बजट सत्र से पहले बोले प्रधानमंत्री मोदी, दशक का पहला सत्र है, आजादी के दीवानों के सपनों को सिद्ध करने का अवसर सामने आया

नई दिल्ली। बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस दशक का आज पहला सत्र प्रारंभ हो रहा है, भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह दशक बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रारंभ से ही आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे उन सपनों को, उन संकल्पों को तेज गति से सिद्ध करने का स्वर्णिम अवसर अब सामने आया है। इस दशक का उपयोग हो… इसलिए इस सत्र में पूरे दशक को ध्यान में रखते हुए चर्चाएं हो, सभी प्रकार के विचारों की प्रस्तुति हो।…

दावोस संवाद में बोले PM मोदी, भारत ने कोरोना पर कंट्रोल करके दुनिया को बड़ी महामारी से बचाया

नई दिल्ली। विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद के कार्यक्रम को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करते हुए वह भारत के विकास संबंधी विभिन्न पहलुओं और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने कहा कि, आज भारत उन देशों में है जो कोरोना से अपने ज्यादा से ज्यादा लोगों की जिंदगी बचाने में सफल रहे और जहां कोविड मामलों की संख्या लगातार घट रही है… भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन ड्राइव…

राजपथ की परेड का बढ़ाया मान, अयोध्या के भव्य राम मंदिर को गणतंत्र दिवस परेड में मिला पहला स्थान

नई दिल्ली। इस साल गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली उत्तर प्रदेश की झांकी ने सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार जीता है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने बृहस्पतिवार को उसे पुरस्कार दिया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस साल की परेड में कुल 32 झांकियों ने हिस्सा लिया था जिनमें 17 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की थी जबकि नौ केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और अर्द्धसैनिक बलों एवं छह रक्षा मंत्रालय की थीं। उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय अयोध्याः उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर थी। Uttar Pradesh adjudged the…

वायरस हो या बॉर्डर की चुनौती, भारत हर समस्या से निपटने में सक्षम, NCC की रैली में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली। दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीते साल भारत ने दिखाया है कि वायरस हो या बॉर्डर की चुनौती, वह अपनी रक्षा के लिए पूरी मजबूती से हर कदम उठाने में सक्षम है। वैक्सीन का सुरक्षा कवच हो या फिर भारत को चुनौती देने वालों के इरादों को आधुनिक मिसाइल से ध्वस्त करना, भारत हर मोर्चे पर समर्थ है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि बाढ़ से लेकर किसी भी अन्य…

स्किन टू स्किन टच के बाद उसी पीठ का एक और फैसला, पैंट की जिप खोलना और नाबालिग का हाथ पकड़ना POCSO एक्ट के तहत अपराध नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट

नई दिल्ली। ब्रेस्ट को टच करने संबंधित फैसले पर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने एक और चौंकाने वाला फैसला सुनाया है। जिसके तहत किसी नाबालिग लड़की का हाथ पकड़ना और पैंट की जिप खोलना POCSO के तहत यौन हमला नहीं है, बल्कि ये IPC की धारा 354 के तहत यौन उत्पीड़न का मामला है। इसी के आधार पर हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए आरोपी की सजा कम कर दी है। दरअसल पांच साल की एक बच्ची के साथ…

माघ स्नान 2021: आज से शुरू हुआ माघ स्नान, जानिए महत्व, ‘हर-हर गंगे’ के उद्घोष के साथ पवित्र नदियों का जल डालकर करें स्नान

धर्म डेस्क। पौष शुक्ल पूर्णिमा यानी कि आज से माघ स्नान प्रारंभ हो गया है। इस दिन गुरुवार और पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से गुरु-पुष्य का पवित्र और पुण्यदायी योग बना है। माघ स्नान माघ शुक्ल पूर्णिमा 27 फरवरी 2021 शनिवार को दांडारोपिणी पूर्णिमा के साथ पूर्ण होगा। माघ का पूरा माह पवित्र नदियों में स्नान, दान, पुण्य के लिए शुभ होता है। माघ स्नान का बड़ा महत्व धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से शास्त्रों में माघ स्नान का बड़ा महत्व बताया है। इसे मोक्ष प्रदाता कहा गया है। मान्यता…

पौष पूर्णिमा 2021:पौष पूर्णिमा आज, ‘हर-हर गंगे’ के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने संगम तट और घाटों में लगाई आस्था की डुबकी, जानिए महत्व

धर्म डेस्क। आज पौष पूर्णिमा का पावन दिन है, आज के दिन सुबह से श्रद्धालुगण संगम नगरी में डुबकी लगा रहे हैं और भगवान भास्कर को जल चढ़ा रहे हैं, दान और मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि माघ स्नान आज से प्रारंभ हो गया है। मालूम हो कि कड़ाके की ठंड और घना कोहरा भी भक्तों के जोश को कम नहीं कर पाया। आज सुबह से ही ‘हर-हर गंगे’ के उद्घोष के साथ श्रद्धालु संगम तट समेत अन्य घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे…

‘‘पंजाब के शेर’’, पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘महान स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को उनकी जन्म-जयंती पर कोटि-कोटि नमन।’’ महान स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को उनकी जन्म-जयंती पर कोटि-कोटि नमन। Remembering the great Lala Lajpat Rai Ji on his Jayanti. His contribution to India’s freedom struggle is indelible and inspires people across generations. — Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2021 आज ही के दिन 1865 में पंजाब में…

कोविड-19 : केंद्र ने जारी किया नए दिशा-निर्देश, ज्यादा क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल को भी अनुमति

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कोविड-19 संबंधी नए दिशा-निर्देश के तहत सिनेमा हॉल और थियेटरों को ज्यादा क्षमता के साथ संचालन जारी रखने की अनुमति दे दी, वहीं स्वीमिंग पूलों को भी सबके लिए खोलने की मंजूरी दे दी। यह नया दिशा-निर्देश एक फरवरी से लागू होगा। इसके मुताबिक राज्यों के भीतर या एक राज्य से दूसरे राज्य में आवागमन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी। इसके लिए किसी तरह की अनुमति लेने की भी जरूरत नहीं होगी। निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर कुछ को छोड़कर सभी…

किसान आंदोलन के बीच सरकार ने दिया तोहफा, इस फसल के लिए बढ़ाई MSP

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। मोदी कैबिनेट ने कोपरा निर्माण करने वाले किसानों को तोहफा देते हुए उसके न्यूतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढोतरी की है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जिसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कोपरा निर्माण करने वाले किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। आज MSP में बढ़ोतरी की गई। 375 रुपये से ज़्यादा बढ़कर 10,335 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया…