कोरोना की तीसरी लहर से बच्चे नहीं होंगे सबसे अधिक प्रभावित, अभी ऐसे कोई संकेत नहीं : रणदीप गुलेरिया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद तमाम एक्सपर्ट्स तीसरी लहर में बड़ी संख्या में बच्चों के प्रभावित होने की आशंका प्रकट करने लगे थे। हालांकि, केंद्र सरकार ने इन आशंकाओं पर विराम लगा दिया है। सरकार ने कहा है कि ऐसे कोई संकेत नहीं हैं, जिससे पता चले कि संक्रमण की तीसरी लहर में बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में सरकार ने बताया, ”अभी तक कोई संकेत नहीं है कि कोविड-19 की तीसरी लहर में बच्चे गंभीर रूप से प्रभावित होंगे।”…

एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान, कहा- छुआछूत से नहीं इम्यूनिटी की कमी के कारण फैलता है ब्लैक फंगस

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में ब्लैक फंगस के भी मामले सामने आ रहे है। ब्लैक फंगस भी लोगों को अब चपेट में लेने लगा है। इन सबके बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ब्लैक फंगस संक्रामक बीमारी नहीं है। यानी की ब्लैक फंगस छुआछूत से नहीं फैलता है। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि इम्यूनिटी की कमी के कारण ब्लैक फंगस होता है। यह साइनस, राइनो आर्बिटल और ब्रेन पर असर करता है। छोटी आत में भी देखा गया है।…

भारत में कोरोना से बच्चों को बचाने में गेम चेंजर साबित होगी स्वदेशी नेजल वैक्सीन, WHO की टॉप सांइटिस्ट का दावा

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जारी है। तीसरी लहर की भी आशंका जताई जा रही है। इस संभावित लहर में बच्चों के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस बीच राहत की खबर यह आ रही है के देश में नाक के जरिए दी जाने वाली वैक्सीन का परीक्षण चल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि भारत में जो नेजल वैक्सीन बन रही है, वह बच्चों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती…

Cyclone Yaas: भारत में पूर्वी तट पर तूफानी चक्रवात यास का अलर्ट जारी, तैयारियां जोरों पर

कोलकाता/भुवनेश्वर/नई दिल्ली। भारत में यास चक्रवात के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बचाव और राहत टीमों को वायुमार्ग से एक स्थान से दूसरे स्थानों पर भेजा जा रहा है और रक्षा विमानों तथा नौसैनिक पोतों को सतर्क रखने को कहा गया है। यास के बुधवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्वी तटीय इलाकों में दस्तक देने अनुमान है। इससे एक सप्ताह पहले ही पश्चिमी तट आया ताउते चक्रवात बर्बादी की दास्तान छोड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी…

चक्रवात यास से निपटने संबंधी तैयारियों की पीएम मोदी ने की समीक्षा, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात यास से निपटने के लिए रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्यों एवं केंद्र सरकार की एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की और समुद्री गतिविधियों में शामिल लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मोदी ने अधिकारियों से राज्यों के साथ करीबी समन्वय स्थापित कर काम करने को कहा, ताकि अत्यधिक जोखिम वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि विद्युत आपूर्ति…

केंद्र ने 12 वी की परीक्षा के लिए राज्यों से मांगे लिखित सुझाव, शिक्षा मंत्री बोले- जल्द लिया जाएगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को कहा कि 12वीं बोर्ड की लंबित परीक्षाओं एवं पेशेवर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं को लेकर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों व सचिवों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक काफी सार्थक रही और राज्य सरकारों से 25 मई तक विस्तृत सुझाव भेजने का आग्रह किया गया है। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैकक में निशंक के अलावा…

‘समय बीत रहा’ चीन के खिलाफ खड़ा हो अंतरराष्ट्रीय समुदाय, तिब्बत की निर्वासित सरकार का आह्वान

न्यूज़ डेस्क। तिब्बत की निर्वासित सरकार अथवा सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन (CTA) के शीर्ष राजनैतिक नेता पेनपा सेरिंग ने शुक्रवार (मई 21, 2021) को चीन द्वारा तिब्बतियों के ‘सांस्कृतिक नरसंहार’ की आशंका जताई और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से चीन के खिलाफ एकजुट होने की माँग की। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक CTA के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पेनपा सेरिंग ने कहा कि वह चीन के साथ शांति संधि करना चाहते हैं लेकिन चीन की वर्तमान नीतियाँ तिब्बत के लिए खतरा हैं। सेरिंग ने भारत के धर्मशाला स्थित CTA के मुख्यालय से कहा…

कांगो में सबसे सक्रिय ज्वालामुखी फिर फूटा, मचा हाहाकार, जान बचाने पड़ोसी देश रवांडा भाग रहे हैं लोग, कई किलोमीटर तक फैला लावा

कांगो। कांगो गणराज्य में देर रात अचानक एक ज्वालामुखी विस्फोट ने हजारों लोगों की जिंदगी को बेबस और बेसहारा बना दिया है। रात का वक्त था जब कांगो गणराज्य की पहाड़ी पर ज्वालामुखी फूटा और कुछ ही पलों में पूरा आकाश लाल रंग से रंग गया। हर तरफ सिर्फ आग ही आग था और लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे थे। कांगो रिपब्लिक के लोग अपनी जान बचाने के लिए पड़ोसी देश रवांडा जा रहे हैं। माउंट न्यारागोंगो में ज्वालामुखी फूटा है और आकाश में सैकड़ों मीटर…

कोवैक्सिन की बर्बादी 17% से घटकर 4% और कोविशील्ड की 8% से 1% रह गई है: केंद्र सरकार

नई दिल्ली, 23 मई। सरकार के प्रयासों से कोरोना वायरस टीकाकरण में इस्तेमाल होने वाली कोविशील्ड और कोवैक्सीन की बर्बादी पर अंकुश लगा है। शनिवार को केंद्र सरकार ने बताया कि 1 मार्च को कोविशील्ड वैक्सीन की बर्बादी 8% थी जो घटकर 1% पर आ गई है जबकि उसी समय में कोवैक्सीन की बर्बादी 17% से घटकर 4% पर आ गई है। वहीं, सरकार ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट जो 10 मार्च को 24.83% था घटकर 22 मई को 12.45% रह गया है। शनिवारो को…

केंद्र सरकार ने लिया फैसला, वर्कप्लेस पर परिजनों के भी कोरोना टीकाकरण की अनुमति

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर को रोकने के लिए केंद्र सरकार लगातार अहम कदम उठा रही है। सरकार तेजी से लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है। पिछले महीने वर्कप्लेस पर कर्मचारियों के टीकाकरण की अनुमति देने के बाद सरकार ने शनिवार को अहम फैसला लिया है। सरकार ने वर्कप्लेस पर परिजनों का भी कोरोना टीकाकरण करवाने की अनुमति दे दी है। इस तरह अब कर्मचारी वर्कप्लेस पर अपने परिजनों का भी वैक्सीनेशन करवा सकेंगे। पिछले महीने कोरोना की दूसरी लहर में मामले काफी तेजी से बढ़े थे। पहली…