंत्री मोदी 24 दिसंबर को करेंगे विश्वभारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह को संबोधित
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्वभारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा 1921 में स्थापित विश्वभारती देश का सबसे पुराना केंद्रीय विश्वविद्यालय है। मई 1951 में संसद के एक अधिनियम द्वारा विश्व-भारती को एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और ‘राष्ट्रीय महत्व का संस्थान’ घोषित किया गया…
जम्मू कश्मीर DDC चुनाव में गुपकर गैंग फुस, भाजपा को NC, PDP और कांग्रेस को मिले वोट से ज्यादा वोट मिले
देश भर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता लोगों के सर चढ़कर बोलती है। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव या फिर स्थानीय निकाय चुनाव। बीजेपी पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। बीजेपी एक के बाद एक चुनाव जीतती जा रही है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35ए खत्म होने के बाद पहली बार हुए जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव में बीजेपी सबसे ज्यादा 74 सीटें जीत चुकी है, जबकि स्थानीय पार्टियां अकेले इस आंकड़े के…
