CM योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, कहा-‘4 दिन बचे हैं जो करना है कर लो

लखनऊ। एक बड़ी खबर यूपी से हैं, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। सीएम को ये धमकी यूपी पुलिस के इमरजेंसी सेवा डायल 112 के Whatsapp नंबर पर मैसेज के जरिए दी गई है। मैसेज में लिखा है कि ‘सीएम के पास सिर्फ 4 दिन बचे हैं, मेरा जो करना है कर लो, 5वें दिन मैं उसे जान से मार दूंगा’। इस मैसेज के बाद यूपी पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में…

कोविड -19 : कोरोना के हल्के लक्षण है तो सीटी स्कैन करवाने की जरुरत नहीं, पहले X-Ray करवाये: AIIMS निदेशक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है ऐसे में लोगों के अंदर काफी डर बैठ गया है। कोरोना इतना घातक हो चुका कि अगर ये बिगड़ गया तो लोगों की सांसे छीन लेता है और अगर शरीर में रहा तो शरीर को खोखला कर देता है। कोरोना के लक्षण होने पर लोग कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं लेकिन कई बार रिपोर्ट साफ नहीं आती। कोरोना के कारण काफी दवाब के कारण भी कई बार लोगों को घर पर ही आइसोलेशन में रहने की नसीहत दी…

कोविड-19: कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आए तो घबराएं नहीं, जानें क्या है होम क्वारंटाइन का सही तरीका और कैसा मास्क है कारगर

न्यूज़ डेस्क। महामारी बन चुके कोरोनावायरस नाम के संक्रमण से निजात पाने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक और डॉक्टर लगे हुए हैं। बावजूद इसके अभी तक कोविड-19 से पूरी तरह निजात पाने में किसी भी देश को सफलता नहीं मिल पाई है। इस वायरस से संक्रमित लाखों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसे में इस जानलेवा वायरस से बचाव और लोगों को इस वायरस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डी डी न्यूज पर आए डॉक्टरों ने आम लोगों को कुछ एहतियात बरतने की सलाह दी है। आइए…

अस्पतालों में प्रवेश पर बने राष्ट्रीय नीति, ऑक्सीजन का बफर स्टॉक तैयार करें केंद्र सरकार: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना वायरस महामारी और इससे फैली अव्यवस्थाओं को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट एक्शन में आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी कर केंद्र सरकार से कहा है कि वह राज्यों के साथ ऑक्सीजन का बफर स्टॉक तैयार करें ताकि किसी भी कारण से नियमित आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने पर उस स्टॉक का इस्तेमाल किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को यह निर्देश ऐसे वक्त में दिया है जब देश में कोरोना वायरस महामारी अपने चरम पर है और ऑक्सीजन को लेकर…

विशेष : बंगाल में बीजेपी हारकर भी जीत गई और ममता जीतकर भी हार गईं जानिए कैसे ?

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी इसके बावजूद नतीजे अपेक्षा के मुताबिक नहीं आए। हालांकि बीजेपी का बंगाल की सत्ता में आने का इंतजार और लंबा गया है, लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है। राजनीतिक रूप से बंजर जमीन में पार्टी का 25 गुना से ज्यादा विस्तार हो गया है। यह उत्साह भरने के लिए काफी है। इसका श्रेय जाहिर तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश के बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की कड़ी मशक्कत को जाता…

विधानसभा चुनाव: करारी हार के बाद छिड़ी रार, कांग्रेसी बोले- कब तक मोदी की हार पर ढूंढते रहेंगे अपनी ख़ुशी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, केरल से लेकर पुडुचेरी तक में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के बाद अब पार्टी में अंदरुनी कलह शुरू हो गई है। पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संजय झा ने लीडरशिप पर निशाना साधते हुए कहा है कि बंगाल में कांग्रेस का सरेंडर करना बेहद निराशाजनक रहा है। यह अस्वीकार्य है। बंगाल में भी कांग्रेस यूपी और तमिलनाडु की राह पर चल पड़ी है। संजय झा ने बंगाल में 2016 का उदाहरण देते हुए कहा कि तब कांग्रेस को राज्य में 12.25% वोट शेयर के साथ 44…

PM मोदी ने ममता को दी जीत की बधाई, कहा- हर संभव सहयोग जारी रहेगा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता दीदी को तृणमूल कांग्रेस की जीत पर बधाई। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और कोरोना वायरस महामारी को दूर करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को हर संभव सहयोग देना जारी रखेगा। प्रधानमंत्री ने एक और ट्वीट में कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की अपनी बहनों और भाइयों को धन्यवाद…

5 राज्यों के नतीजे अलग-अलग, बंगाल से लेकर पुडुचेरी तक कांग्रेस की लुटिया डूबी, BJP की हार पर मना रही खुशी

न्यूज़ डेस्क। देश की सत्ता पर वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी का पश्चिम बंगाल से लेकर पुडुचेरी तक काफी खराब प्रदर्शन रहा है। इसके बावजूद पार्टी दूसरों की हार-जीत पर ही खुशी का इजाहर कर रही है। बंगाल में जहां ममता की आंधी में बीजेपी का सरकार बनाने का सपना धरा का धरा रहा गया वहीं, कांग्रेस पार्टी ने सबसे खराब प्रदर्शन किया है। इसके अलावा केरल, असम और पुडुचेरी में भी कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। बंगाल में सबसे बड़ा झटका वामपंथी…

कोरोना की दूसरी लहर को काबू करने के लिए लॉकडाउन पर विचार करें केंद्र और राज्य सरकार : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। देश में कोरोना तांडव मचा रहा है। हर रोज कोरोना के लाखों केस सामने आ रहे हैं। कई डॉक्टरों ने मई माह में कोरोना के केसों में भारी वृद्धि की आशंका जताई है। इसी बीच कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने रविवार को केंद्र और राज्य सरकारों को लॉकडाउन पर विचार करने की सलाह दी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर को कम करने के लिए किए जा रहे उपायों पर अधिकारियों की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में…

चुनाव आयोग ने राज्यों से कहा, जीत का जश्न मना रहे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करें

नई दिल्ली । चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस बीच चुनाव आयोग ने रविवार को सभी मुख्य सचिवों को निर्देश दिया कि वे उम्मीदवारों की जीत का जश्न मना रहे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें। यह आदेश तब आया, जब असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में पिछले महीने चुनाव संपन्न हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। गिनती पूरी होने से पहले चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि उसने कई जगहों पर जीत का जश्न मनाने…