न्यूज़ डेस्क। मोदी सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को बार-बार चेतावनी देते हुए कहा था कि अभिव्यक्ति की आजादी के मुद्दे पर लोगों को भटकाने के बजाय भारत के कानून का पालन करना होगा। अपनी नाकामी छिपाने के लिए भारत की छवि को बिगाड़ने की कोशिश नहीं करें। लेकिन ट्विटर की मनमानी जारी रही। आखिरकार मोदी सरकार ने ट्विटर से भारतीय आईटी एक्ट की धारा 79 के तहत मिला सुरक्षा का अधिकार छीन लिया है। इसका मतलब है कि कोई यूजर की गैर-कानूनी हरकतों और भड़काऊ पोस्ट के लिए…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
भारत में छिन गई ट्विटर की ढाल, अपने प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित पोस्ट के लिए सीधे होगा जिम्मेदार, गाजियाबाद में FIR भी दर्ज
न्यूज़ डेस्क। नए आईटी कानूनों पर टालमटोल कर रहे माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की मुसीबतें बढ़ गई है। भारतीय आईटी एक्ट की धारा 79 के तहत मिली सुरक्षा का अधिकार उससे छिन गया है। इसका मतलब है कि अब गैरकानूनी या भड़काऊ पोस्ट पर ट्विटर पर भी कार्रवाई हो सकती है। गाजियाबाद पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। यह मामला एक मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में जय श्रीराम का एंगल जबरन ठूँस कर फेक न्यूज फैलाने से जुड़ा है। ट्विटर से थर्ड पार्टी कंटेंट को लेकर…
Co-WIN ऐप रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं, ऑन साइट हो रहा रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली। देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन का काम काफी तेजी से चल रहा है। केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन फ्री कर दी है। अब इस वैक्सीनेशन प्रोग्राम को और गति देने के लिए सरकार ने एक अहम फैसला किया है। इसके अनुसार अब कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए कोविन ऐप या वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है। सरकार के मुताबिक कोई भी शख्स अब अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर ऑन साइट रजिस्ट्रेशन करवा…
प्रधानमंत्री मोदी आज, 16 जून को देंगे विवा टेक आयोजन में मुख्य भाषण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज, 16 जून को शाम 4 बजे 5वें विवा टेक आयोजन में मुख्य भाषण देंगे। प्रधानमंत्री मोदी को विवा टेक 2021 में मुख्य भाषण देने के लिए सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन के अन्य प्रमुख वक्ताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और विभिन्न यूरोपीय देशों के सांसद शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में एप्पल के सीईओ टिम कुक, फेसबुक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग, और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ जैसे कॉरपोरेट…
प्रधानमंत्री मोदी की इच्छाशक्ति से देश में बढ़ा इथेनॉल का उत्पादन
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प और इच्छाशक्ति की बदौलत, देश में न केवल इथेनॉल का उत्पादन ब़ढ़ा है बल्कि देश में इसका प्रयोग भी बढ़ा है। इथेनॉल एक प्रकार का स्टैंडएलोन ऐसा फ्यूल है जिसके इस्तेमाल से गाड़ियां तो चलती ही हैं प्रदूषण भी कम होता है। वैसे तो पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की योजना कई बार बनी लेकिन पूर्ववर्ती सरकार खासकर कांग्रेस सरकार की उपेक्षा के कारण जमीन पर आते-आते ये योजनाएं दम तोड़ती रहीं। इसी के परिणामस्वरूप इथेनॉल उत्पादन भारत की प्राथमिकता सूची में कभी आई…
वर्ष 2030 तक 2.60 करोड़ हेक्टेयर भूमि को फिर उपजाऊ बनाने के लिए काम कर रहा है भारत- पीएम मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत में पिछले 10 वर्ष के दौरान 30 लाख हेक्टेयर से अधिक वनक्षेत्र की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि इससे देश का वनक्षेत्र बढ़कर कुल क्षेत्रफल का लगभग एक चौथाई हो गया है। उन्होंने कहा कि देश में 2030 तक 2.60 करोड़ हेक्टेयर जमीन की उपजाऊ शक्ति बहाल करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र की ‘मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखे पर उच्च स्तरीय संवाद’…
Corona New Variant : क्या है कोरोना का Delta Plus Variant? जानिए भारत में कैसा होगा असर
न्यूज़ डेस्क। दुनिया में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट सामने आया है। इस वैरिएंड का नाम Delta Plus है। यह कोरोना वायरस का अति संक्रामक वैरिएंट ‘Delta’ से उत्परिवर्तित होकर ‘Delta Plus’ या ‘AY1’ बन गया है लेकिन भारत में अभी इसे लेकर चिंतित होने की कोई बात नहीं है क्योंकि देश में अब भी इसके बेहद कम मामले हैं। वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी। डेल्टा प्लस’ प्रकार, वायरस के डेल्टा या ‘बी1.617.2’ प्रकार में उत्परिवर्तन होने से बना है जिसकी पहचान पहली बार भारत में…
कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने बढ़ाई दुनिया की परेशानी, ब्रिटेन सहित कई देशों में लौटी पाबंदियां
न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट ने दुनिया के कई देशों में खौफ पैदा कर दिया है। इसके चलते यूरोप समेत कई देशों में तालाबंदी बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। क्योंकि ब्रिटेन समेत कई यूरोपीय देशों में प्रतिबंधों ने छूट देने की तैयारी की जा रही है। लेकिन विशेषज्ञों की चेतावनी के बाद इसे टालने की तैयारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूके में अधिकारियों ने अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएंट को लेकर चेतावनी जारी की है। साथ ही कहा है कि यूके में 90 फीसदी नए कोरोना…
कोरोना वैक्सीन अपडेट: कोरोना को मात दे चुके लोगों के लिए वैक्सीन का एक डोज ही काफी, शोध में खुलासा
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी वैक्सीनेशन के बीच एक अच्छी रिपोर्ट आई है। देश में ही किए गए दो अध्ययन के नतीजों से पता चलता है कि कोरोना से संक्रमित हो चुके एडल्ट लोगों के लिए वैक्सीन का एक डोज ही काफी है। वैसे तो अभी तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि हर व्यक्ति के लिए कोरोना की वैक्सीन का दोनों डोज जरूरी है, लेकिन इन दो रिसर्च के शोधकर्ताओं ने कहा है कि उनके नतीजे पुख्ता हैं और इससे…
ब्रिटेन में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट का कहर, 4 सप्ताह के लिए आगे बढ़ा लॉकडाउन
न्यूज़ डेस्क। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को लॉकडाउन संबंधी सभी पाबंदियों को समाप्त करने की अवधि को 4 सप्ताह और टालते हुए इसे 19 जुलाई तक बढ़ा दिया। इससे पहले यह पाबंदियां 21 जून को समाप्त होने जा रही थीं। जॉनसन ने कहा कि कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के चलते संक्रमण के मामलों और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी संबंधी चिंता बरकरार है। प्रधानमंत्री की इस घोषणा के साथ ही अब ‘फ्रीडम डे’ 19 जुलाई को मनाया जाएगा जो कि लॉकडाउन…
