बंगाल हिंसा के कारण सैकड़ों BJP कार्यकर्ता घर छोड़ भागे असम, हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- हम कर रहे इंतजाम

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उपजी राजनीतिक हिंसा के बाद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल छोड़ दिया है। बंगाल के पड़ोसी राज्य असम के मंत्री व भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने मंगलवार को (4 मई 2021) को ट्वीट किया,”एक दुखद घटनाक्रम में 300-400 बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के सदस्यों ने अत्याचार और हिंसा का सामना करने के बाद असम में धुबरी पार किया है। हम उन्हें आश्रय और भोजन दे रहे हैं।” उन्होंने…

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी ने की वर्चुअल बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने का रखा लक्ष्य

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ ‘ऑनलाइन’ शिखर बैठक की।इस बैठक का मकसद स्वास्थ्य और व्यापार समेत विभिन्न क्षेत्रों में रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाना था। इस मौके पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने एक अरब पौंड मूल्य के ब्रिटेन-भारत व्यापार और निवेश की घोषणा की। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार इस व्यापार और निवेश से ब्रिटेन में 6,500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे। इस पैकेज में ब्रिटेन में 53.3 करोड़ पौंड का नया भारतीय निवेश शामिल है।…

कोविड-19: भारत में आ सकती है कोविड की तीसरी लहर, AIIMS निदेशक ने बताई वजह, कितनी होगी खतरनाक?

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित देश के अग्रणी चिकित्सा संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि दिल्ली एम्स (AIIMS) के निदेशक रणदीप गुलेरिया लगातार कोविड-19 को लेकर नई सलाह और सुझाव जारी करते रहते हैं। मंगलवार को डॉ. गुलेरिया ने भारत में तीसरी लहर की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि अगर वायरस आगे चलकर उत्परिवर्तन करता है और इम्यून से बचने का तंत्र विकसित कर लेता है तो देश में कोविड-19 की तीसरी लहर आ सकती है। रणदीप गुलेरिया ने राज्यों के द्वारा नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन लगाए जाने के…

बंगाल में चुनाव बाद हो रही हिंसा पर PM मोदी ने जताई चिंता, राज्यपाल से की बात

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से लगातार वहां हिंसा का दावा किया जा रहा है। भाजपा लगातार तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगा रही है कि उसके कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है, धमकाया जा रहा है। भाजपा की ओर से तो कई कार्यकर्ताओं के मारे जाने का भी दावा किया जा रहा है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर राज्यपाल जगदीप धनकड़ से फोन पर बातचीत की है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने कहा कि…

बंगाल हिंसा : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की बहाली के लिए सशस्त्र बलों की तैनाती की मांग की

नई दिल्‍ली। कोरोना महामारी के बीच हुए पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम आते ही बंगाल में हिंसा भड़क गई है। हिंसाओं का दौर खत्‍म होने का नाम ही नहीं ले रहा। वहीं केद्र सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। केंद्र ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की बहाली के लिए सशस्त्र बलों सहित केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करने के निर्देश देने की मांग की ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ ही हिंसा भड़क गई है और नौबत खून खराबे पर पहुंच…

बंगाल में ममता की जीत के साथ ही हिंसा का तांडव: लिबलर-सेकुलरों ने साधी चुप्पी, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #Bengalisburning

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की जीत के साथ ही पूरे राज्य में हिंसा का तांडव शुरू हो गया है। ममता की पार्टी टीएमसी के गुंडे विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर निशाना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि राज्य में बीजेपी के 11 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। टीएमसी के कार्यकर्ता बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या के साथ उनके घरों में लूटपाट और आगजनी कर रहे हैं। स्थिति बहुत भयावह है। लोग घर छोड़कर पलायन कर रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी कह…

बंगाल हिंसा पर भाजपा सांसद प्रवेश सिंह वर्मा की TMC को चेतावनी- याद रखें टीएमसी सांसद, विधायकों को दिल्ली भी आना है

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं. चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में हिंसा की कई घटनाएं सामने आईं। अब राज्य में हुए चुनावों के नतीजे भले ही सामने आ गए हों लेकिन हिंसा की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भाजपा के सांसद प्रवेश साहेब सिंह वर्मा ने तृणमूल कांग्रेस पर हत्या वह हिंसा का आरोप लगाया है। इनका कहा है कि चुनाव नतीजे आने के बाद TMC के गुंडों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की पिटाई की। इसके अलावा सांसद ने चेतावनी देते…

‘माँ काली और हनुमान की प्रतिमाओं को तोड़ा’, बंगाल में लेफ्ट भी हिंसा का शिकार, अब तक 11 मौतों की; रिपोर्ट

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में रविवार (मई 2, 2021) को हुई मतगणना में TMC की जीत के साथ ही सत्ताधारी दल के गुंडों पर हिंसा के आरोप लग रहे हैं। भाजपा के दफ्तरों में आग लगाने, कार्यकर्ताओं की हत्या, उनके घरों को तहस-नहस करने की खबरें आ चुकी है। बीजेपी ने अपनी 2 महिला पोल एजेंट के साथ गैंगरेप का भी दावा किया है। ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)’ ने भी अपने दफ्तरों और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के आरोप टीएमसी के गुंडों पर लगाए हैं। आरोप है कि राजधानी…

कोरोना से बचने का सिर्फ एक ही रास्ता, ‘फुल लॉकडाउन’ : राहुल गांधी

नई दिल्ली। बीते साल कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन की आलोचना करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब कहा है कि कोरोना के प्रसार से बचने के लिए अब ‘फुल लॉकडाउन’ ही एकमात्रा रास्ता बचा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत सरकार की निष्क्रियता की वजह से मासूम लोगों की जान जा रही है। राहुल गांधी ने कोरोना से निपटने के लिए खराब प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत सरकार समझ नहीं रही। इस स्थिति में…

जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर जगमोहन का 94 साल की उम्र में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का सोमवार को दिल्ली में एक संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। Jagmohan Ji’s demise is a monumental loss for our nation. He was an exemplary administrator and a renowned scholar. He always worked towards the betterment of India. His ministerial tenure was marked by innovative policy making. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.…