नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को 31 जुलाई तक ‘एक राष्ट्र,एक राशन कार्ड’ योजना लागू करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण और उन्हें लाभ देने के लिए एनआईसी की मदद से 31 जुलाई तक पोर्टल विकसित करने का निर्देश दिया है। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एक देश- एक राशन कार्ड व्यवस्था को लागू करने को कहा। क्योंकि इससे प्रवासी श्रमिकों को उन राज्यों में भी राशन लेने की सुविधा…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
पीएम मोदी के नेतृत्व में एक और कीर्तिमान : दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने वाला देश बना भारत, अमेरिका-ब्रिटेन को पछाड़ा
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना जैसी बड़ी चुनौती से निपटने और देशवासियों की सुरक्षा के लिए रात-दिन लगे हुए हैं। उनकी तत्परता और सगजता से जहां कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाया जा सका है, वहीं समयानुकूल नीतिगत बदलाव से टीकाकरण अभियान में भी तेजी आई है। आज गांवों में भी आसानी से कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों को अफवाहों से बचने और टीकाकरण कराने की अपील की है। अब लोगों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी…
आईसीएआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, अब कोविड का प्रसार कम है, सीए परीक्षा स्थगित या रद्द न करें
नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अब कोविड का प्रसार काफी कम है और जुलाई में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा को रद्द या स्थगित नहीं किया जाना चाहिए। आईसीएआई के अनुसार, कोविड-19 का प्रसार अब काफी निचले स्तर पर है, इसलिए इच्छुक सीए को अपने पेशेवर करियर को आगे बढ़ाने की पेशकश करने का यह उपयुक्त समय है। आईसीएआई के एक नोट में कहा गया है, आज की तारीख में, कोविड-19 मामलों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है…
दुनिया के 50 देशों को Co-Win जैसा सिस्टम तैयार करके देगा भारत, PM मोदी ने दिया आदेश
नई दिल्ली। कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया और पनामा सहित करीब 50 देशों ने अपने टीकाकरण अभियान के लिए कोविन जैसी प्रणाली में दिलचस्पी दिखाई है और भारत ‘ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर’ मुफ्त में साझा करने के लिए तैयार है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 टीका अभियान के लिए अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष डॉ. आर एस शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को सॉफ्टवेयर का एक ‘ओपन सोर्स संस्करण’ तैयार करने और इसमें रुचि दिखाने वाले किसी भी देश को मुफ्त मुहैया कराने का…
भारत को मिली बड़ी कामयाबी, अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण, पूरा पाकिस्तान इसकी जद में
नई दिल्ली। भारत ने अपने पड़ोसी देशों से बेहतर रिश्ते बनाने की कोशिश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। चीन और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं, साथ ही सीमा पर रोजाना नई चालें चलते रहते हैं। इसको देखते हुए भारत लगातार अपनी रक्षा तैयारियों को मजबूत कर रहा है, ताकि मुश्किल वक्त में दुश्मन को कड़ा जवाब दिया जा सके। इस बीच सोमवार को DRDO के हाथ एक बड़ी सफलता लगी, जहां अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ। इसकी रेंज 2000 किलोमीटर है, ऐसे में…
रोजाना एक करोड़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य ! डॉ अरोड़ा बोले- जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचाया हुआ था। ऐसे में संक्रमण के खिलाफ वैक्सीनेशन ही अहम हथियार साबित हो रही है। राज्य सरकारें लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं। इस बीच कोविड वर्किंग ग्रुप के प्रमुख डॉ. एन.के. अरोड़ा ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में हमारा लक्ष्य एक करोड़ डोज रोजाना लगाने का है। समाचार एजेंसी के मुताबिक कोविड वर्किंग ग्रुप के प्रमुख डॉ. एन.के. अरोड़ा ने बताया कि आने वाले दिनों में…
जापान में जो ‘जेन’ है, वही भारत में ‘ध्यान’ है: प्रधानमंत्री मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार 27 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एएमए,अहमदाबाद में जेन गार्डेन और काइजेन एकेडमी का उद्घाटन किया। जेन गार्डेन और काइजेन एकेडमी के समर्पण को भारत-जापान संबंधों की सहजता और आधुनिकता का प्रतीक बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हाइगो प्रांत के नेताओं को विशेष रूप से गवर्नर तोशिज़ोडोऔर हाइगो इंटरनेशनल एसोसिएशन को जेन गार्डन और काइज़ेन एकेडमी की स्थापना में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने भारत-जापान संबंधों में नई ऊर्जा लाने के लिए इंडो-जापान फ्रेंडशिप एसोसिएशन ऑफ गुजरात की सराहना…
गांव पहुंचते ही राष्ट्रपति कोविंद हुए भावुक, माथे पर लगाई मिट्टी, बोले- कभी नहीं सोचा था प्रेसीडेंट बनूंगा
न्यूज़ डेस्क। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार महामहिम रविवार सुबह सबसे पहले अपने गांव परौंख पहुंचे। यहां उन्होंने पथरी देवी मंदिर में दर्शन किए और फिर गांव वालों का अभिनंदन करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। इसके बाद राष्ट्रपति ने अपनी मातृभूमि को झुककर नमन किया और उसकी मिट्टी को माथे पर लगाया। राष्ट्रपति के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। In a rare emotional gesture, after landing at the…
मन की बात: एक दिन में 86 लाख टीके लगाकर देश ने हासिल की अभूतपूर्व उपलब्धि, ये वायरस है बहुरूपिया, वैक्सीन ही है हथियार, मैंने ने लगवा ली आप भी लगवाएं..- प्रधानमंत्री मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। यह पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का का 78वां संबोधन था। इस दौरान पीएम मोदी ने महान एथलीट दिवंगत मिल्खा सिंह को याद करते हुए उनके साथ बिताए अपने समय को याद किया। इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ते कोरोना के मामले और तेजी से चल रहे टीकाकरण को लेकर चर्चा की। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करते हैं। खास बातें… पिछली बार पीएम…
कोविड -19 : बेहद खतरनाक है कोरोना का डेल्टा वेरिएंट, लापरवाही बरतने से बदतर हो सकते हैं हालात- WHO प्रमुख
जेनेवा। कोरोना का डेल्टा वेरिएंट दुनिया में तांडव मचा रहा है। दुनिया भर के कम से कम 85 देशों में अभी तक इस वायरस के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। अभी तक पाये गए अन्य वेरिएंट के मुकाबले अधिक तेजी से फैलने वाला यह वेरिएंट उन लोगों में अधिक फैल रहा है जिन लोगों का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है। WHO के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने यह चेतावनी दी है। शुक्रवार को एक कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में डेल्टा वेरिएंट को लेकर चिंता है,…
