प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को स्टार्टअप इंडिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को स्टार्टअप से बातचीत करेंगे और वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मोदी 16 जनवरी को शाम पांच बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए स्टार्टअप से बात करेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ‘प्रारंभ: स्टार्टअप इंडिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ का आयोजन 15 और 16 जनवरी 2021 को किया जाएगा। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री द्वारा अगस्त 2018 में काठमांडू में आयोजित चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में की…

वैक्सीन से सभी विपरीत प्रभावों की स्थिति में ‘Covishield और Covaxin दोनों कंपनियां’ देगी हर्जाना

नई दिल्ली। एक महत्वपूर्ण फैसले में केंद्र सरकार ने साफ किया है कि उसने जिन दोनों कंपनियों को कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है, उन्हें सरकार से किसी तरह की क्षतिपूर्ति नहीं दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक अगर किसी तरह की नुकसान की बात सामने आती है तो इन दोनों वैक्सीन को विकसित करने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमेटिड को खुद ही उस नुकसान की भरपाई करनी पड़ेगी, सरकार उन्हें इसके लिए किसी तरह की…

गणतंत्र दिवस पर दिखेगा कोरोना का साया, लिया गया बड़ा फैसला- इस साल गणतंत्र दिवस परेड में नहीं होंगे कोई विदेशी मेहमान चीफ गेस्ट

नई दिल्‍ली। गणतंत्र दिवस पर इस बार कोरोना का साया दिखेगा। इस बार इस मौके पर कोई भी विदेशी राष्‍ट्राध्‍यक्ष मुख्‍य अतिथि नहीं होंगे। कोरोना की वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है। ज्ञात हो कि साल 1966 के बाद पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट नहीं होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने कहा कि वैश्‍विक स्‍तर पर कोरोना वायरस की स्थिति के कारण गणतंत्र दिवस पर किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित नहीं करने का…

ट्रंप के खिलाफ दूसरी बार महाभियोग प्रस्ताव पास, 10 रिपब्लिकन सांसदों ने भी ट्रंप के खिलाफ किया वोट

वाशिंगटन। दो बार महाभियोग का सामना करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के इतिहास के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं जिनके खिलाफ एक ही कार्यकाल में दो बार महाभियोग प्रस्ताव लाया गया। राष्ट्रपति ट्रंप पर महाभियोग चलाने के लिए सदन के पास पर्याप्त मत हो चुके हैं। ज्ञात हो कि यह दूसरी बार है जब अमेरिकी सदन के अधिकतर सदस्यों ने ट्रंप पर दोबारा महाभियोग चलाने के पक्ष में मतदान किया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के लिए सत्र की कार्यवाही शुरू…

WHO की चेतावनी, पहले से अधिक कठिन हो सकता है कोरोना का दूसरा साल

नई दिल्ली। दुनिया को कोरोना संक्रमण से थोड़ी राहत मिली है। मामले कम हुए हैं, साथ ही कई देशों में टीकाकरण भी शुरू हो चुका है। भारत में भी 16 जनवरी से इसका आगाज होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। विभिन्न शहरों में वैक्सीन पहुंचाई जा रही है। इस सबके बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोरोना महामारी का दूरसरा साल पहले की तुलना में अधिक कठिन हो सकता है। WHO हेल्थ इमर्जेंसी प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक माइकल रेयान ने कहा कि…

प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति के सामने पस्त हुआ नेपाल, PM ओली ने चीन को दिया सख्त संदेश, भारत को बताया दोस्त

न्यूज़ डेस्क। चीन के इशारों पर नाच रहे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की अकड़ अब ढीली पड़ती जा रही है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कूटनीतिक ताकत का एहसास हो चुका है। इसलिए प्रधानमंत्री ओली ने नेपाल की आंतरिक राजनीति में बढ़ते दखल के मामले में चीन को सख्‍त संदेश दिया है। ओली ने कहा कि हमें अपनी आजादी पसंद है और हम दूसरों के आदेशों को नहीं मानते हैं। उन्‍होंने कहा कि नेपाल अपने मामलों में स्‍वतंत्र होकर फैसला करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक नेपाली पीएम ने…

किसान आंदोलन : दिल्ली से लेकर पंजाब तक किसान संगठनों ने कृषि कानूनों की कॉपियां जलाकर मनाई लोहड़ी, पीएम के खिलाफ लगाए आपत्तिजनक नारे

नई दिल्ली। मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध लगातार जारी है। जिस वजह से पंजाब-हरियाणा के किसान पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली से लगती अन्य राज्यों की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। प्रदर्शनस्थल पर ही किसानों ने अपने रहने, खाने और मनोरंजन की व्यवस्था कर रखी है। बुधवार को किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर लोहड़ी का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने आग जलाकर उसमें तिल, गुड़ की जगह नए कानूनों की प्रतियां डालीं। दरअसल केंद्र सरकार किसान संगठनों से कई राउंड की वार्ता कर चुकी है। किसानों…

वायुसेना में शामिल होंगे 83 तेजस लड़ाकू विमान, 48 हजार करोड़ के रक्षा सौदे को सरकार की मंजूरी

न्यूज़ डेक्स। भारतीय वायु सेना को और मजबूती प्रदान करने के लिए 83 तेजस लड़ाकू विमान की खरीद को मंजूरी दी गई है। इस खरीद पर करीब 48,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी। सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल समिति ने बुधवार को इस खरीद पर अपनी मुहर लगाई। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट के जरिए तेजस की खरीद से जुड़ी जानकारी साझा की। तेजस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम ऊंचाई पर उड़कर यह दुश्मन पर नजदीक से सटीक निशाना साध सकता है और यह दुश्मन के…

कश्मीर पर विवादित बयान देने वाले मलेशिया के पूर्व PM दुनिया के 20 खतरनाक चरमपंथियों की सूची में शामिल

न्यूज़ डेस्क। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद को खतरनाक कट्टरपंथियों की सूची में शामिल किया गया है। अमेरिका की की वेबसाइट द काउंटर एक्स्ट्रेमिजम प्रोजेक्ट (CEP) ने मातिर मोहम्मद को टाॅप 20 कट्टरपंथियों की सूची में शामिल किया है। क्या है पूरा मामला विस्तार से जानते हैं। अमेरिका की संस्था CEP ने दुनिया की टाॅप 20 कट्टरपंथियों की सूची में महातिर मोहम्मद को 14वें नंबर पर रखा है। इस सूची में फिलिस्तीन समूह के महासचिव हिज्जबुल्ला और हसन नसरुल्ला भी शामिल हैं। इसके अलावा आतंकी संगठन आईएसआईएस के प्रमुख…

ट्विटर, फेसबुक के बाद Google ने डोनाल्‍ड ट्रंप को दिया झटका, तरेरी आंखे You Tube किया बैन. हटाए नए वीडियो

वॉशिंगटन। ट्विटर और फेसबुक के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को गुगल ने भी आंख दिया है। Google ने डोनल्ड ट्रंप के You Tube चैनल पर अपलोड किए गये उनके नये वीडियो को हटा दिया है। इसके साथ ही गुगल ने ट्रंप के यू ट्यूब चैनल को एक हफ्ते के लिए बैन भी कर दिया है। You Tube ने अपने बयान में कहा है, यू ट्यूब हिंसा भड़काने या लोगों को उकसाने वाले कंटेट को लेकर संवेदनशील है। और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का नया वीडियो यू ट्यूब की नीतियों…