वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश को वापस ले लिया है, जिसके तहत टिकटॉक और वीचैट जैसे चीनी ऐपों के डाउनलोड पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही गई थी। बुधवार को जारी एक फैक्ट शीट में व्हाइट हाउस ने कहा, “राष्ट्रपति बाइडेन ने उन तीन कार्यकारी आदेशों को रद्द कर दिया है, जिनका उद्देश्य टिकटॉक, वीचैट और आठ अन्य संचार और वित्तीय प्रौद्योगिकी सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों के साथ लेनदेन को प्रतिबंधित करना था। इनमें से दो मुकदमेबाजी के अधीन हैं।” व्हाइट हाउस के…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
PM Ujjwala Yojna: उज्जवला योजना के तहत लोगों को जल्द मिलेगा 1 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन
न्यूज़ डेस्क। 1 फरवरी 2021 को आम बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यह घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत इस साल गरीबों के लिए एक करोड़ रसोई गैस के कनेक्शन मुफ्त में दिए जाएंगे। ताजा खबर के मुताबिक, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दूसरे चरण के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी माह में इसकी अधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इस स्कीम के तहत देश के उन नागरिकों के लिए मुफ्त में गैस कनेक्शन की सुविधा दी जाती…
अमेरिका में कोरोना की वैक्सीन लगवाने पर मुफ्त में बीयर के बाद अब फ्री में गांजा की स्कीम
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोना के टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से एक अलग तरह की मुहिम शुरू की गई है। अमेरिका के वॉशिंगटन स्टेट में कोरोना के टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को ज्वाइंट्स देने की बात कही गई है। जो भी व्यक्ति 21 साल या उससे अधिक उम्र का है, अगर वो कोरोना की वैक्सीन लगवाता है तो उसे मुफ्त में ज्वाइंट के शॉट दिए जाएंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के लिकर और कैनेबीज बोर्ड ने सोमवार को ऐलान…
कोविड महमारी के दौरान किये गये राहत कार्यों का ब्योरा साझा करें सांसद: लोकसभा अध्यक्ष
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को सांसदों से कोविड-19 महामारी के दौरान उनके निर्वाचन क्षेत्रों में उनके द्वारा किये गये राहत कार्यों का ब्योरा साझा करने की अपील की ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ तौर-तरीके विकसित किए जा सकें। सभी सांसदों को भेजे पत्र में बिरला ने कहा कि बतौर जन प्रतिनिधि इस गंभीर संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ा होने और हर मामले में उनकी सहायता करना सांसदों का दायित्व है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘…
फ्रांस: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को मारा थप्पड़, 2 गिरफ्तार
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को थप्पड़ मारने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का एक वीडियो में सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि इमैनुएल मैक्रों अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ बैरिकेड की दूसरी तरफ खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार करने उनके करीब जाते हैं, तभी एक शख्स उनका हाथ पकड़कर थप्पड़ मार देता है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर हुए इस हमले के बाद आरोपी शख्स और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों @EmmanuelMacron…
देश में रिकवरी दर 94.3 प्रतिशत, सिर्फ 209 जिलों में 100 से अधिक नए मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण के ताजा मामले को लेकर जानकारी दी। लव अग्रवाल ने कहा कि जहां 7 मई को देश में प्रतिदिन के हिसाब से 4,14,000 मामले दर्ज़ किए गए थे, वे अब 1 लाख से भी कम हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 86,498 मामले देश में दर्ज़ किए गए। यह 3 अप्रैल के बाद अब तक एक दिन के सबसे कम मामले हैं।…
राशन कार्ड : अगर डीलर कम दे रहा राशन तो इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत, होगी कार्रवाई
न्यूज़ डेस्क। भारत में करीब 81 करोड़ लोग सब्सिडी पर राशन पाते हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राशन कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से 3 किलो रुपए चावल और 2 रुपए किलो गेहूं मिलता है। हर महीने राशन कार्ड धारक डीलर के यहां से अनाज लेते हैं। कई बार डीलर राशन नहीं देने का बहाना बनाते लगते हैं और कभी-कभी तो तय कोटे से कम अनाज भी दे देते हैं। अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं और आपका डीलर भी आपके साथ ऐसा करता है या…
सरकार ने जारी की नई वैक्सीनेशन पॉलिसी, राज्यों को आबादी और मरीज़ों के हिसाब से मिलेगी वैक्सीन, ज्यादा वेस्टेज होने पर इसका असर राज्यों के आवंटन पर
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus In India) की दूसरी लहर के कमजोर होने के बीच टीकाकरण के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। नई गाइडलाइंस (Vaccination Policy of India) में कहा गया है कि केंद्र की ओर से राज्यों को आबादी, संक्रमण का बोझ और वैक्सीनेशन की गति के आधार पर आवंटन किया जाएगा। गाइडलाइंस में कहा गया है कि अगर वेस्टेज ज्यादा होगा तो इसका असर राज्यों को होने वाले आवंटन पर पड़ सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के एक दिन बाद संशोधित…
कोरोना के चलते छोटा होगा संसद का मानूसन सत्र? सितंबर तक स्थगित करने पर भी विचार कर रही सरकार
नई दिल्ली। कोरोना के चलते सरकार और संसद के अधिकारी जुलाई में संसद के मानसून सत्र की कम समय के लिए आयोजित करने या फिर इसे अगस्त-सितंबर तक स्थगित करने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। मामले से परिचित अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर ये जानकारी दी है। बीते तीन संसद सत्रों को कोरोना के ही चलते छोटा करना पड़ा था। वहीं दोनों सदनों में शीतकालीन सत्र को पूरी तरह से छोड़ दिया गया था। मानसून सत्र आमतौर पर जुलाई में आयोजित किया जाता है। अधिकारियों…
कोविड वैक्सीनेशन : 21 जून से 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों के लिए भारत सरकार मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी : पीएम मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने दो बड़ी घोषणाएं की। पहली घोषणा यह की कि 21 जून से 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को भारत सरकार मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी और दूसरी घोषणा यह की कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब दीपावली तक बढ़ा दिया गया है, यानि नवंबर तक 80 करोड़ से अधिक गरीबों को तय मात्रा में मुफ्त राशन उपलब्ध होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, “आज ये निर्णय…
