कोविड-19 : कोरोना के खिलाफ जंग में भारत और PM मोदी के सहयोग का मुरीद हुआ WHO, तारीफ की, कही ये बात

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) प्रमुख टेड्रोस अधानोम गेब्रेयसस ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में लगातार सहयोग करने को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि जानकारी साझा करने सहित साथ मिल कर काम करने से इस महामारी से निपटने में मदद मिलेगी। भारत ने इस हफ्ते घोषणा की है कि वह श्रीलंका और आठ अन्य देशों — भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यामां, सेशल्स, अफगानिस्तान और मॉरीशस को सहायता के तहत कोविड-19 के टीके भेजेगा। भारत की नीति ‘‘पड़ोसी पहले ’’…

बजट सत्र से पहले वित्त मंत्रालय में आज हुआ पारंपरिक हलवा सेरेमनी का आयोजन

नई दिल्ली। बजट दस्तावेजों के संकलन की प्रक्रिया शनिवार को पारंपरिक हलवा समारोह के आयोजन के साथ शुरू हो गयी। इस समारोह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कोरोना महामारी के चलते इस बार हमेशा की तरह बजट दस्तावेजों की छपाई नहीं होगी। इसके बजाय इस बार सांसदों को बजट दस्तावेज डिजिटल स्वरूप में दिये जायेंगे। इससे पहले हर साल हलवा समारोह के आयोजन से बजट दस्तावेजों का प्रकाशन शुरू होता था। यह पहली बार होगा, जब बजट…

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मूल निवासियों को दी भूमि पट्टा की सौगात, कहा- राज्य में अब तक 2.5 लाख लोगों को मिली भूमि, बेहतर होगा लोगों का जीवनस्तर

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री ने शनिवार को असम में रहने वाले भूमिहीन मूल निवासियों के लिए भूमि पट्टा वितरण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने 10 लाभार्थियों को आवंटन प्रमाण पत्र भेंटकर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्र मोदी ने कहा कि असम के लोगों का आशीर्वाद और आत्मीयता मेरे लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। पीएम मोदी ने कहा कि एक लाख से ज्यादा मूलनिवासी परिवारों को भूमि के स्वामित्व का अधिकार मिलने से आपके जीवन की एक बहुत बड़ी चिंता अब दूर हो गई है। आज के दिन…

ममता के मंच पर पहुंचते ही लगे जय श्री राम के नारे, नाराज ममता ने बोलने से किया इनकार,बोलीं- बुलाकर अपमान करना ठीक नहीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल लाइब्रेरी के बाद अब विक्टोरिया मेमोरियल पहुंचे हुए हैं। फिलहाल विक्टोरिया मेमोरियल में गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पीएम मोदी के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद हैं। इससे पहले पीएम मोदी नेशनल लाइब्रेरी भी गए थे। जय श्रीराम के नारे से स्वागत ममताजी अपमान मानती है। कैसी राजनीति है! pic.twitter.com/fbeOReuJU2 — Kailash Vijayvargiya (Modi Ka Parivar) (@KailashOnline) January 23, 2021 कोलकाता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी नेताजी सुभाष चंद्र…

चीन से मिला धोखा तो भारत ने ब्राजील को भेजी ‘संजीवनी बूटी’, भावुक ब्राजीलियन राष्ट्रपति बोले ‘भारत है हनुमान’ पोस्ट की तस्वीर

न्यूज़ डेस्क (रियो डी जेनेरियो)। चीन से मिले धोखे के बाद जब कोरोना से कराहते ब्राजील के दर्द पर भारत ने जैसे ही वैक्सीन वाला मरहम लगाया, ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सनारो भावुक हो गये। ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सनारो ने ट्विटर पर हनुमान जी की तस्वीर पोस्ट करते हुए ना सिर्फ भारत को भगवान बताया है बल्कि आपातकाल में मदद के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद भी दिया है। – Namaskar, Primeiro Ministro @narendramodi – O Brasil sente-se honrado em ter um grande parceiro para superar…

‘#JoeBidenIsNotMyPresident’,जानें ट्विटर पर ये क्यों कर रहा है ट्रेंड, भारत से जुड़ा है मामला

न्यूज़ डेस्क। जो बाइडेन ने 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। जो बाइडेन ने बाइडन ने बुधवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अमेरिका के संबंध साझेदारों के साथ सुधारने और दुनिया के साथ एक बार फिर काम करने का वादा किया है। जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनते ही सोशल मीडिया पर कई तरह के ट्रेंड चले। लेकिन भारत में ट्विटर पर, Joe Biden is not my President (#JoeBidenIsNotMyPreisdent) टॉप ट्रेंड में रहा। इस ट्रेंड पर कई ट्विटर यूजर ने कमेंट…

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- देश आपके समर्पण को सदा याद रखेगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजली दी और कहा कि देश की आजादी के लिए उनके त्याग व समर्पण को हमेशा याद किया जाता रहेगा। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।’’ महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस…

1000, 500 के बाद अब चलन से बाहर होने जा रहे ये 3 पुराने नोट, जानिए कब से होंगे बंद

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जल्द कुछ और नोटों को चलन से बाहर करने जा रहा है। इसके लिए लोगों को दो-तीन महीने का समय मिलेगा। इन नोटों को चलन से बाहर करने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है, हालांकि यह कब से होगा इस बारे में अभी स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नहीं गया है। RBI के असिस्टेंट जनरल मैनेजर बी महेश ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मार्च या अप्रैल तक सेंट्रल बैंक 100, 10 और 5 रुपये के नोटों की…

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम ! 8 फरवरी से सीनेट में शुरू होगी महाभियोग की सुनवाई

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सीनेट में आठ फरवरी से महाभियोग की सुनवाई शुरू होगी। सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने यह जानकारी दी। शूमर ने सीनेट में कहा, ‘‘ छह जनवरी को कैपिटल (ससंद भवन) में हुआ राज द्रोह, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने उकसाया,उसे हम में से कोई कभी नहीं भूल सकता है। हमारे देश के इतिहास के इस डरावने पन्ने को हम सभी पीछे छोड़ना चाहते हैं। लेकिन दुख की भरपाई और एकता तभी बहाल हो सकती है, जब सच्चाई और जिम्मेदारी…

लंकेश भक्त मंडल ने की राम मंदिर में रावण की प्रतिमा लगाने की मांग, लिखा पीएम मोदी को पत्र

लखनऊ। मथुरा के एक संगठन ने अयोध्या में राम मंदिर में रावण की प्रतिमा लगाने की मांग की है। लंकेश भक्त मंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग की है। संगठन के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत ने शुक्रवार को कहा, ”लंकेश भक्त मंडल प्रतिमा स्थापित करने का खर्च उठाएगा।” उन्होंने कहा कि ऐसा ही एक पत्र राम जन्मभूमि के अध्यक्ष को भी भेजा गया है। सारस्वत ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में प्रतिमा स्थापित करना रावण को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में…