विधानसभा चुनाव 2021: चुनाव की तारीखों पर बोले CEC, हम हर किसी को खुश नहीं कर सकते

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल में 8 चरण में मतदान होगा तो असम में तीन चरणों में वोटिंग कराई जाएगी। अन्य स्थानों पर सिंगल फेज में वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 8 चरणों में चुनाव को लेकर सवाल भी उठाए हैं। हालांकि, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) सुनील अरोड़ा ने तारीखों के ऐलान के दौरान ही कहा था कि वे सभी को खुश नहीं कर सकते हैं। चुनाव आयोग की…

अच्छी खबर: सरकार ने जारी किए GDP आंकड़े, मंदी से बाहर निकलते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था ने #GDP में 0.4 फीसदी की बढ़त हासिल की

नई दिल्ली। काफी लंबे समय बाद भारतीय अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद(GDP) में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। इससे पहले की दो तिमाहियों के दौरान कोरोना वायरस महामारी की वजह से इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। तीसरी तिमाही में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज करने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था तकनीकी मंदी से बाहर आ गई…

#KheloIndia : शीतकालीन गेम्स का हुआ आगाज, PM मोदी बोले- ये खेल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को करेंगे मजबूत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुलमर्ग में दूसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का उद्घाटन करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को शीत खेलों का गढ बनाने की दिशा में यह अहम कदम है। दो मार्च को खत्म हो रहे इन खेलों में 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मोदी ने वर्चुअल संबोधन में कहा, ‘‘यह अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में भारत की उपस्थिति दर्ज कराने और जम्मू कश्मीर को शीत खेलों का गढ बनाने की दिशा में एक कदम है।’’ PM Shri @narendramodi…

विधानसभा चुनाव 2021: पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग, असम में होंगे तीन राउंड, 2 मई को आएंगे 5 राज्यों के नतीजे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान कराया जाना है। वहीं असम में तीन चरणों में वोटिंग होगी। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में 6 अप्रैल को मतदान होगा। सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे एक साथ ही 2 मई को घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग होनी है। इससे पहले 2016 में राज्य में…

WHO प्रमुख ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, कहा- आपकी वजह से 60 देशों में टीकाकरण

न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में भारत की भूमिका को लेकर विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की है। गेब्रेयसस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी को वैक्सीन इक्विटी को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि COVAX के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और कोरोना वैक्सीन की खुराक को साझा करने से 60 से अधिक देशों को अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य प्राथमिकता समूह का टीकाकरण शुरू करने में मदद मिल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि…

‘मुकेश भैया, ये तो सिर्फ ट्रेलर! पूरा इंतजाम हो गया है’, मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक के साथ संदिग्ध कार में मिला धमकी भरा खत

मुंबई। दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरा एक वाहन पाए जाने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज (FIR) की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। बिजनेसमैन अंबानी के घर के बाहर मुंबई पुलिस और एटीएस की टीम रातभर जांच में जुटी रही। कार से एक धमकी भी चिट्ठी बरामद की गयी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के निकट कार्मिकल रोड पर बृहस्पतिवार को एक वाहन खड़ा था जिसमें जिलेटिन की छड़ें मिली। मुंबई पुलिस के…

कोविड वैक्सीनेशन : एक मार्च से बुजुर्गों को सरकारी हॉस्पिटल में लगेगी फ्री वैक्सीन, जानें जरूरी बात….

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीनेशन राउंड-2 की शुरुआत एक मार्च 2021 से होने वाली है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार (24 फरवरी) को जानकारी दी है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग जिनको कोई दूसरी बीमारी है उनका टीकाकरण किया जाएगा। 10 हजार सरकारी केंद्रों पर और लगभग 20 हजार से ज्यादा प्राइवेट अस्पतालों में यह टीका लगाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, जो 10…

बेस्ट को चुनें, सामंतवादी सोच को रिजेक्ट करें : पुडुचेरी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

पुडुचेरी। पुडुचेरी में भाजपा के प्रचार अभियान की एक तरह से शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोगों से अपील की वो NDA के गुड गवर्नेंस के लिए वोट करें और विकास के खिलाफ खड़ी पार्टियों को रिजेक्ट करें। कांग्रेस सरकार के पतन के बाद राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करने के एक दिन बाद केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे ऐसी सरकार लाएं जो पुडुचेरी का गौरव फिर से बहाल कराए। उन्होंने…

पीएम मोदी 26 फरवरी को तमिलनाडु के डॉ. MGR चिकित्सा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तमिलनाडु के डॉ. MGR चिकित्सा विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। दीक्षांत समारोह में कुल 17,591 छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय का नामकरण तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. एमजी रामचंद्रन के नाम पर रखा गया है। इसके साथ कुल 686 संबद्ध संस्थान हैं, जिनमें चिकित्सा, दंत चिकित्सा, फॉर्मेसी, नर्सिंग, आयुष, फिजियोथेरेपी, व्यावसायिक चिकित्सा और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान के विषयों…

PNB घोटाला मामला: नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, ब्रिटेन की अदालत ने दी मंजूरी, लाया जाएगा भारत

लंदन। पंजाब नेशनल बैंक से करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में वांछित हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर लंदन की एक अदालत ने अपना फैसला सुनाया। आज की सुनवाई में ब्रिटेन प्रत्यर्पण न्यायाधीश ने नीरव मोदी को मुकदमा चलाने के लिए भारत को प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया। नीरव मोदी फिलहाल लंदन की एक जेल में बंद है। मजिस्ट्रेट की अदालत के फैसले को इसके बाद ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल के पास हस्ताक्षर के लिये भेजा जाएगा। नीरव मोदी को प्रत्यर्पण वारंट पर 19…