भारत-जापान संबंधों पर योशीहिदे के साथ हुई उपयोगी बातचीत : पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार 9 मार्च को जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने पिछले कुछ वर्षों में भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी में हुई सकारात्मक प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-जापान संबंधों पर योशीहिदे के साथ उपयोगी बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात की सराहना की कि कोरोना महामारी के बावजूद पिछले साल द्विपक्षीय आदान-प्रदान जारी रहा। उन्होंने हाल में कुशल श्रमिकों पर सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन…

बाटला हाउस फैसले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस-TMC पर साधा निशाना, कहा- आतंकियों के पक्ष में खड़ी हुई ये पार्टियां

नई दिल्ली। अदालत ने इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के एक आतंकी को 13 साल पहले बाटला हाउस एनकाउंटर के दौरान इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या का दोषी करार दिया है। जिसके बाद आज बीजेपी ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को निशाने पर लिया। बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ममता बनर्जी और कांग्रेस पर निशाना साधा गया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश की सुरक्षा और आतंकवाद की लड़ाई के मामले में कांग्रेस और विपक्ष की पार्टियां आतंकियों के पक्ष में खड़ी हुई और दिल्ली में हुई भीषण आतंकी…

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और बांग्लादेश के बीच ‘मैत्री सेतु’ का किया उद्घाटन, कहा- मैत्री सेतु से बांग्लादेश में भी आर्थिक उन्नति के अवसर बढ़ेंगे

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच “मैत्री सेतु” का उद्घाटन किया। उन्होंने त्रिपुरा में और भी कई विविध आधारभूत संरचनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। इस अवसर पर त्रिपुरा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। साथ ही इस अवसर पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा पिछली सरकारों के 30 वर्ष और पिछले तीन वर्षों की ‘डबल इंजन’ सरकार के बीच अंतर को…

आजादी का अमृत महोत्सव: स्वतंत्रता के 75 वर्षों का समारोह में 5 स्तंभों का उल्लेख, सनातन भारत का गौरव तथा आधुनिक भारत की चमक समारोहों में दिखनी चाहिएः प्रधानमंत्री

न्यूज़ डेक्स। स्वतंत्रता के 75 वर्ष का समारोह, आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय समिति की आज पहली बैठक आयोजित हुई। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पैनल को संबोधित किया। राज्यपालों, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राजनेताओं, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, मीडिया शख्सियतों, आध्यात्मिक नेताओं, कलाकारों तथा फिल्म से जुड़े व्यक्तियों, खिलाड़ियों तथा जीवन के अन्य क्षेत्रों के विख्यात व्यक्तियों सहित राष्ट्रीय समिति के विभिन्न सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन हमारे 75 वर्षों की उपलब्धियों को दुनिया के…

महाशिवरात्रि 2021 : महाशिवरात्रि का पावन पर्व, क्या है पूजा का महत्व, विधि, मुहूर्त व व्रत के खास नियम, यंहा पढ़े…..

धर्म डेस्क। भगवान शिव के भक्तों को महाशिवरात्रि के पर्व का बेसब्री से इंतजार होता है और इस दिन वे निराहार व्रत रखते हैं और फिर शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं हिंदू धर्म के विशेष पर्वों में से एक है महाशिवरात्रि, कहते हैं कि जो भक्त इस दिन भगवान शिव की पूजा करता है और व्रत रखता है उसके सारे कष्ट भोलेनाथ दूर कर देते हैं। महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च…

मराठा आरक्षण: आरक्षण की सीमा 50% से अधिक हो सकती है? सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को भेजा नोटिस, 15 मार्च से सुनवाई

नई दिल्ली। मराठा आरक्षण के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। सोमवार को इस मसले पर सुनवाई करते हुए सभी राज्यों को नोटिस जारी करके पूछा है कि क्या आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से अधिक बढ़ाई जा सकती है? इसके बाद इस सुनवाई को 15 मार्च तक के लिए टाल दिया गया है। आज हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि 15 मार्च से इस मामले पर रोजाना सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरक्षण के मसले पर सभी…

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने की महिला उद्यमियों से उत्पादों की ऑनलाइन खरीद, लोगों से की उद्यमिता को बढ़ावा देने की अपील

न्यूज़ डेस्क। अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोगों से महिलाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों और उद्यमियों से उत्पादों की खरीद की। यह महिला उद्यमियों और आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहन देने का एक प्रयास है। महिलाओं की भूमिका की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि आत्मनिर्भर बनने की भारत की खोज में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आइए, हम महिलाओं के बीच उद्यमशीलता को…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : प्रधानमंत्री मोदी का ‘नारी शक्ति’ को सलाम, कहा- भारत को महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व

न्यूज़ डेस्क। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला शक्ति को नमन किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि भारत राष्ट्र की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व करता है और उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का अवसर मिलना उनकी सरकार का सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह नारी शक्ति को सलाम करते हैं। महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है और बुलंदियों…

अब आसमान से होगी दुश्‍मन की हर एक गतिविधि पर नजर, 28 मार्च को अंतरिक्ष में भारत भेजेगा ‘जीसैट-1

नई दिल्ली। भारत आगामी 28 मार्च को एक सैटेलाइट लॉन्च करने वाला है। कहा जा रहा है कि यह सैटेलाइट कई मायनों में बेहद अहम है। इस सैटेलाइट के जरिए सीमा क्षेत्र की फोटोज मिल सकेगी जिससे दुश्मनों की हर चाल का पर्दाफाश भी किया जा सकेगा। यही नहीं मौसम से संबंधित आपदाओं की भी निगरानी की जा सकती है। जीसैट-1 आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केन्द्र से जीएसएलवी-एफ 10 (GSLV-F10) के जरिये लॉन्च किया जायेगा। इस बात की जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के एक अधिकारी…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति ने महिलाओं को दी बधाई और शुभकामनाएं, कहा- “महिलाएं हमारे परिवार, समाज और देश के लिए एक प्रेरणा हैं

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 के मौके पर सभी देशवासियों से महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्ववलंबन को लेकर अथक प्रयास करने की अपील की है। कोविंद ने कहा, हम महिलाओं, विशेषकर हमारी बेटियों के लिए अधिक सक्रिय, सक्षम और सशक्त बनने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आइए, हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए समर्पित करें। यह संकल्प करें कि हम उनकी प्रगति में बाधा डालने वाली हर परंपरा और नीति को बदलने में उनका समर्थन…