न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 दिसंबर को 34वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने 10 राज्यों की एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की। इन परियोजनाओं में रेलवे, सड़क परिवहन और हाइवे, आवास और शहरी विकास से संबंधित मामले शामिल है। उन्होंने कई योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों के साथ ही शिकायतों की स्थिति का भी जायजा लिया। जिन राज्यों की परियोजनाओं की समीक्षा की गई उसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
रोबोट्स ने किया धमाकेदार अंदाज में डांस, लगाए ऐसे ठुमके, 10 लाख से ज्यादा लोगो ने किया कमेंट्स और लाइक्स, देखें Video
नई दिल्ली। अबतक आपने बहुत बार रोबोटों को इंसानों की तरह काम करते हुए देखा तो देखा होगा। बल्कि अब तो रोबोटों इंसानों की तरह सबकुछ कर लेते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी रोबोट्स को डांस करते हुए देखा है। दरअसल, हाल ही में रोबोट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ रोबोट्स धमाकेदार डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को जो भी देख रहा है वह हैरानी में पड़ रहा है कि आखिर रोबोट बहुत अच्छे डांस कैसे…
केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने केंद्र के कृषि बिलों के खिलाफ विधानसभा के विशेष सत्र में पेश किया प्रस्ताव
तिरुवनंतपुरम। देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा में केंद्र के लाए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया है। कृषि बिल के खिलाफ राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस दौरान विजयन ने कहा कि मौजूदा स्थिति से यह साफ है कि अगर आंदोलन जारी रहा तो यह केरल पर गंभीर असर करेगा। इसमें कोई शक नहीं कि अगर दूसरे राज्यों से खाद्य सामग्रियों की सप्लाई बंद हो गई तो केरल भूखा रहेगा। ज्ञात हो कि इस प्रस्ताव…
किसान आंदोलन : सरकार और किसान संगठनों की बैठक में 4 में से इन 2 मुद्दों पर बानी सहमति, बाकी 2 मुद्दों पर 4 जनवरी को होगी चर्चा
नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का रास्ता खुलता हुआ नजर आ रहा है। सरकार और किसान संगठनों के बीच बुधवार को मैराथन बैठक हुई, बैठक के बाद देर शाम कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा, बैठक में चार में से दो मुद्दों पर सहमति बन गई है। पहला यह कि सरकार पराली को लेकर सजा और जुर्माना कानून को वापस लेने को तैयार है। तोमर ने कहा, पहला मुद्दा पर्यावरण से संबंधित एक अध्यादेश था। पराली के साथ किसानों को शामिल किए जाने के बारे में…
Happy New Year 2021: दिल्ली वालों के लिए फीका हो सकता है नए साल का जश्न, दिल्ली में आज- कल नाइट कर्फ्यू लागू, जानें सभी गाइडलाइन्स
नई दिल्ली। 31 दिसंबर आज साल का आखिरी दिन है। कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते ही नए साल का इस बार का जश्न भी फीका पड़ सकता है। कोविड-19 के नियमों का अच्छे से पालन हो इसके लिए देश के अलग-अलग राज्यों में प्रशासन ने कड़ी पाबंदियां लगाई हैं। दिल्ली में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा देश के कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। इसलिए अगर आज के दिन आप नए साल के…
1 जनवरी को 6 स्थानों पर (GHTC-India) लाइट हाउस परियोजना की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी अगले साल 1 जनवरी को वैश्विक आवास निर्माण प्रौद्योगिकी प्रतियोगिता-भारत (GHTC-India) के तहत छह राज्यों में छह स्थानों पर ‘लाइट हाउस’ परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक वीडियो कांफ्रेस से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आशा इंडिया यानी ‘‘अफोर्डेबल सस्टेनेबल हाउसिंग एक्सेलरेटर’’ के विजेताओं की घोषणा भी करेंगे और साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन के लिए उत्कृष्टता का वार्षिक पुरस्कार देंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मोदी नवप्रर्वतक निर्माण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र…
Pfizer Vaccine लेने के एक सप्ताह बाद कैलिफॉर्निया की नर्स कोरोना पॉजिटिव, कंपनी पर उठे सवाल
न्यूज़ डेस्क। चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान है। इस बीच उम्मीद की एक किरण दिखी, जब अमेरिका में Pfizer की वैक्सीन बाजार में आई और उसे लोगों को दिया जाने लगा। पहले तो Pfizer वैक्सीन के एलर्जिक रिएक्शन सामने आए, लेकिन अब वैक्सीन लेने के बाद भी कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में वैक्सीन बनाने वाली कंपनी पर सवाल खड़ा हो रहा है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक मैथ्यू डब्ल्यू नाम के मेल नर्स दो अस्पतालों में काम करते…
टैक्सपेयर्स को राहत, इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 10 दिन और बढ़ी
नई दिल्ली। आकलन वर्ष 2020-21 (वित्त वर्ष 2019-20) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख को 10 दिन और बढ़ा दिया गया है। अब व्यक्तिगत रूप से इनकम टैक्स रिटर्न को फाइल करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2021 कर दी गई है। वहीं, कंपनियों के लिए वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ाकर 15 फरवरी, 2021 की गई है। यह दूसरी बार है जब आयकर रिटर्न भरने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले कोरोना के कारण आयकर…
मोदी मंत्रिमंडल ने आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को दी मंजूरी, राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जताई खुशी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। इसके साथ ही निर्यात को तेजी से सुगम बनाने के लिये एक समिति गठित करने का भी निर्णय किया गया। रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, आत्मनिर्भर भारत के तहत देश रक्षा उपकरणों और मिसाइलों के व्यापक प्रारूपों के निर्माण की क्षमता बढ़ा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘आकाश देश की महत्वपूर्ण मिसाइल है और यह 96 प्रतिशत स्वदेशी प्रकृति की है। आकाश सतह से हवा में मार करने…
नव वर्ष के आयोजनों पर रखें कड़ी निगरानी, साबित हो सकता है सुपर स्प्रेडर: केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को नए साल के जश्न के लिए होने वाले आयोजनों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। मंत्रालय का मानना है कि ऐसे आयोजन कोविड-19 महामारी के लिए संभावित ‘सुपर स्प्रेडर’ साबित हो सकते हैं। मंत्रालय ने सर्दियों के मौसम में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर भीड़ इकट्ठा होने पर भी रोक लगाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पिछले…
