न्यूज़ डेस्क। भगवान राम का जन्मस्थान भारत की बजाय नेपाल में होने का दावा करने के बाद अब नेपाली पीएम ने योग पर भी दावा ठोका है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने कहा कि योग की शुरुआत भारत में नहीं बल्कि नेपाल से हुई थी। योग दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओली ने कहा कि नेपाल में योग तब से प्रचलित है, जब भारत एक राष्ट्र के तौर पर अस्तित्व में भी नहीं आया था। ओली ने कहा, ‘एक…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
क्या आप भी मास्क पहनने में कर रहे हैं लापरवाही, तो एक बार ये वीडियो देख लें, सब समझ में आ जाएगा
नई दिल्ली। भारत में भले ही कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमती नजर आ रही है। लेकिन दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने साफ-साफ इस बात की चेतावनी दी है कि अगर लॉकडाउन में छूट मिलने पर कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं किया गया, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया तो कोरोना की तीसरी लहर 6-8 हफ्तों में आ जाएगी। ऐसे में अगर अब भी आप में से कुछ लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं या फिर मास्क पहनने में लापरवाही कर रहे हैं…
कोरोना महामारी के चलते लगातार दूसरी बार रद्द हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन होगी आरती
न्यूज़ डेस्क। देश में मौजूदा कोविड की स्थिति के कारण, जम्मू और कश्मीर सरकार ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया। शाइन बोर्ड ने कहा कि पवित्र गुफा पर सभी पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान पहले की ही तरह किए जाएंगे। इस फैसले की घोषणा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्राइन बोर्ड के साथ चर्चा के बाद की। हालाँकि, भक्तों के लिए “आरती” की सुविधा ऑनलाइन दी जाएगी। गौरतलब है कि ये लगातार दूसरा साल है जब कोरोना महामारी के चलते अमरनाथ यात्रा को रद्द करना पड़ा है।…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और निगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है- प्रधानमंत्री मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर को देश को संबोधित किया। देशवासियों को अंतर्राष्टीय योग दिवस की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना। योग ने लोगों में ये भरोसा बढ़ाया कि हम इस बीमारी से…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेष 21 : पीएम मोदी ने योग को दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, भारतीयों को कराया गर्व का एहसास
न्यूज़ डेक्स। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति की कई उत्कृष्ट सफलताओं में से एक है। आज दुनिया के कोने-कोने में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोग बड़े जोश के साथ योग के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की कोशिशों का नतीजा है कि योग को दुनिया के अधिकतर देशों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री पद संभालने के कुछ समय बाद, सितंबर 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त…
‘मैं कोई शोपीस नहीं जिसका इस्तेमाल चुनाव जीतने में किया जा सके’: नवजोत सिंह सिद्धू
चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर पंजाब सरकार और कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह कोई ‘शोपीस’ नहीं जिसका इस्तेमाल चुनाव जीतने में किया जा सके और ना ही वह कांग्रेस में किसी पद के पीछे भाग रहे हैं। मालूम हो कि अलगे साल पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके लिए राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में जितिन प्रसाद के झटका देने के बाद अब पंजाब में नवजोत सिंह…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021: दुनिया को आज भारत ने दिया M-Yoga App का तोहफा, कई भाषाओं में होगा उपलब्ध: पीएम मोदी
न्यूज़ डेस्क। शरीर को निरोग रखने में योग का महत्वपूर्ण योगदान है और ये भारत ने ही पूरी दुनिया को बताया है। योग रखे निरोग का संदेश आज पूरी दुनिया जानती है। आज की तारीख भी खास है, आज यानि 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून की इस तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में भारत के साथ ही विश्व के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। आज से छह वर्ष पहले योग को महत्वपूर्ण मानते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…
न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 3000 से अधिक लोगों ने लिया भाग, देखें तस्वीरें
सभी कोरोना से होने वाली मौतों को कोविड-19 प्रमाणित किया जाएगा, दोषी डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: SC से केंद्र
नई दिल्ली। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किए एक हलफनामे में कहा है कि सभी कोरोनो वायरस मौतें, चाहे वे कहीं भी हुई हो, को कोविड की मौत के रूप में प्रमाणित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि कोरोना से हुई मौतों के मामले में मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कम से कम 6 राज्यों में मृत्यु के आंकड़ों में भारी विसंगति हुई है। मीडिया में आईं खबरों के बाद सरकार ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट में शनिवार की देर रात 183 पन्नों का हलफनामा…
IT मंत्री रविशंकर ने सोशल मीडिया कंपनियों से कहा- बोलने की आजादी, लोकतंत्र पर भारत को भाषण न दें
पुणे। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को सोशल मीडिया मंचों से कहा कि वे “बोलने की आजादी” और “लोकतंत्र” पर भारत को भाषण न दें और दोहराया कि अगर “लाभ कमाने वाली ये कंपनियां” भारत में कमाई करना चाहती हैं तो उन्हें “भारत के संविधान और भारतीय कानूनों” का पालन करना होगा। सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा सिम्बायोसिस स्वर्ण जयंती व्याख्यान श्रृंखला के तहत आयोजित ‘सोशल मीडिया एवं सामाजिक सुरक्षा तथा अपराध न्याय प्रणाली सुधार : एक अधूरा एजेंडा’ विषय पर व्याख्यान देते हुए मंत्री ने कहा कि…
